चिरमिरी प्रेस क्लब में पत्रकारों का भव्य सम्मान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले पत्रकार देवर्षि नारद के असली वंशज
चिरमिरी। स्थानीय प्रेस भवन में चिरमिरी-खड़गवां पत्रकार संघ एवं छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिरमिरी, खड़गवां और बैकुंठपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्रकारों को सम्मानित करते हुए पत्रकारिता की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्राचीन काल में देवर्षि नारद अपनी दिव्य दृष्टि और संचार क्षमता के माध्यम से सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते थे। आज आधुनिक तकनीक और एआई के दौर में पत्रकार उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज की खबरें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों को देवर्षि नारद का असली वंशज बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं और उनकी जिम्मेदारी सत्य एवं निष्पक्ष खबरों को सामने लाने की है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह का संचालन वरिष्ठ वक्ता श्रीपत राय ने किया। कार्यक्रम में संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, बबलू शर्मा, एल्डरमैन गणेश ठाकुर एवं नरेंद्र पांडेय सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
बौद्धिक सत्र में वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत शुक्ला, राजीव वर्मा, रमन सिंह, मदन मोहन त्यागी और अजीम अंसारी ने पत्रकारिता के अनुभव, चुनौतियों और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विचार रखे। वहीं ओम प्रकाश गुप्ता, कमल देव और सुभाष कश्यप ने पत्रकारों की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया।
आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष एमसीबी संदीप सोनवानी, संभागीय महासचिव महेश प्रसाद एवं जिला महासचिव सावन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह में कुनाल गुप्ता, हरजीत सिंह, अरुण अग्रवाल, दुलाल डे, अभिजीत मुखर्जी, अशोक कुमार, कर्मराज, सुरेश, करन सोनी, मनीष सिंह, उग्रसेन, हेमंत, योगेंद्र प्रताप, नियाज़ अली, बाला राव, संजीव सिंह, रितु गिरी, लक्ष्मणीया साहू, इलियास, नोहर, राज मरावी, विनोद पाण्डेय, देवेंद्र सिंह चंदेल, राजू खान, निलेश सोनी, दिलीप चौहान एवं मुस्ताक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गिरजानंद और रॉकी चिरमिरी को भी उनकी डिजिटल सक्रियता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में पत्रकारों ने पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को बनाए रखने का संकल्प लिया।








-Banner.jpg)








