CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

शिक्षा

शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया

शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया

रोजगार मेले में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष, विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थी तथा भूतपूर्व विद्यार्थी ने भी भाग लिया! कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया l

प्रथम एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया गया एवं द्वितीय चरण में आगे की प्रक्रिया हेतु इंटरव्यू आयोजित किया गयाlरोजगार मेले में रोजगार प्रदान करने हेतु विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की नामी कंपनियां आमंत्रित थी जिसमें बंधन बैंक, सत्य माइक्रो कैपिटल लिमिटेड, फ्लिपकार्ट, चोलामंडलम, टेली परफॉर्मेंस, मेडप्लस, स्क्वेयर बिजनेस सर्विस, अन्नपूर्णा फाइनेंस, सेतीन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड एवं रेंदस्टेंड इंडिया जैसीकंपनियां उपस्थित रहीl 

लगभग35 छात्र छात्राओं का उक्त कंपनियों ने ट्रेनिंग प्रोग्राम हेतु चयन किया एवं ट्रेनिंग उपरांत अंतिम चरण हेतु साक्षात्कार में छात्र-छात्राओं का फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा

 

continue reading
माय भारत स्वयंसेवकों की दमदार भागीदारी: विकसित भारत युवा संसद में बिलासपुर की आरती कुमारी प्रथम, गरियाबंद की हर्षिता यादव द्वितीय और दुर्ग के दीपांशु नेताम तृतीय

माय भारत स्वयंसेवकों की दमदार भागीदारी: विकसित भारत युवा संसद में बिलासपुर की आरती कुमारी प्रथम, गरियाबंद की हर्षिता यादव द्वितीय और दुर्ग के दीपांशु नेताम तृतीय

रायपुर: माय भारत द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत  सरकार के तत्वावधान में ऐतिहासिक पुरानी छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य स्तरीय “विकसित भारत युवा संसद 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना, राष्ट्रीय नीतियों पर शोध-आधारित विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना तथा विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन बाबा खुशवंत साहेब, मंत्री, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा प्रस्तुत तथ्यपरक और शोध-आधारित विचार आज की नीति-निर्माण प्रक्रिया को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
 
इस अवसर पर अर्पित तिवारी, राज्य निदेशक, माय भारत ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को नीति-निर्माण की प्रक्रिया में अपनी आवाज़ प्रभावी ढंग से रखने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार और सुझाव राष्ट्रीय नीतियों तथा बजटीय चर्चाओं को भी प्रभावित कर रहे हैं, जिसकी सराहना इस वर्ष के केंद्रीय बजट के दौरान निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा भी की गई।
 
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 150 से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों और युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट 2026 पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए समावेशी विकास, कौशल विकास तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं जिला स्तर पर “आपातकाल के 50 वर्ष: लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर चर्चा कर युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और नागरिक जिम्मेदारियों के महत्व को रेखांकित किया।
 
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर की आरती कुमारी ने प्रथम स्थान, गरियाबंद की हर्षिता यादव ने द्वितीय स्थान तथा दुर्ग के दीपांशु नेताम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आरती कुमारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहलों से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और देश की आर्थिक प्रगति को नई गति प्राप्त होगी।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली हर्षिता यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा ऐसे मंच युवाओं को नीति-निर्माण की दिशा में सोचने और योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
 
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दीपांशु नेताम ने कहा कि युवाओं के अनुभव और जमीनी समझ नीति-निर्माताओं के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं, जिससे विकास से संबंधित योजनाएँ अधिक प्रभावी और समावेशी बन सकती हैं।
 
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित ये प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और देश के समक्ष छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब माय भारत के स्वयंसेवक शोध-आधारित दृष्टिकोण और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे आते हैं, तो वे केवल संवाद नहीं करते बल्कि राष्ट्र के भविष्य की नीतिगत दिशा को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।
continue reading
छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में रायपुर संभाग के विज्ञान संकाय के शोधार्थियों के लिए रूसा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभः डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता

छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में रायपुर संभाग के विज्ञान संकाय के शोधार्थियों के लिए रूसा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभः डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता

रायपुर, 10 मार्च 2026। शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर में रूसा 2.0 (प्रिपरेटरी ग्रांट) के अंतर्गत रायपुर संभाग के विज्ञान विषयों के शोधार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10से 12 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. गोवर्धन व्यास ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले फरवरी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि 23 से 28 फरवरी 2026 तक रायपुर संभाग के विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी और ज्ञानवर्धक सत्रों ने इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अब शोधार्थियों के लिए यह विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिससे उन्हें अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नवीन दृष्टिकोण और मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का ’’विषयः “कम्प्यूटर आधारित मटेरियल/नैनोमटेरियल नवाचार’’ रखा गया है।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. आर. श्रीधर, कुलपति, कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर ने कहा कि वर्तमान समय में अनुसंधान और नवाचार किसी भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय के शैक्षणिक और सामाजिक विकास का प्रमुख आधार हैं। उन्होंने शोधार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने शोध कार्यों में आधुनिक तकनीक और अंतःविषयक दृष्टिकोण को शामिल करें तथा अपने निष्कर्षों को व्यावहारिक और समाजोपयोगी रूप में प्रस्तुत करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं क्षेत्रीय अपर संचालक, रायपुर डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि शोध में नैतिकता, पारदर्शिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शोधार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि शोध विषय का चयन सोच-समझकर, प्रासंगिकता और नवीनता को ध्यान में रखकर करें। 
उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रथम तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता रहे। उन्होंने “रिसर्च एथिक्स” विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए शोध की अवधारणा, नैतिकता, पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता और अनुसंधान में जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ’’आईपीआर, पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, इंडेक्सिंग और प्लेगरिज्म’’ जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने शोध विषय के चयन, शोध पत्र लेखन की प्रक्रिया तथा शोध में ’’कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’’ की भूमिका पर भी शोधार्थियों को मार्गदर्शन दिया और बताया कि आधुनिक शोध में तकनीकी उपकरणों का सही उपयोग शोध की गुणवत्ता और प्रभाव को बढ़ा सकता है। डॉ. गुप्ता ने शोधार्थियों को सलाह दी कि वे अपने शोध पत्रों को लिखते समय वैज्ञानिक प्रमाणों, संदर्भों और नैतिक मानकों का पालन करें। उन्होंने शोध में ’’आईपीआर, पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, इंडेक्सिंग और प्लेगरिज्म’’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शोध का उद्देश्य केवल प्रकाशन नहीं बल्कि समाज और विज्ञान के लिए मूल्यवान योगदान देना होना चाहिए।
 
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल रामटेके ने किया। इस अवसर पर डॉ. लखपति पटेल ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं अंत में डॉ. नीरजा सेन ने आभार प्रदर्शन किया। आयोजन समिति में डॉ. नियति गुरूद्वान, डॉ. वैशाली शरडे प्रमुख सदस्य रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य संकाय सदस्यों में डॉ. मंजु वर्मा, डॉ. भुवनेश्वरी वर्मा, डॉ. रूपशिखा अग्रवाल, डॉ. अंजली चंद्रवंशी इत्यादि शामिल थे, जिन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायपुर संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से आए शोधार्थी शामिल हैं, जिन्हें नवीन अनुसंधान पद्धतियों, मटेरियल/नैनोमटेरियल नवाचार और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
 
                
                    प्राचार्य
continue reading
अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’

अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’

कोरिया 24 फरवरी 2026/* विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन यानी वीबी जीरामजी से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए तरह तरह की सूचना शिक्षा संचार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विद्यालयों में भी आईइसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आने वाले समय में पंजीकृत श्रमिकों को मिलने वाले प्रत्येक हितलाभ के संबध में व्यापक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
 
*’सूचना शिक्षा और संचार है उद्देश्य’* 
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन यानी वीबी जीरामजी के प्रति प्रत्येक व्यक्ति तक सूचना शिक्षा और संचार ले जाने के उद्देश्य को लेकर लगातार छ सप्ताह तक आईइसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। गत 26 जनवरी से आरंभ कर हर सप्ताह पृथक गतिविधियों को आयोजित कर संवाद किया जा रहा है। लगातार छ सप्ताह यानी आगामी मार्च माह के पहले सप्ताह तक निरंतर आईइसी गतिविधियों का आयोजन कर जन-जन तक वीबी जीरामजी के तथ्यात्मक पहलुओं से प्रत्येक भ्रम दूर करते हुए श्रमिकों को मिलने वाले लाभ स्पष्ट तरीके से बताए जाएंगे। 
*’’चित्रकला प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित’’’*
आईइसी गतिविधियों के तारतम्य में वीबी जीरामजी योजना के तहत होने वाले विकास कार्याे, योजना की प्रमुखताओं से सभी को अवगत कराने के उददेश्य को लेकर विद्यालयों में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत अकलासरई के हाईस्कूल में बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें अहिंसा से अधिकार तक थीम पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाओं को रंग दिए। साथ ही महात्मा गांधी सहित अन्य महापुरूषों के योगदान को याद करते हुए निबंध लेखन का आयोजन किया गया तथा बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का अयोजन कर उन्हे नमन किया गया।
continue reading
आगामी समय में शिक्षकों को एआई से बेहतर समझाने की कला सीखनी होगी: प्रो. एस. के. पांडेय

आगामी समय में शिक्षकों को एआई से बेहतर समझाने की कला सीखनी होगी: प्रो. एस. के. पांडेय

रायपुर, 23 फरवरी 2026।शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर में रूसा 2.0 (प्रिपरेटरी ग्रांट) के अंतर्गत रायपुर संभाग के विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों हेतु “कम्प्यूटर आधारित मटेरियल/नैनोमटेरियल नवाचार” विषय पर आयोजित एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। आयोजन समिति सदस्य डॉ. गोवर्धन व्यास ने बताया कि यह प्रशिक्षण 23 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य परियोजना कार्यालय, रूसा, छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है। रायपुर संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों से भौतिकी, रसायन, गणित एवं अन्य विज्ञान विषयों के प्राध्यापक इस प्रशिक्षण में सहभागिता कर रहे हैं। 
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. एस. के. पांडेय, पूर्व कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं चैट जीपीटी जैसी आधुनिक तकनीकों से भी बेहतर विषय को सरल, प्रभावी और मानवीय तरीके से समझाने की कला विकसित करनी होगी। उनके अनुसार तकनीक सहायक हो सकती है, परंतु शिक्षक की सृजनात्मकता और संवाद कौशल ही शिक्षा को जीवंत बनाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. तपेश चन्द्र गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय सदैव शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को समृद्ध करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों को न केवल विषयवस्तु की गहरी समझ मिलती है, बल्कि वे नवीन तकनीकों और शोधोन्मुखी दृष्टिकोण से भी परिचित होते हैं। प्राचार्य ने रुसा  2.0 और उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और समर्थन से ही महाविद्यालय में इस तरह के उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम संभव हो पाए हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाएँ और सीखने की प्रक्रिया को अपने संस्थानों तक प्रभावशाली तरीके से पहुँचाएँ। 
विशिष्ट अतिथि डॉ. एम. एस. गुप्ता, संयुक्त संचालक, रूसा छत्तीसगढ़ ने कहा कि रूसा 2.0 का उद्देश्य संस्थानों में अधोसंरचना एवं अकादमिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है तथा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
नोडल अधिकारी डॉ. मोहन लाल वर्मा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग, श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई ने बताया कि कम्प्यूटर आधारित शोध और सिमुलेशन आधुनिक विज्ञान का आधार बन चुके हैं। 
कार्यक्रम के सह-समन्वयक डॉ. अखिलेश जाधव ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि आगामी दिनों में मटेरियल साइंस एवं नैनोमटेरियल से संबंधित विभिन्न तकनीकी सत्र, कार्यशालाएँ एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन समिति सदस्य डॉ. लखपति पटेल नेे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण में विशेषज्ञ व्याख्यानों के साथ-साथ हैंड्स-ऑन सत्र भी शामिल किए गए हैं, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। 
उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रथम तकनीकी सत्र डॉ. मोहन लाल वर्मा द्वारा आयोजित किया गया। प्रथम तकनीकी सत्र के चेयरपर्सन डॉ. कविता ठाकुर और रिपोर्टर डॉ. प्रतिभा साहू रहे। उन्होंने डेंसिटी फंक्शनल थ्योरी आधारित सिएस्ता सॉफ्टवेयर के माध्यम से मटेरियल अध्ययन” विषय पर व्याख्यान दिया। अपने प्रस्तुतीकरण में उन्होंने बताया कि सिएस्ता सॉफ्टवेयर पैकेज किस प्रकार डेंसिटी फंक्शनल थ्योरी का उपयोग कर ऊर्जा पदार्थों  का अध्ययन करता है। उन्होंने डेंसिटी फंक्शनल थ्योरी की मूलभूत अवधारणाओं तथा उसके विभिन्न अनुप्रयोगों को सरल भाषा में समझाया। डॉ. वर्मा ने नैनोमटेरियल के अध्ययन में सिएस्ता की उपयोगिता जैसे कम्प्यूटेशनल दक्षता एवं आयामी लचीलापन पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने ज्योमेट्री ऑप्टिमाइजेशन, संरचना पूर्वानुमान तथा प्रकाशीय गुणोंकृजैसे डाइलेक्ट्रिक फंक्शन, ऑप्टिकल एब्जॉर्प्शन एवं अपवर्तनांककृके निर्धारण की प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। प्रतिभागियों ने सत्र में गहरी रुचि दिखाई और विषय से संबंधित प्रश्नों पर विस्तृत चर्चा की। 
प्रायोगिक सत्र में डॉ. मोहन लाल वर्मा एवं डॉ. रश्मि किरण टोप्पो द्वारा “लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय” विषय पर दो घंटे का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) सत्र के चेयरपर्सन डॉ. आशीष असतकर और रिपोर्टर डॉ. जयेश करंजगांवकर रहे। इस सत्र में प्रतिभागियों को उबुन्टू लिनक्स के प्रमुख गुणों, ओपन सोर्स प्रकृति, स्थिरता, सुरक्षा एवं कस्टमाइजेशन के बारे में जानकारी दी गई और विंडोज के साथ तुलना समझाई गई। प्रतिभागियों ने फाइल और डायरेक्टरी निर्माण, डायरेक्टरी प्रबंधन और फाइल संचालन जैसे कमांड्स का व्यावहारिक अभ्यास किया। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों के सवालों का धैर्यपूर्वक उत्तर देकर जटिल अवधारणाओं को सरल और स्पष्ट तरीके से समझाया। उद्घाटन समारोह का मंच संचालन डॉ. अनिल रामटेके ने किया। 
धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. परमिता दुबे ने प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने आयोजकों, विशेषज्ञों और सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम की सफलता में योगदान के लिए सराहा और धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रथम दिवस का समापन उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं ज्ञानवर्धक चर्चा के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने लिनक्स की मूलभूत जानकारी प्राप्त कर स्वतंत्र रूप से उबुन्टू पर कार्य करने का आत्मविश्वास विकसित किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निश्चित रूप से विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों के शैक्षणिक एवं अनुसंधान कौशल को नई दिशा प्रदान करेगा।
 
                
     
continue reading
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह का प्रेरक संदेश — आत्मविश्वास और मेहनत से लिखें परीक्षा परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह का प्रेरक संदेश — आत्मविश्वास और मेहनत से लिखें परीक्षा परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम

रायगढ़, 21 फरवरी। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के प्रारंभ होने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने परीक्षार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एक प्रेरक वीडियो संदेश जारी किया है। अपने संदेश में एसएसपी श्री सिंह ने जिले के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और मेहनत के साथ परीक्षा लिखने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन यह जीवन की अंतिम मंजिल नहीं है, इसलिए विद्यार्थी बिना किसी दबाव और तनाव के अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
 
       एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वे सभी विद्यार्थियों को मोटिवेट करना चाहते हैं कि वे अपने एग्जाम को शानदार तरीके से लिखें और अपने ऊपर पूरा विश्वास रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों की इच्छा शक्ति, उनका निश्चय और उनकी मेहनत निश्चित रूप से उन्हें सफलता दिलाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश किसी विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आता है, अंक कम हो जाते हैं या असफलता मिलती है, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जीवन बहुत बड़ा है और सफलता तक पहुंचने के अनेक रास्ते होते हैं।
 
         उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करें, उनका मनोबल बढ़ाएं और उनकी भावनाओं को समझते हुए उन पर अनावश्यक दबाव न डालें। एसएसपी ने कहा कि अभिभावकों की सकारात्मक भूमिका बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करती है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भी संदेश दिया कि वे पूरी तैयारी और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में शामिल हों और किसी भी प्रकार की निराशा या नकारात्मकता से दूर रहें।
 
           इसके साथ ही एसएसपी श्री सिंह ने परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा के दौरान किसी क्षेत्र में डीजे, लाउडस्पीकर या अन्य किसी माध्यम से अनावश्यक शोर होता है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों की बैठक लेकर उन्हें सख्त हिदायत दी जाएगी, ताकि परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
 
         एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने अंत में सभी परीक्षार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा दें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने आश्वस्त किया कि रायगढ़ पुलिस विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
continue reading
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया

कोरिया 20 फरवरी 2026/शासन के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका के कुल 20 छात्राओं को शासकीय पॉलिटेनिक कॉलेज सलका का भ्रमण कराया गया। विज्ञान संग्रहालय भ्रमण कराने का मुख्य उद्देश्य-अनुभवात्मक शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, जिज्ञासा जगाना, ज्ञान को व्यवहारिक बनाना, नवाचार को बढ़ावा देना है जिसमें पॉलिटेनिक कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न यूनिटों का विजिट कराया गया, जिसमें साइंस म्यूजियम, इंजिनीयरिंग शाखाएं शिविल इंजिनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक एवं कम्यूनिकेशन इंजिनीयरिंग, कम्प्यूटर साइंस इंजिनीयरिंग, केमिकल इंजिनीयरिंग के संबंध में छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को इंजिनीयरिंग के क्षेत्र में पढ़ाई हेतु प्रोत्साहित किया गया। 

आज कार्यक्रम में प्राचार्य श्री मोनेश कुमार गजेन्द्र, व्याख्याता-श्री दीपक कुमार साहू, व्याखाता-श्री अंकित कुमार, व्याखाता-श्री हर्षित राय, कनिष्ठ प्रशिक्षक श्री सुनील कुमार राजवाड़े, कनिष्ठ प्रशिक्षक श्री विवेक कुमार एक्का, तकनीकी सहायक श्री धीरज कुमार एवं महिला सशक्तिकरण केन्द्र-मिशन शक्ति से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती दीपिका पटेल, नवा बिहान से महिला संरक्षण अधिकारी-श्रीमती वित्तबाला श्रीवास्तव तथा जेण्डर विशेषज्ञ श्रीमती पुष्पा सिंह उपस्थित रहे।
continue reading
श्रीमती मल्लिका रूद्रा ने शिक्षा जगत में चिरमिरी को दिया नया आयाम लाखों विद्यार्थी लाभान्वित हों रहे हैं हिंदी क्रियाकलाप व व्याकरण पुस्तक से

श्रीमती मल्लिका रूद्रा ने शिक्षा जगत में चिरमिरी को दिया नया आयाम लाखों विद्यार्थी लाभान्वित हों रहे हैं हिंदी क्रियाकलाप व व्याकरण पुस्तक से

चिरमिरी। शिक्षा नीति निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में अब चिरमिरी ने भी अपनी पहचान बना ली है। शहर की युवा और प्रतिभाशाली कवि, लेखिका एवं साहित्यकार डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल चिरमिरी की हिन्दी शिक्षिका श्रीमती मल्लिका रूद्रा ने कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित हिंदी व्याकरण की अभ्यास पुस्तक गोल्डेन ‘वीणा’ का लेखन किया है। यह पुस्तक न्यू एज इंटरनेशनल पब्लिकेशन से प्रकाशित हुई है और इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के नवीनतम उद्देश्यों को ध्यान में रखकर सामग्री प्रस्तुत की गई है।  

 
इस पुस्तक में व्याकरण को सरल और रोचक बनाने के लिए विभिन्न क्रियाकलापों, चित्रों और उदाहरणों को शामिल किया गया है। लेखिका ने अपने अनुभव और परिश्रम से इसे इस प्रकार तैयार किया है कि विद्यार्थी न केवल भाषा को आसानी से समझ सकें, बल्कि व्यावहारिक जीवन कौशल भी सीखें। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित वल्ड बुक फेयर 2026 में इस पुस्तक का प्रदर्शन किया गया, जहाँ यह हॉल क्रमांक 10 के स्टाल नंबर W-6 पर उपलब्ध रही। शिक्षा प्रेमियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने इस पुस्तक को नई शिक्षा नीति के अनुरूप एक उपयोगी सामग्री बताते हुए सराहा।  
 
श्रीमती रूद्रा का कहना है कि गोल्डेन ‘वीणा’ अभ्यास पुस्तक का उद्देश्य बच्चों को भाषा के साथ-साथ जीवन जीने की कला से भी परिचित कराना है। उनका विश्वास है कि यह पुस्तक देशभर के लगभग 75 लाख विद्यार्थियों तक पहुँचेगी और विदेशों में भी हिंदी भाषा के अध्ययन को नया आयाम देगी। चिरमिरी की इस उपलब्धि से कोयलांचल क्षेत्र में हर्ष की लहर है। शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षा एवं शिक्षकवृंद, साहित्यकार और समाज के जागरूक लोगों ने श्रीमती मल्लिका रूद्रा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
continue reading
एमसीबी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले एक दिवसीय जिला स्तरीय हड़ताल

एमसीबी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले एक दिवसीय जिला स्तरीय हड़ताल

आप को बता दे कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला ईकाई एमसीबी के द्वारा प्रांतीय निर्देशानुसारआज एक दिवसीय आंदोलन किया गया शिक्षकों द्वारा मुख्य मांग रखा गया जिसमें मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर सभी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने की मांग,प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सभी एलबी संवर्ग के शिक्षकों को समस्त लाभ प्रदान किया जाए,टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने राज्य सरकार द्वारा

आवश्यक पहल की जाए,शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए वीएसके की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला ईकाई एमसीबी के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार नेताम के अगुवाई में MCB जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

उपस्थित रहे प्रमुख रूप से प्रदेश सहायक मीडिया प्रभारी पंकज लहरें जिला अध्यक्ष सुरेश नेताम,जिला मीडिया प्रभारी आदित कुमार ,जिला संयोजक छत्रपति सिंह,जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरहर सिंह, नभाग सिंह,जिला उपाध्यक्ष ,विजय सिंह,भूपेंद्र सिंह, भानूप्रकाश राय,संगठन मंत्री बृजमोहन सेन,जिला मीडिया प्रभारी आदित्य सिंह,जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह,जिला महामंत्री आनंद वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष खड़गवां राम सिंह कमरों,ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ छत्रपाल रवि, ब्लाक अध्यक्ष भरतपुर जगदीश हितकर,लाल साय पोर्ते एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

continue reading
शिक्षक ग्रंथपाल (एल बी) के द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के तत्वाधान में सम्मेलन आयोजित किया गया

शिक्षक ग्रंथपाल (एल बी) के द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के तत्वाधान में सम्मेलन आयोजित किया गया

उक्त सम्मेलन में संघ के द्वारा शिक्षक ग्रंथपाल (एल.बी.) की मांगों एवं समस्याओं को सम्मिलित कर छ. ग. शासन के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के माध्यम से छ. ग. शासन को प्रेषित किया गया है। इससे प्रभावित शिक्षक ग्रंथपालों ने प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह एवं संघ का आभार व्यक्त किया और स्वागत किया। इस दौरान छ. ग. शिक्षक संघ के रिती-नीति से प्रभावित होकर सरगुजा संभाग के शिक्षक ग्रंथपालों के द्वारा शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की गयी।

इस कार्यक्रम में ओंकार सिंह जी के द्वारा शिक्षक ग्रंथपालों को आश्वस्थ किया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को दिये गये प्रस्ताव पर लंबित आदेश को अतिशीघ्र जारी 'कराने का प्रयास किया जायेगा और समस्याओं को शासन के समक्ष रखकर उचित निर्णय लिया जायेगा। कार्यक्रम में छ.ग. शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष गया राम राजवाड़े, जिला कोषाध्यक्ष श्री विश्वास तिवारी, श्री विनोद त्रिपाठी, दउवा दास, रोबोन्तुस टोप्पो भी उपस्थित रहे। 
 
continue reading
हाई स्कूल पेंडारी में 52 छात्राओं को साइकिल वितरित छात्रों की मांग पर वाटर कूलर की घोषणा की

हाई स्कूल पेंडारी में 52 छात्राओं को साइकिल वितरित छात्रों की मांग पर वाटर कूलर की घोषणा की

बलरामपुर विकासखण्ड वाड्रफनगर के हाई स्कूल पेंडारी में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती बेला अनिल कूशवाहा ने कुल 52 छात्राओं को सायंकल सरस्वती योजना के तहत साइकिल वितरित की। इस योजना का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित एवं सरल आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरों पर उल्लास साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में अधिक सुविधा होगी तथा उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय में वाटर कूलर की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। उनकी मांग पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती कूशवाहा ने वाटर कूलर देने की घोषणा की, जिसे विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित जनों ने सराहा।
विद्यालय प्रबंधन ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्राओं को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

हाई स्कूल पेंडारी में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण, अभिभावक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम उत्साह, खुशी और आपसी सहभागिता का प्रतीक बनकर रहा।
continue reading
विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने छात्राओं को दी सौगात  59 कन्याओं को मिली साइकिलें

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने छात्राओं को दी सौगात 59 कन्याओं को मिली साइकिलें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने बरतीकलां कन्या विद्यालय की छात्राओं को साइकिल वितरित की।

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने बरतीकलां कन्या स्कूल में पहुंचकर कुल 59 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस दौरान छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। साइकिल मिलने से छात्राओं के आने-जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई में और अधिक रूचि बढ़ेगी।


(विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते)
"राज्य सरकार की मंशा है कि बेटियाँ आगे बढ़ें, पढ़ें और आत्मनिर्भर बनें। साइकिल वितरण से उन्हें शिक्षा की राह में आसानी होगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण और ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। विधायक ने छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी।
continue reading
पं रविशंकर शुक्ल रायपुर यूनिवर्सिटी  जूडो  सलेक्शन ट्रायल में 2 खिलाडीयो ने जीते स्वर्ण पदक

पं रविशंकर शुक्ल रायपुर यूनिवर्सिटी जूडो सलेक्शन ट्रायल में 2 खिलाडीयो ने जीते स्वर्ण पदक

पं रविशंकर शुक्ल इंटर यूनिवर्सिटी जूडो सलेक्शन ट्रायल का आयोजन 14 अक्टूबर को  गुरु घासीदास महाविद्यालय कुरूद में किया गया जिसमें भाटापारा मार्शल आर्ट्स अकेडमी के गौतम ने  पुरुष वर्ग   के  -60 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक , वही स्वलेहा ने महिला वर्ग के +78 किलो ग्राम में स्वर्ण पदक  अपने नाम किया ,
दोनों  खिलाड़ी  आने वाले नार्थ ईस्ट जोन  इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब  में पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगे,  इस उपलब्धि पर भाटापारा मार्शल आर्ट्स एकडेमी अध्यक्ष आदित्य सिंह , कोच वर्षा मिरी, सीनियर खिलाडी   , समीर घृतेश , रमा टण्डन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को  शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
continue reading
शाला में शिक्षिका सर दर्द के बहाना कर सो जाती है

शाला में शिक्षिका सर दर्द के बहाना कर सो जाती है

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप पालकों ने लगाया है आरोप है शिक्षिका शाला में आकर बच्चों को पढ़ाना भूलकर सो जाती है जिनके कारण से बच्चों के पढ़ाई लिखाई बेहद ही प्रभावित हो रहा ...मामला है पटौद शासकीय प्राथमिक शाला की जहा की दर्ज संख्या कूल आठ है जहां एक धमतरी के देहुती ध्रुव नामक शिक्षिका पिछले पांच वर्षों से पदस्त है ...

लेकिन शिक्षिका बच्चों को पढ़ाता नहीं बल्कि सर दर्द होने का बहाना बनाकर शाला के कुछ ही दूरी पर आंगनबाड़ी में सो जाती है ...वर्षो से यह सिलसिला जारी है ...पालकों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों के साथ शिक्षिका द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है जिनके चलते सभी स्टूडेंट काफी परेशान हो चुका है ...पालकों ने जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देकर शिक्षिका पर कार्यवाही करने की मांग कर रही है ...वही प्रशासन ने मामले को जिला शिक्षा अधिकारी से जांच के बाद कार्यवाही करने की आश्वाशन दिया है

continue reading
शौचालय के अभाव में बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

शौचालय के अभाव में बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

शौचालय के अभाव में बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित*
स्कूली बच्चों की समस्या माकड़ी ब्लाक के मंत्रीपारा बागबेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय की है।विद्यालय में पढ़ने वाले 19 बच्चों को शौचालय,बाउंड्री वाल,पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शौचालय के अभाव में बालिकाओं को काफी दिक्कत होती है
पढ़ाई के दौरान शौच के लिए घर जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही,वही बाउंड्री वाल के नहीं  होने से हादसे का खतरा बना रहता है बच्चों को पानी के लिए सड़क पार  कर मोहल्ले के हैंडपंप तक जाना पड़ता है।शिक्षकों ने अधिकारियों को अवगत भी कराया है पर समाधान नहीं हो पाया।
continue reading
शिवपुर चरचा नगर पालिका क्षेत्र में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पी. एम. श्री स्कूल शिवपुर चरचा में साइंस लर्निंग सेंटर का उद्घाटन भी हुआ

शिवपुर चरचा नगर पालिका क्षेत्र में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पी. एम. श्री स्कूल शिवपुर चरचा में साइंस लर्निंग सेंटर का उद्घाटन भी हुआ

कोरिया, 06 सितंबर 2025/कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में इस समारोह का आयोजन प्राथमिक शाला चरचा में किया गया। इस दौरान साइंस लर्निंग सेंटर, मुस्कान पुस्तकालय, संगीत कक्ष और स्मार्ट क्लास का भी उद्घाटन किया गया।

 
 
 जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज की आधारशिला हैं, जो बच्चों को शिक्षा, संस्कार, मूल्य और नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आधुनिक सुविधाओं के लाभ पर जोर दिया और शिक्षकों से निरंतर नवाचार एवं समर्पण की अपेक्षा की। 
 
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रधान पाठकों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें श्रीमती सीमा मिश्रा, श्रीमती सुमन राज गोंड, श्री बृजलाल रजवाड़े, और अन्य शिक्षक शामिल रहें।
 
 इस अवसर पर नगर पालिका शिवपुर-चरचा के अध्यक्ष श्री कुंडल साय, मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा विश्वकर्मा, संकुल प्राचार्य श्री रामलखन यादव, संकुल समन्वयक श्री राजेंद्र कुमार मंडल, श्री निर्मल लकड़ा और व्याख्याता श्री कमल डडसेना भी उपस्थित रहे।

 

continue reading
कोण्डागांव में नवीन पाठ्यपुस्तक पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, गणित व हिंदी विषय के 150 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

कोण्डागांव में नवीन पाठ्यपुस्तक पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, गणित व हिंदी विषय के 150 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

05-Sep-2025 56

कोण्डागांव से खिरेन्द्र ‌यादव की रिपोर्ट 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विकसित नवीन पाठ्यपुस्तकों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन बीआरसी भवन कोंडागांव में सम्पन्न हुआ। यह कार्यशाला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्तर के निर्देशन में आयोजित की गई।
गणित और हिंदी विषय के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 150 शिक्षक शामिल हुए, जिनमें 70 गणित तथा 80 हिंदी विषय के शिक्षक थे। गणित विषय में प्रशिक्षकों ने पैटर्न, रेखाएं और कोण, संख्याओं का खेल, आंकड़ों का प्रबंधन व प्रस्तुतीकरण, परिमाप और क्षेत्रफल, भिन्न, रचनाओं के साथ खेलना, सममिति, शून्य के दूसरी ओर आदि अध्यायों को सरल व रोचक तरीके से पढ़ाने की विधि बताई। वहीं हिंदी विषय के प्रशिक्षण में कविता, कहानी, गद्यांश, पद्यांश, कला शिक्षण, खेल यात्रा जैसे पाठों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में विस्तार से समझाया गया।
 इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण संस्थान बस्तर से राजेंद्र प्रसाद जोशी ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। गणित विषय में जय कुमार देवांगन व ऋतु वर्मा व्याख्याता तथा महेंद्र कुमार वर्मा शिक्षक ने प्रशिक्षण दिया, जबकि हिंदी विषय में ब्रजेश तिवारी 
प्रशिक्षण अवधि में जिला कार्यालय से सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्निवास नायडू और खंड स्रोत समन्वयक मालती ध्रुव भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागी शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।
continue reading
21 अगस्त को खुलेगा 'रोज़गार का खज़ाना'! सिर्फ एक दिन, सिर्फ 50 कुर्सियाँ — क्या आपका नाम भी है लिस्ट में?

21 अगस्त को खुलेगा 'रोज़गार का खज़ाना'! सिर्फ एक दिन, सिर्फ 50 कुर्सियाँ — क्या आपका नाम भी है लिस्ट में?

Anita nishad 18-Aug-2025 179

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB):
बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका!
21 अगस्त 2025, गुरुवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़ द्वारा एक विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में मेसर्स सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के निजी नियोजक कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे।

???? भर्ती पद:

  • सिक्योरिटी गार्ड

  • सिक्योरिटी सुपरवाइजर

  • लेबर

???? योग्यता:
साक्षरता से लेकर स्नातक तक के आवेदक कर सकते हैं आवेदन।

???? वेतनमान:
₹10,000 से ₹17,000 प्रतिमाह।

 स्थान:
वार्ड क्रमांक 17, भगत सिंह वार्ड, जोड़ा तालाब छठ घाट के पास,
जिला रोजगार कार्यालय, मनेन्द्रगढ़

???? साथ लाना अनिवार्य दस्तावेज़:

  • शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र

  • निवास एवं जाति प्रमाण पत्र

  • रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो


 कोई शुल्क नहीं — पूरी तरह निःशुल्क!

 अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो इस एक दिन के सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें।
शायद अगली कुर्सी आपके नाम हो!

continue reading
IB Recruitment 2025: 4987 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

IB Recruitment 2025: 4987 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Anita nishad 16-Aug-2025 195

 पद विवरण:

  • कुल पद: 4987

  • पद का नाम: सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव (SIB)

शैक्षणिक योग्यता:

  • न्यूनतम 10वीं पास

  • संबंधित राज्य का डोमिसाइल प्रमाणपत्र और स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य

आयु सीमा:

  • न्यूनतम 18 वर्ष

  • अधिकतम 27 वर्ष

  • आरक्षित वर्गों को छूट:

    • एससी/एसटी: +5 वर्ष

    • ओबीसी: +3 वर्ष

आरक्षण:

  • सामान्य: 2471 पद

  • ओबीसी: 1015 पद

  • ईडब्ल्यूएस: 501 पद

  • एससी: 574 पद

  • एसटी: 426 पद

वेतनमान:

  • ₹21,700 से ₹69,100 (लेवल-3)

चयन प्रक्रिया:

  • टियर-1: वस्तुनिष्ठ परीक्षा (100 अंक) — सामान्य अध्ययन, अंग्रेजी, रीजनिंग, गणित (नकारात्मक अंकन लागू)

  • टियर-2: भाषा संबंधित अनुवाद एवं लेखन (क्वालिफाइंग)

  • अंतिम चयन: टियर-1 और इंटरव्यू के आधार पर

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी: ₹650

  • एससी, एसटी, महिलाओं के लिए: ₹550

महत्वपूर्ण तिथि:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2025

कैसे आवेदन करें:

केंद्र:

  • दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, त्रिवेंद्रम सहित 37 केंद्र


जल्दी करें, मौका सीमित समय के लिए है!
यदि आप 10वीं पास हैं और स्थानीय भाषा का ज्ञान रखते हैं, तो यह सुनहरा अवसर आपके लिए है।

continue reading
जर्जर स्कूल भवन की 25 दिन में मरम्मत की मांग सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन

जर्जर स्कूल भवन की 25 दिन में मरम्मत की मांग सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन

जर्जर स्कूल भवन की 25 दिन में मरम्मत की मांग, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
फंड नहीं मिलने पर भीख मांगकर करेंगे आदिवासी बच्चों के लिए व्यवस्था*
जिला के विकास खंड माकड़ी अंतर्गत भतवा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के जर्जर भवन की मरम्मत 25 दिन के भीतर कराने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) जिला परिषद कोण्डागांव के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
 कलेक्टर कार्यालय पहुंचे सीपीआई सदस्यों का कहना है कि, 4 अगस्त 2023 को स्कूल की छत का एक हिस्सा गिर जाने के बाद 21 अगस्त  को बीईओ माकड़ी को लिखित सूचना देकर भवन मरम्मत की मांग की गई थी। इसके बाद 29 जुलाई 2025 को भी कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने बीईओ माकड़ी के फंड नहीं होने वाले जवाब को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि यह दो साल से लंबित मामला है और शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही है। उनका आरोप है कि खनिज संपदा से अर्जित निधि का उपयोग अन्य कार्यों में किया जा रहा है, जबकि आदिवासी बच्चों के हित के लिए जरूरी स्कूल भवन की मरम्मत के लिए संसाधन नहीं जुटाए जा रहे। सीपीआई सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि 25 दिन के भीतर मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और फंड की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे भीख मांगकर आदिवासी बच्चों के लिए आवश्यक फंड जुटाएंगे।
continue reading


dpboss