CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

एमसीबी/ सावन के पावन माह में आस्था और भक्ति की मिसाल पेश करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचकर भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा की पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए मंत्री जी ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सपरिवार पवित्र जल भगवान शिव को अर्पित किया।


देवघर में पूजा-अर्चना के पश्चात मंत्री श्री जायसवाल बासुकिनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा बासुकिनाथ का भी जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

पूजा-अर्चना के उपरांत मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि उन्होंने बाबा भोलेनाथ के चरणों में प्रदेश की समस्त जनता के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि सावन का यह पावन अवसर आस्था और सेवा भाव को सुदृढ़ करने का प्रतीक है, और बाबा की कृपा से राज्य सदैव विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
continue reading
शासकीय कर्मचारी द्वारा राजनीतिक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा करना सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन, निष्पक्ष जांच हो – अशोक श्रीवास्तव

शासकीय कर्मचारी द्वारा राजनीतिक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा करना सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन, निष्पक्ष जांच हो – अशोक श्रीवास्तव

मनेंद्रगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत लालपुर में पदस्थ पंचायत सचिव भुवनेश्वर सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर राजनीतिक एवं विवादित पोस्ट साझा किए जाने के मामले में जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि एक शासकीय कर्मचारी का दायित्व निष्पक्ष एवं सेवा आचरण नियमों के अनुरूप कार्य करना है। यदि कोई शासकीय सेवक सार्वजनिक सोशल मीडिया या व्हाट्सएप समूहों में राजनीतिक एवं विवादित सामग्री साझा करता है, तो इससे उसकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है तथा शासन-प्रशासन की गरिमा भी प्रभावित होती है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के साथ प्रस्तुत स्क्रीनशॉट में ग्राम पंचायत लालपुर के पंचायत सचिव द्वारा एक व्हाट्सएप समूह में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी से संबंधित राजनीतिक एवं विवादित पोस्ट अग्रेषित (फॉरवर्ड) किए जाने का उल्लेख है। ऐसे कृत्य प्रथम दृष्टया शासकीय सेवा आचरण नियमों के विपरीत प्रतीत होते हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की है कि पंचायत सचिव द्वारा साझा की गई पोस्ट की तथ्यात्मक जांच कराई जाए, उनके विरुद्ध शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन की विभागीय जांच की जाए तथा आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को भी आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के लिए प्रतिलिपि प्रेषित की गई है।

अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था की निष्पक्षता बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आवश्यकता है। किसी भी शासकीय कर्मचारी द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता अथवा पक्षपातपूर्ण सामग्री का प्रचार-प्रसार जनविश्वास को प्रभावित करता है, इसलिए इस मामले में निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।
continue reading
पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह की जिलेवासियों से अपील  अवैध प्रवासियों की सूचना देकर देश और समाज की सुरक्षा में निभाएं अपनी जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह की जिलेवासियों से अपील अवैध प्रवासियों की सूचना देकर देश और समाज की सुरक्षा में निभाएं अपनी जिम्मेदारी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) ने जिले के सभी नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा केवल सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का भी नैतिक दायित्व है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के अवैध रूप से भारत में निवास करने, उसकी पहचान, रहन-सहन, ठिकाने या गतिविधियों को लेकर किसी प्रकार का संदेह हो, तो बिना देर किए इसकी जानकारी एमसीबी पुलिस को दें। समय पर दी गई छोटी-सी सूचना भी किसी बड़ी आपराधिक या सुरक्षा संबंधी घटना को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
         एमसीबी जिला पुलिस द्वारा जारी जनजागरूकता संदेश में नागरिकों से विशेष रूप से अपील की गई है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में नाम या पहचान, रहने का स्थान, संदिग्ध गतिविधियां, पहचान पत्र अथवा अन्य कोई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो तो उसे तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं। पुलिस प्रत्येक सूचना का गंभीरता से सत्यापन करेगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
         पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी नागरिक को अपनी जानकारी साझा करने में किसी प्रकार की झिझक या भय रखने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस सूचना देने वाले की सुरक्षा और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। एमसीबी पुलिस ने इसके लिए 24×7 संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 जारी किया है, जहां नागरिक किसी भी समय फोन कर सूचना दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 के माध्यम से भी तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
        पुलिस प्रशासन का कहना है कि वर्तमान समय में सतर्क नागरिक ही सबसे बड़ी सुरक्षा शक्ति हैं। आमजन का सहयोग मिलने से अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के बजाय सीधे पुलिस को सूचित करें, ताकि तथ्यों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने का आग्रह भी किया गया है।
एमसीबी पुलिस ने अपने संदेश में कहा है कि "सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज" की भावना के साथ प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए। आपकी एक छोटी-सी सूचना देश की सुरक्षा, समाज की शांति और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे सकती है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि प्रत्येक सूचना पर संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले की गोपनीयता हर हाल में सुरक्षित रखी जाएगी।
continue reading
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

चिरमिरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में हल्दीबाड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा युवाओं को न्याय दिलाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का
 
खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रो. भागवत दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवांश जैन, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हफीज मेमन, पूर्व महापौर डमरू रेड्डी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, मनेंद्रगढ़ नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति, ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साहू, इंटक अध्यक्ष राजू सलीम सहित चिरमिरी एवं मनेंद्रगढ़ के कई पार्षद और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
continue reading
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल चिरिमिरी क्षेत्र में एक ही दिन में 45,000 पौधों का वृहद् वृक्षारोपण

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल चिरिमिरी क्षेत्र में एक ही दिन में 45,000 पौधों का वृहद् वृक्षारोपण

चिरिमिरी, 21 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी "गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान" के अंतर्गत 21 जुलाई 2026 को एक ही दिन में सर्वाधिक पौधारोपण के लक्ष्य को सफल बनाने हेतु साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के चिरिमिरी क्षेत्र में 45,000 पौधों का वृहद् वृक्षारोपण किया गया। इस ऐतिहासिक अभियान के माध्यम से चिरिमिरी क्षेत्र ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।


चिरिमिरी क्षेत्र में यह महाअभियान तीन प्रमुख स्थलों—कालीबाड़ी मंदिर के समीप, छठ घाट (हीरागिरी दफाई) के समीप तथा कौड़ीमार—में आयोजित किया गया, जहाँ सामूहिक सहभागिता के साथ कुल 45,000 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री रमेश बी. सिंधुर, संपदा महिला मंडल, चिरिमिरी क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती अपर्णा सिंधुर, विभागाध्यक्षों, उपक्षेत्र प्रबंधकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों के विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया।


इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री रमेश बी. सिंधुर ने कहा कि "वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, संतुलित पर्यावरण तथा बेहतर जीवन का आधार बनेगा। हम सभी का दायित्व है कि इन पौधों का संरक्षण भी उतनी ही गंभीरता एवं प्रतिबद्धता से करें, जितनी निष्ठा से इन्हें लगाया गया है।" उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल संस्थागत दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है और ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संपदा महिला मंडल, चिरिमिरी क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती अपर्णा सिंधुर ने अपने संबोधन में कहा कि "हर पौधा एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की नींव है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही हरित एवं स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है। हमें पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।" उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि कोल इंडिया लिमिटेड के इस महत्वाकांक्षी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के अंतर्गत एसईसीएल द्वारा अपने सभी परिचालन क्षेत्रों में एक ही दिन में 3 लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में एसईसीएल चिरिमिरी क्षेत्र द्वारा 45,000 पौधों का सफल वृक्षारोपण कर इस राष्ट्रीय अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। यह अभियान केवल विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि, जैव विविधता के संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण की दिशा में एसईसीएल की सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस जनभागीदारी आधारित अभियान ने न केवल वृक्षारोपण का नया आयाम स्थापित किया, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामूहिक उत्तरदायित्व का भी प्रभावी संदेश दिया।
continue reading
समय सीमा की बैठक हुई सम्पन्न: कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के दिए कड़े निर्देश

समय सीमा की बैठक हुई सम्पन्न: कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के दिए कड़े निर्देश

एमसीबी/21 जुलाई 2026/* कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी विभागों के कार्यों, जनहितकारी योजनाओं, लंबित प्रकरणों एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता डोंगरे, श्री अनिल कुमार सिदार, समस्त एसडीएम, समस्त जनपद सीईओ, समस्त तहसीलदार सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे तथा सभी विभाग लंबित प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता बरतें। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने और प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आरटीआई पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिन विभागों के अधिकारी अभी तक पोर्टल पर ऑनबोर्ड नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल ऑनबोर्ड होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त मांग एवं शिकायत संबंधी लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका एवं सभी नगर पंचायतों में प्राप्त आवेदनों का सर्वे कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं पीजी पोर्टल में दर्ज लंबित शिकायतों का भी समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी को किसी प्रकरण के निराकरण में कठिनाई आती है तो तत्काल कलेक्टर अथवा जिला नोडल अधिकारी को अवगत कराया जाए।
बैठक में सेवा सेतु पोर्टल एवं लोक सेवा गारंटी केंद्रों की समीक्षा करते हुए सभी केंद्रों में अनिवार्य रूप से सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए ताकि आम नागरिकों को उपलब्ध सेवाओं की स्पष्ट जानकारी मिल सके। वहीं राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विवादित खाता विभाजन, नामांतरण, बंटवारा, डायवर्सन, त्रुटि सुधार सहित सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, खड़गवां एवं भरतपुर तहसीलों में कुल 2687 राजस्व प्रकरण लंबित हैं, जिनकी नियमित सुनवाई कर समयबद्ध निराकरण किया जाए। बैठक में वृक्ष कटाई संबंधी प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने विद्युत विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वे कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने, चांटी आंगनबाड़ी केंद्र का शीघ्र हैंडओवर कराने, रामगढ़ में आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा कृषि विद्यालय हेतु भूमि चिन्हांकन की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए छोटे दुकानदारों एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को अधिक से अधिक सूक्ष्म ऋण उपलब्ध कराने तथा जिन हितग्राहियों को ऋण दिया जा चुका है, उनसे समय पर ऋण की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ई-श्रम पोर्टल की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने खाद्य विभाग एवं श्रम विभाग को समन्वय स्थापित कर अप्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
वहीं कलेक्टर ने आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को बैठक एवं मंच व्यवस्था, जबकि पीएमजीएसवाई, जल संसाधन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विभागवार एजेंडा की भी विस्तृत समीक्षा की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन की प्रगति, पेयजल व्यवस्था, हैंडपंप मरम्मत, क्लोरीनेशन, वॉटर एटीएम की नियमित जांच एवं जिले के प्रमुख पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। क्रेडा विभाग को जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर संयंत्र स्थापना कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड निर्माण, सर्वाइकल कैंसर जांच, शत-प्रतिशत टीकाकरण, टीबी मुक्त पंचायत, सिकल सेल स्क्रीनिंग, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संस्थागत प्रसव, ब्लड बैंक सेवाओं, जननी सुरक्षा योजना भुगतान एवं सीजीएमएससी के कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही श्रम विभाग को मिनी माता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजनाओं एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। वहीं कृषि विभाग को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक, खाद-बीज भंडारण एवं वितरण, कृषि उन्नति योजना, एल-नीनो की संभावित स्थिति को देखते हुए कार्ययोजना तथा सॉयल हेल्थ कार्ड की प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया। साथ ही मत्स्य विभाग को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
जल संसाधन विभाग को प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं, जलाशयों, नहरों की मरम्मत, जल संरक्षण तथा खरीफ सिंचाई की तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर, आधार सत्यापन, वृद्धि निगरानी एवं एनआरसी की समीक्षा करने को कहा गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के निर्माण कार्यों की प्रगति, समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाएं, विद्युत विभाग की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं उच्च दाब विद्युत लाइन, खाद्य विभाग की राशन भंडारण एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वन विभाग की तेंदूपत्ता भुगतान एवं वृक्षारोपण, पशुधन विकास विभाग की पशुपालन योजनाएं, उद्यान, सहकारिता, नगरीय प्रशासन, बैंकिंग, जिला खनिज न्यास, रेशम विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*समाचार क्रमांक/108/लोकेश/महेन्द्र/फोटो 05 से 08/*
continue reading
रतनपुर की जलधरोहर को नई संजीवनी: श्री तोखन साहू के प्रयासों से प्राचीन तालाबों के संरक्षण हेतु ₹25.90 करोड़ स्वीकृत

रतनपुर की जलधरोहर को नई संजीवनी: श्री तोखन साहू के प्रयासों से प्राचीन तालाबों के संरक्षण हेतु ₹25.90 करोड़ स्वीकृत

बिलासपुर। रतनपुर को तालाबों की नगरी कहा जाता है। ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध रतनपुर की पहचान उसके प्राचीन तालाबों और जलस्रोतों से भी जुड़ी रही है। इन्हीं तालाबों के संरक्षण, पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण की दिशा में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू के सतत एवं भागीरथी प्रयासों से मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के रतनपुर और तखतपुर को कुल ₹2,589.69 लाख (₹25.90 करोड़) की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह राशि चार प्रमुख तालाबों के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है, जिसमें प्रत्येक परियोजना के साथ 05 वर्षों के संचालन एवं संधारण का भी प्रावधान शामिल है।


रतनपुर जैसे ऐतिहासिक नगर में तालाब केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि जनजीवन, आस्था, पर्यावरण और पर्यटन के संवाहक भी हैं। इन तालाबों के संरक्षण से न केवल जल उपलब्धता और भूजल स्तर में सुधार होगा, बल्कि नगर की सांस्कृतिक गरिमा और धार्मिक महत्व को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है—

- रत्नेश्वर तालाब, रतनपुर – ₹949.99 लाख (लगभग ₹9.50 करोड़)
- कृष्णार्जुनी तालाब, रतनपुर – ₹749.95 लाख (लगभग ₹7.50 करोड़)
- दनिहा तालाब, रतनपुर – ₹449.85 लाख (लगभग ₹4.50 करोड़)
- टोनही तालाब, तखतपुर – ₹439.90 लाख (लगभग ₹4.40 करोड़)

कुल स्वीकृत राशि : ₹2,589.69 लाख (लगभग ₹25.90 करोड़)।

श्री तोखन साहू ने कहा कि रतनपुर की पहचान उसके प्राचीन तालाबों, मंदिरों और समृद्ध विरासत से है। ऐसे में इन जलस्रोतों का संरक्षण केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर को सुरक्षित रखने का संकल्प है। मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत इन परियोजनाओं से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, तालाबों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण होगा, पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा तथा रतनपुर और तखतपुर में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा आवासन एवं विष्णुदेव साय को सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जल संरक्षण और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
continue reading
भिलाई स्टील प्लांट ने 10.2 मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता विस्तार के लिए एमईकॉन के साथ ईपीसीएम समझौता किया

भिलाई स्टील प्लांट ने 10.2 मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता विस्तार के लिए एमईकॉन के साथ ईपीसीएम समझौता किया

 बीएसपी और एमईकॉन ने कच्चे इस्पात के बड़े विस्तार के लिए ईपीसीएम समझौते पर हस्ताक्षर किए

भिलाई स्टील प्लांट ने अपने दीर्घकालिक क्षमता विस्तार कार्यक्रम की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, एमईकॉन लिमिटेड के साथ इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और मैनेजमेंट (ईपीसीएम) परामर्श सेवाओं के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह अनुबंध 34 लाख टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) कच्चे इस्पात विस्तार परियोजना के लिए है।

वर्तमान में, भिलाई इस्पात संयंत्र की कच्चे इस्पात उत्पादन क्षमता 7 मिलियन टन प्रति वर्ष है। प्रस्तावित विस्तार से संयंत्र की कच्चे इस्पात उत्पादन क्षमता 2030-31 तक बढ़कर 10.2 मिलियन टन प्रति वर्ष हो जाएगी, जिससे भारत के अग्रणी एकीकृत इस्पात संयंत्रों में से एक के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत होगी और देश में इस्पात की बढ़ती मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन एंड मैनेजमेंट (ईपीसीएम) परामर्श समझौते पर 11 जुलाई, 2026 को अनुराग उपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं-वाणिज्यिक), भिलाई स्टील प्लांट, और आरके वर्मा, वरिष्ठ महाप्रबंधक (विपणन), एमईकॉन लिमिटेड, पीके सरकार, कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं), भिलाई स्टील प्लांट; राजीव खिलन, निदेशक (परियोजनाएं), एमईकॉन लिमिटेड; डॉ. आरके दत्ता, कार्यकारी निदेशक (दिल्ली कार्यालय), एमईकॉन लिमिटेड; उन्मेश भारद्वाज, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं), भिलाई स्टील प्लांट; मानस कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं), भिलाई स्टील प्लांट; आरके पिल्लई, वरिष्ठ महाप्रबंधक (एमईकॉन-भिलाई केंद्र), और दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही विस्तार परियोजना के कार्यान्वयन चरण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अनुबंध के तहत, एमईकॉन लिमिटेड परियोजना नियोजन, इंजीनियरिंग, खरीद प्रबंधन, निर्माण प्रबंधन और समग्र परियोजना निष्पादन सहित व्यापक परामर्श सेवाएं प्रदान करेगी ताकि समय पर और कुशल कार्यान्वयन सुनिश्चित हो सके।

इस विस्तार परियोजना से भिलाई इस्पात संयंत्र की उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने, उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने के माध्यम से परिचालन दक्षता में सुधार होने और भारत की तेजी से बढ़ती बुनियादी ढांचागत आवश्यकताओं और दीर्घकालिक आर्थिक विकास के अनुरूप घरेलू इस्पात उत्पादन बढ़ाने के इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के रणनीतिक उद्देश्य को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

continue reading
सलबा पोल्ट्री फार्म को बंद कराने ग्रामीणों की गुहार, विधायक समेत प्रशासन को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

सलबा पोल्ट्री फार्म को बंद कराने ग्रामीणों की गुहार, विधायक समेत प्रशासन को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

दुर्गंध और मक्खियों से बीमारी फैलने की आशंका, बर्ड फ्लू के बीच ग्रामीणों में बढ़ी चिंता



बैकुंठपुर/कोरिया।कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सलबा में संचालित कलाम पोल्ट्री फार्म को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने पोल्ट्री फार्म को बंद कराने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक, कलेक्टर, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बर्ड फ्लू के मामलों के सामने आने के बाद भी संबंधित पोल्ट्री फार्म में चिकन की बिक्री जारी है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। उनका कहना है कि पोल्ट्री फार्म से लगातार दुर्गंध आती है और बड़ी संख्या में मक्खियां आसपास के रहवासी क्षेत्र में फैल रही हैं, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि क्षेत्र में कुछ लोग बीमार भी पड़े हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मुद्दा नया नहीं है।


लंबे समय से शासन-प्रशासन के समक्ष शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में निराशा और नाराजगी बढ़ रही है। उनका आरोप है कि रहवासी इलाके में पोल्ट्री फार्म का संचालन नहीं होना चाहिए, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी कर इसका संचालन किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आसपास रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई की जाए तथा यदि स्वास्थ्य संबंधी खतरा या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो पोल्ट्री फार्म के संचालन पर रोक लगाई जाए।
इस आवेदन पर ग्राम पंचायत सलबा के सरपंच सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को भी भेजी गई है।
प्रशासनिक पक्ष
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासन अथवा संबंधित पोल्ट्री फार्म संचालक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नोट: यह समाचार ग्रामीणों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अथवा प्रशासनिक जांच अभी शेष है।
continue reading
चिरमिरी में सिटी बस सेवा बहाल करने की मांग तेज, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी में सिटी बस सेवा बहाल करने की मांग तेज, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

एमसीबी जिले में वर्षों से बंद पड़ी चिरमिरी नगर निगम की सिटी बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। भारतीय युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन से जनहित में जल्द बस सेवा बहाल करने और बैकुंठपुर–मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी मार्ग पर नियमित बस संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पियूष ताम्रकार ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बंद होने से सबसे अधिक परेशानी छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और रोजाना सफर करने वाले नागरिकों को हो रही है। बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे लोगों को निजी व महंगे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
 
ज्ञापन में डोमनहिल, कोरिया कॉलरी, बरतूंगा सहित आसपास के क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इन इलाकों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शिक्षा, रोजगार, इलाज और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बैकुंठपुर, मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी आते-जाते हैं। नियमित और सस्ती बस सेवा नहीं होने से आम जनता को आर्थिक और समय दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
युवा कांग्रेस ने यह भी कहा कि पहले सिटी बस सेवा के संचालन से नागपुर रोड रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी। सेवा बंद होने के बाद यात्रियों की निर्भरता निजी वाहनों पर बढ़ गई है।
संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए चिरमिरी की सिटी बस सेवा जल्द बहाल की जाए और बैकुंठपुर–मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी मार्ग पर नियमित बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।
continue reading
चिरमिरी-खड़गवां पत्रकार संघ ने मानहानि का लगाया आरोप, वैधानिक कार्रवाई की मांग

चिरमिरी-खड़गवां पत्रकार संघ ने मानहानि का लगाया आरोप, वैधानिक कार्रवाई की मांग

एमसीबी/चिरमिरी, 7 जुलाई। चिरमिरी-खड़गवां पत्रकार संघ ने सोशल मीडिया पर संघ एवं उसके पदाधिकारियों के विरुद्ध कथित रूप से मानहानिकारक, भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने का आरोप लगाते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

संघ के अनुसार, गुफरान खान उर्फ शेरू द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से संघ और उसके अध्यक्ष की छवि धूमिल करने तथा भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का प्रयास किया गया है, जिससे संगठन की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। संघ का कहना है कि इस प्रकार की पोस्ट से न केवल पत्रकार संगठन की गरिमा को ठेस पहुंचती है, बल्कि पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे की विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
इस संबंध में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सक्षम प्रशासन एवं पुलिस को शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है।
संघ ने अपने बयान में कहा कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करता है, लेकिन किसी व्यक्ति या संस्था की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से झूठी एवं भ्रामक सामग्री का प्रसारण स्वीकार्य नहीं है। संघ ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई है।
continue reading
जीवन संस्कार सेवा समिति की अनूठी पहल इंकलाब युवा संसद 2026 से निखरेगा युवा नेतृत्व

जीवन संस्कार सेवा समिति की अनूठी पहल इंकलाब युवा संसद 2026 से निखरेगा युवा नेतृत्व

जीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा 11 एवं 12 जुलाई 2026 को बिलासपुर में “इंकलाब युवा संसद 2026” का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक प्रणाली की गहन समझ प्रदान करने, उनके नेतृत्व कौशल को विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय एवं सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन के अंतर्गत लोकसभा, विधानसभा, यूनिसेफ, यूएनजीए, डीआईएसईसी, आईपी, आईपीएल एवं महाभारत जैसी विविध समितियों का गठन किया गया है, जिससे प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखने और संवाद स्थापित करने का अवसर प्राप्त होगा। विशेष रूप से इस वर्ष पहली बार शतरंज को शामिल किया गया है, जो युवाओं में तार्किक क्षमता, रणनीतिक सोच और निर्णय लेने की दक्षता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी एवं छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि "इंकलाब युवा संसद 2026" युवाओं में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रभावी अभिव्यक्ति, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने युवाओं से आयोजन में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि "इंकलाब युवा संसद" जैसे मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संवाद एवं अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक उत्तरदायित्व और व्यक्तित्व विकास को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय एवं जागरूक भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य मोहनीश, अमीषा, प्रवीण स्वामी,विराज श्री, आयुष सहित संपूर्ण टीम सतत प्रयासरत है। शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक मंच बताया है।
continue reading
छत्तीसगढ़ की शान तीजन बाई ने ली अंतिम सांस,एम्स में पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन

छत्तीसगढ़ की शान तीजन बाई ने ली अंतिम सांस,एम्स में पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोककला और पंडवानी गायन की विश्वविख्यात हस्ती, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का रविवार को रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। उनके निधन से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. तीजन बाई लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और उनका उपचार रायपुर के एम्स अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि उनके फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

24 अप्रैल 1956 को दुर्ग जिले के गनियारी गांव में जन्मीं डॉ. तीजन बाई ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और दमदार प्रस्तुति से पंडवानी कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने महाभारत की कथाओं को अपनी अनूठी शैली में प्रस्तुत कर लोककला को वैश्विक मंच तक पहुंचाया।

भारतीय लोककला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया था।

डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके जाने से लोककला जगत ने अपनी एक अमूल्य धरोहर खो दी है।

continue reading
एसईसीएल दीपका क्षेत्र में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह एवं स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह एवं स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में आज सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह एवं स्वच्छता पखवाड़ा (16 जून से 30 जून 2026) के समापन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार, महाप्रबंधक (संचालन) श्री राजेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (खनन) श्री नागेंद्र कुमार साहू, महाप्रबंधक (ई एंड एम), महाप्रबंधक (एक्सकेवेशन), विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, जेसीसी सदस्यगण, दीपका क्षेत्र कल्याण मंडल के सदस्य, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके परिजन, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के प्रथम चरण में दीपका क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन समर्पित एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह, कर्मचारी सेवा प्रमाण-पत्र एवं सीपीआरएमएस (CPRMS) मेडिकल कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवा-काल के अनुभव साझा किए तथा क्षेत्रीय महाप्रबंधक महोदय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएँ दीं।


द्वितीय चरण में स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया। कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 16 जून से 30 जून 2026 तक दीपका क्षेत्र द्वारा कार्यस्थलों, आसपास के ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर, डस्टबिन एवं कपड़े के थैलों का वितरण, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध लेखन, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन कर्मचारियों के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति एसईसीएल दीपका क्षेत्र की प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
continue reading
खरीफ सीजन से पहले आईसीएआर राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान का व्यापक खेत बचाओ अभियान 1,720 किसान हुए लाभान्वित

खरीफ सीजन से पहले आईसीएआर राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान का व्यापक खेत बचाओ अभियान 1,720 किसान हुए लाभान्वित

 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट), रायपुर द्वारा खरीफ मौसम-2026 की तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जून माह के दौरान पूरे रायपुर जिले में एक माह तक व्यापक ‘खेत बचाओ अभियान’ संचालित किया गया। अभियान के तहत तिल्दा, धरसीवा और आरंग विकासखंडों के विभिन्न गांवों में वैज्ञानिक जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित कर 1,720 किसानों एवं हितधारकों** को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई।

अभियान के दौरान 36 ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रमों** का आयोजन किया गया, जिनमें 1,010 पुरुष एवं 710 महिला किसानों सहित कुल 1,720 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के प्रसार को व्यापक जनसमर्थन मिला।

कार्यक्रमों में किसानों को समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन, जैविक तनावों की समय पर पहचान एवं नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप संतुलित एवं विवेकपूर्ण उर्वरक प्रबंधन, जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों तथा दक्षिण-पश्चिम मानसून के विलंबित आगमन की स्थिति में वैकल्पिक फसल एवं आकस्मिक कृषि योजना संबंधी वैज्ञानिक सुझाव दिए गए। इसके साथ ही संभावित उत्पादन जोखिम को कम करने तथा कृषि को अधिक लचीला एवं टिकाऊ बनाने के लिए फसल प्रबंधन संबंधी नवीनतम तकनीकी परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।

अभियान के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, रायपुर परिसर में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) कार्यक्रम में 220 से अधिक किसानों एवं प्रतिभागियों** ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों और वैज्ञानिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद हुआ तथा कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मैदानी स्तर पर अभियान का संचालन डॉ. प्रियंका मीणा एवं डॉ. के. सी. शर्मा ने किया। दोनों वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर फसल सुरक्षा, पोषक तत्व प्रबंधन तथा जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया। अभियान का समन्वय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, रायपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. ए. अमरेंद्र रेड्डी ने नोडल अधिकारी के रूप में किया। यह अभियान संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

डॉ. राय ने अभियान की सफलता पर वैज्ञानिक दल की सराहना करते हुए कहा कि किसानों तक अनुसंधान आधारित कृषि प्रौद्योगिकियों का प्रभावी हस्तांतरण संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान भविष्य में भी किसान-केंद्रित विस्तार गतिविधियों के माध्यम से टिकाऊ, वैज्ञानिक एवं जलवायु-सहिष्णु कृषि को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

continue reading
नगर निगम की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

नगर निगम की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी। नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं नगर निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कांग्रेस पार्षद दल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।ज्ञा

पन में नगर निगम कर्मचारियों के कई महीनों से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान, बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई, जलभराव की समस्या का निराकरण तथा मच्छरों और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक एवं ब्लीचिंग पाउडर के नियमित छिड़काव की मांग की गई। इसके अलावा शहर में जर्जर पेड़ों की छंटाई एवं आवश्यक स्थानों पर पेड़ कटाई का कार्य प्राथमिकता से कराने की बात भी रखी गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं मानसून के दौरान नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखना नगर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कांग्रेसजनों ने आयुक्त से जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की तथा चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन, नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, उपनेता प्रतिपक्ष मोहम्मद इकराम, पार्षद राहुल भाई पटेल, मो. शहाबुद्दीन, सनी चौथा, मुमताज कुरैशी, सुभाष देवनाथ, अशरफ अली, शुभम सलूजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
continue reading
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 21 जून को आयोजित होगी NEET (UG)-2026 परीक्षा, बनाए गए तीन केंद्र

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 21 जून को आयोजित होगी NEET (UG)-2026 परीक्षा, बनाए गए तीन केंद्र

 मनेन्द्रगढ़: छत्तीसगढ़ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग रायपुर द्वारा आगामी 21 जून 2026 (दिन रविवार) को NEET (UG)-2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी.) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी ।


*परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में निम्नलिखित तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं:*

*केन्द्रीय विद्यालय झगराखण्ड, जिला एम०सी०बी०*

*केन्द्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़*

*शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़, जिला एम०सी०बी०*

डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी (परीक्षा) ने बताया कि परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है । परीक्षार्थी अथवा अभिभावक कंट्रोल रूम के फोन नंबर 07771299057 या मोबाइल नंबर 8319310745 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
continue reading
एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत मुख्यालय में “योगा चिट चैलेंज” का आयोजन

एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत मुख्यालय में “योगा चिट चैलेंज” का आयोजन

दिनांक: 18 जून 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 18 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में “योगा चिट चैलेंज” का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया।

इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप आयोजित इस अभिनव गतिविधि में अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योगा चिट बॉक्स से पर्चियाँ निकालकर उन पर आधारित विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग संबंधी चुनौतियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक श्री प्रितपाल सिंह गुंबर द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का मार्गदर्शन प्रदान करते हुए नियमित योगाभ्यास के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार बताते हुए सभी को इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने ऊर्जा, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ सहभागिता करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल पर सकारात्मक एवं स्वस्थ वातावरण को प्रोत्साहित करना तथा योग के माध्यम से बेहतर जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को आकर्षक गुडीज़ प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न योग-आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

जनसंपर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपु
continue reading
एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ

एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ

भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा (16 जून से 30 जून 2026) का शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय में आज दिनांक 16.06.2026 को शपथ कार्यक्रम के साथ हुआ।

इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के आगंतुक कक्ष में निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमसंघ प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री दुहन ने स्वच्छता को संस्थागत संस्कृति एवं सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी कर्मियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

विदित हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एसईसीएल की सभी इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

जनसम्पर्क अधिकारी 
एसईसीएल बिलासपुर
continue reading
विश्व रक्तदाता दिवस पर जेएलएन अस्पताल में दो दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन पहले दिन 29 यूनिट रक्त संग्रहित

विश्व रक्तदाता दिवस पर जेएलएन अस्पताल में दो दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन पहले दिन 29 यूनिट रक्त संग्रहित

 विश्व रक्तदाता दिवस-2026 के अवसर पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (जेएलएनएच एंड आरसी) के ब्लड सेंटर द्वारा ‘‘मानवता की एक बूंद–रक्तदान, जीवनदान’’ थीम पर दो दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के प्रथम दिवस अस्पताल कर्मियों और स्वैच्छिक रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से 29 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर तथा डॉ. उदय कुमार सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मानव रक्त समूहों की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक डॉ. कार्ल लैंडस्टाइनर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं को उनके जीवनरक्षक योगदान के लिए ट्रॉफी और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सहयोग देने वाली विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में इन संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा कांगो, ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. निली एस. कुजूर, वरिष्ठ सलाहकार (पैथोलॉजी) डॉ. प्रिया साहू, सलाहकार (ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज) डॉ. दीपक कुमार दासमहापात्र तथा सलाहकार (पैथोलॉजी) डॉ. प्रतीक शिवप्पा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में ब्लड सेंटर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उप प्रबंधक श्री राजीव शर्मा, सहायक प्रबंधक सुश्री रीता भटनागर और स्टाफ नर्स सुश्री शैल कुमारी सिंह सहित टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय योगदान दिया। वहीं रक्तदाताओं की स्क्रीनिंग, रक्त संग्रहण और प्रसंस्करण से संबंधित तकनीकी कार्य मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट श्री शाजी, श्री सुधीर कुमार पाण्डेय, श्री अजय कुमार आर्य तथा जूनियर मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट श्री संदीप कुमार पाण्डेय, सुश्री मीनाक्षी चरण, श्री कुलदीपक तिवारी और श्री जितेन्द्र कुमार ने दक्षतापूर्वक संपादित किए।

अस्पताल के मानव संसाधन विभाग, नर्सिंग प्रशासन और सामान्य अस्पताल प्रशासन के समन्वित सहयोग से रक्तदान अभियान का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया गया।

continue reading
Previous123456789...8384Next
dpboss