CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त

मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी भी जब्त की गई। पुलिस ने कुल 92 हजार 680 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने फॉरेस्ट डिपो के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोका।

तलाशी के दौरान स्कूटी से रॉयल स्टैग की 28 पाव और मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 77 पाव, कुल 105 पाव (18.900 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 22,680 रुपये बताई गई। वहीं जब्त स्कूटी की कीमत लगभग 70 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह धुर्वे (22 वर्ष) निवासी ग्राम मेढ़ाखार करपा, थाना राजेन्द्रग्राम, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम चनवारीडांड के रूप में हुई है। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

continue reading
नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार का एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार का एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

चिरमिरी, दिनांक 01 अगस्त 2026। “नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती दीपिका मिंज के निर्देशन में थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नशीले इंजेक्शन की तस्करी एवं बिक्री से जुड़े एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। New Doc 08-01-2026 15.58.pdf


ज्ञात हो कि दिनांक 15.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना चिरमिरी पुलिस ने आरोपी विवेक पटेल के कब्जे से प्रतिबंधित Rexogesic (Buprenorphine) इंजेक्शन एवं Avil (Pheniramine) इंजेक्शन बरामद किए थे। आरोपी के पास इन नशीले इंजेक्शनों के विक्रय अथवा भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। मौके से 30 Rexogesic इंजेक्शन एवं 150 Avil इंजेक्शन (कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹9,000) जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी), 27(ख), 29 एवं 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। New Doc 08-01-2026 15.58.pdf

विवेचना के दौरान पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन से यह तथ्य सामने आया कि आरोपी को नशीले इंजेक्शन अन्य व्यक्तियों द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे। प्रकरण की गहन जांच में रीतेश समुझे की संलिप्तता पाए जाने पर उसे पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। वहीं मामले में शामिल एक अन्य आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार पटेल, निवासी चरचा (जिला कोरिया), घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। New Doc 08-01-2026 15.58.pdf

थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए 31.07.2026 को फरार आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार पटेल को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बैकुंठपुर में भी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज होना पाया गया है, जिसकी जानकारी प्राप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। New Doc 08-01-2026 15.58.pdf

चिरमिरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सेवन को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
continue reading
चिरमिरी पुलिस का अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार, 10 दिनों में 8 आरोपी गिरफ्तार

चिरमिरी पुलिस का अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार, 10 दिनों में 8 आरोपी गिरफ्तार

 चिरमिरी, एमसीबी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चिरमिरी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चिरमिरी पुलिस ने महज 10 दिनों के भीतर अवैध महुआ शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 32 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,400 बताई गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में गैयालाल, विजय कुमार खैरवार, सीता बखला, सुनीन, सरिता अहिरवार, प्रमाबाई, हरिश्चंद्र केवट सहित एक अन्य आरोपी के कब्जे से महुआ शराब बरामद की गई।
चिरमिरी पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
continue reading
दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, मशीनें और भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल जब्त

दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, मशीनें और भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल जब्त

दुर्ग। जिले के जेवरा सिरास चौक क्षेत्र में संचालित एक अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से मिक्सर मशीन, कटर मशीन सहित बड़ी मात्रा में गुटखा निर्माण में उपयोग होने वाला रॉ मैटेरियल जब्त किया गया।


जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के मालिक ने अपनी यूनिट उत्तर प्रदेश निवासी सानू नामक व्यक्ति को किराए पर दी थी। बताया जा रहा है कि पिछले लगभग 20 दिनों से फैक्ट्री बंद पड़ी हुई थी। इसी दौरान परिसर में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर गार्ड ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां अवैध गुटखा निर्माण से संबंधित मशीनें और सामग्री बरामद हुई। मामले का खुलासा होने के बाद किरायेदार सानू फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और अवैध गुटखा कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह कार्रवाई जेवरा चौकी क्षेत्र में की गई है।

continue reading
कोरिया आबकारी की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही,14 दिन के रिमांड पर एक आरोपी जेल दाखिल

कोरिया आबकारी की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही,14 दिन के रिमांड पर एक आरोपी जेल दाखिल

कोरिया, 20 जून 2026/* कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही करने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है। 


जिला आबकारी  आबकारी टीम ने कसरा क्षेत्र में सघन गस्त कर एक आरोपी को 7 लीटर शराब बेचते हुए पकड़ा और उसकी 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है

 कंट्रोल रूम में पदस्थ सहायक आबकारी अधिकारी  को मुखबिर से जानकारी मिली कि ग्राम कसरा में लखन रुपसाय भारी मात्रा में महुआ शराब को पाऊच में पैक कर 100 रुपये और बोतल को 200 रुपये की दर से बिक्री किया जा रहा है, उन्होंने तत्काल टीम के साथ पहुंचकर छापा मार कार्रवाई की जिसमें जेरिकेन एवं पाऊच बोतलों में भरी हुई 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी लखन रूपसाय के विरुद्ध प्रकरण धारा 34/2 आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर न्यायालय बैकुंठपुर में प्रस्तुत किया गया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जिला जेल बैकुंठपुर भेजा गया है।

*नदी नाले अवैध महुआ शराब विक्रेता के लिए है वरदान*
आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि अवैध शराब तस्कर नदी नालों के किनारे में महुआ लहान को सड़ाते हैं। फिर शराब बनाते हैं। महुआ जल्द सड़े जिसके लिए सोहागा, रानू गोली व यीस्ट आदि घातक रासायनिक का भी इस्तेमाल करते हैं। जो किडनी लीवर को डैमेज करने के लिए सेहत
के लिए घातक साबित होते हैं। गांव गांव में सस्ती दर में शराब उपलब्ध होने से शराबी इसी शराब का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसी शराब से कई लोगों की जान भी चली गई है।
continue reading
चिरमिरी पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चिरमिरी पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चिरमिरी, एमसीबी। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अवैध नशीले इंजेक्शन कारोबारियों के खिलाफ चिरमिरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में जिले में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना चिरमिरी पुलिस ने पूर्व में नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ीं और मामले की गहन विवेचना की।
जांच के दौरान यह सामने आया कि अवैध रूप से नशीले इंजेक्शनों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई संगठित तरीके से की जा रही थी। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 12 जून 2026 को पुलिस ने रॉबिन सिंह (29 वर्ष), निवासी ग्राम छिरिया पटना, थाना पटना, जिला कोरिया तथा एहसान खान उर्फ अमन खान (27 वर्ष), निवासी छोटी बाजार, थाना चिरमिरी, जिला एमसीबी को गिरफ्तार किया।
विवेचना में दोनों आरोपियों की संलिप्तता नशीले इंजेक्शनों की अवैध खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई में पाए जाने पर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एवं 29 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
चिरमिरी पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा तथा ऐसे कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, उप निरीक्षक नर्स खान, प्रधान आरक्षक चन्द्रसेन राजपूत तथा आरक्षक दिग्विजय गौड़, योगेन्द्र मालिक, अर्जुन यादव एवं प्रमोद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading
SP वैभव बैंकर की मॉनिटरिंग में बलरामपुर पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन, 10 करोड़ का गांजा जब्त

SP वैभव बैंकर की मॉनिटरिंग में बलरामपुर पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन, 10 करोड़ का गांजा जब्त

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन और सतत मॉनिटरिंग में बलरामपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बसंतपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही करीब 1941.110 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद की है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके साथ तस्करी में प्रयुक्त 50 लाख रुपये मूल्य का 16 चक्का टाटा ट्रक भी जब्त किया गया है। कुल जब्ती का मूल्य लगभग 10.50 करोड़ रुपये है।


पुलिस के अनुसार, 11-12 जून की दरम्यानी रात तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली सूचना पर बसंतपुर थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर एक टाटा ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 62 पैकेटों में भरा गांजा बरामद हुआ। मौके से उत्तर प्रदेश निवासी लोकेश शर्मा और आमिष अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश शर्मा पूर्व में दर्ज एक बड़े गांजा तस्करी मामले का भी मुख्य आरोपी है। पुलिस का दावा है कि वह उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी का संगठित नेटवर्क संचालित कर रहा था। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लगातार निगरानी और एंड-टू-एंड जांच के चलते पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही।

मामले में थाना बसंतपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, प्र.उनि. मनीष साहू, सउनि. धनसिंह सांडिल्य सहित थाना बसंतपुर और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading
स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 सोनहत (कोरिया)। जिला कोरिया पुलिस ने पंप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गया सबमर्सिबल पंप, तार एवं पाइप भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिनेश कुमार पिता बालम राम, निवासी ग्राम दुधनिया, ग्राम पंचायत दामुज, थाना सोनहत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत द्वारा माध्यमिक शाला दुधनिया में स्थापित सबमर्सिबल पंप को अज्ञात चोर तार और पाइप सहित चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर थाना सोनहत में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश राजवाड़े और मुकेश चेरवा, दोनों निवासी ग्राम लब्जी, ने स्कूल परिसर से सबमर्सिबल पंप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए पंप को ग्राम लब्जी निवासी अशोक लाल चेरवा को बेच दिया था तथा प्राप्त राशि को आपस में बांटकर खर्च कर दिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खरीदार अशोक लाल चेरवा के कब्जे से चोरी गया सबमर्सिबल पंप बरामद कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आरक्षक निखिलेश राजवाड़े एवं आरक्षक प्रदीप साहू का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

continue reading
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 12 लाख से अधिक की MDMA और कार जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 12 लाख से अधिक की MDMA और कार जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए MDMA ड्रग्स की बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 26.05 ग्राम MDMA और एक एस-क्रॉस कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 12 लाख 95 हजार 500 रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, 19 मई 2026 को चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में एक एस-क्रॉस कार क्रमांक CG 28 L 8130 में सवार दो युवक MDMA बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद थाना चकरभाठा पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 26.05 ग्राम MDMA बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे मादक पदार्थ बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रेश बलेचा (29 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा और महेश वर्मा (21 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 05 चकरभाठा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी अवैध नशे का कारोबार या संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल-112 को सूचना दें, ताकि समाज को नशे के जाल से बचाया जा सके।
continue reading
मनेन्द्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से पकड़कर मनेन्द्रगढ़ लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास साहू उर्फ बबलू (26 वर्ष) है, जो ग्राम ब्यौहारी, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) का निवासी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर मनेन्द्रगढ़ में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ रहकर उसका शोषण किया।
शिकायत के बाद प्रारंभिक कार्रवाई महिला थाना शहडोल में की गई थी, लेकिन घटना स्थल मनेन्द्रगढ़ होने के कारण प्रकरण को वहां स्थानांतरित कर दिया गया। मनेन्द्रगढ़ थाना में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। वहीं मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और अपने घर पर भी नहीं मिल रहा था। इस बीच अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) द्वारा फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने शहडोल पहुंचकर मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया। मनेन्द्रगढ़ लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उसके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी गई और परिजनों को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विवेक पाटले (थाना प्रभारी कोतवाली), उपनिरीक्षक अराधना बनोडे, हेड कांस्टेबल विवेक मणि, कांस्टेबल शाहबाज और सुमित भारती की अहम भूमिका रही।
continue reading
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 8.5 कि अवैध गांजा,लाखों का गांजा जप्त

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 8.5 कि अवैध गांजा,लाखों का गांजा जप्त

रायपुर ग्रामीण के तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम सांकरा निवासी गुमान माण्डले (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। गांजे के साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल (CG 04 DR 5280) भी जब्त की गई है। कुल मशरूका (जप्त माल) की कीमत 4 लाख 75 हजार रुपये है।
 मुखबिर की सूचना पर तिल्दा पुलिस ने जोता रेलवे फाटक के पास घेराबंदी की थी। पुलिस को देख मोटरसाइकिल के पीछे बैठा व्यक्ति भागने में सफल रहा, जबकि चालक गुमान को पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
continue reading
चोरी की घटना का घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – 100 माल बरामद

चोरी की घटना का घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार – 100 माल बरामद

चिरमिरी (एमसीबी)। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक झा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती दीपिका मिंज के नेतृत्व में चिरमिरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी गया 100 प्रतिशत माल बरामद किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06.04.2026 को प्रार्थी भगवान दास, निवासी आजादनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके सूने मकान से अज्ञात चोर द्वारा एक एलईडी टीवी (कीमत लगभग 20,000 रुपये) चोरी कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेही सुमित सोनवान (उम्र 24 वर्ष), निवासी एकता नगर गोदरीपारा को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार करने पर उसके कब्जे से चोरी गया एलईडी टीवी बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच पुलिस का कड़ा संदेश गया है कि किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सराहनीय भूमिका:
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, भगत सिंह, चन्द्रसेन राजपूत एवं मदन रजवाड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
continue reading
चिरमिरी में नशे पर पुलिस का सख्त प्रहार आईजी-एसपी के निर्देश पर लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 32 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

चिरमिरी में नशे पर पुलिस का सख्त प्रहार आईजी-एसपी के निर्देश पर लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 32 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

चिरमिरी, 5 अप्रैल।एमसीबी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चिरमिरी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा (IPS)एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह(IPS) के निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, जिससे नशा तस्करों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार हो रहा है।

 
इसी क्रम में थाना चिरमिरी पुलिस ने 6 नंबर गोलाई के पास घेराबंदी कर एक युवक एवं एक युवती को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 32 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विवेक पटेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई। पूछताछ के दौरान अभिषेक समुंद्रे का नाम सामने आया था, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन तोड़कर फरार हो गया था। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
 
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी चिरमिरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में दहशत का माहौल है और उनका नेटवर्क कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।
 
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह, एएसआई नयिम खान, महिला प्रधान आरक्षक रुकमणी बंजारे, आरक्षक विकास कुजु र एवं सैनिक प्रमोद साहू की सराहनीय भूमिका रही।
 
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क एवं अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है।
continue reading
24 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश – चिरमिरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई दो बालक हिरासत में

24 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश – चिरमिरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई दो बालक हिरासत में

चिरमिरी। आस्था के केंद्र शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का चिरमिरी पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर अपनी सतर्कता और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है।

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 अप्रैल 2026 को प्रार्थी नीरज भट्ट (पिता – कुशलानंद भट्ट, उम्र 31 वर्ष), निवासी टिकरापारा बड़ी बाजार, थाना चिरमिरी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा टिकरापारा स्थित शिव मंदिर से तीन नग पीतल की घंटियां, एक नग पीतल की थाली तथा एक नग कांस का लोटा चोरी कर लिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चिरमिरी के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।
 
पुलिस टीम की मुस्तैदी और सूझबूझ के चलते महज़ 24 घंटे के भीतर दो विधि से संघर्षरत बालकों को चिन्हित कर तलब किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों बालकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए तीन नग पीतल की घंटियां, एक नग पीतल की थाली एवं एक नग कांस का लोटा (क्षतिग्रस्त अवस्था में) कुल अनुमानित कीमत लगभग 6000 रुपये बरामद किया गया।
 
आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचित किया गया। प्रकरण अजमानती होने के कारण दोनों को किशोर न्यायालय बैकुंठपुर में प्रस्तुत किया गया।
 
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक मदन राजवाड़े, आरक्षक विजय विश्वकर्मा एवं महिला नव आरक्षक अनीता मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।
continue reading
दुर्ग-भिलाई सूने मकानों में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग-भिलाई सूने मकानों में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाली शातिर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना छावनी और ACCU की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्याम नगर, कैम्प-02 में हुई चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों सहित एक अपचारी बालक को भी गिरफ्तार किया है।


दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब प्रार्थिया यू. येल्लमा, उम्र 50 वर्ष, विशाखापट्टनम से वापस अपने घर लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर रखा सामान गायब है।चोरों ने घर से एलईडी टीवी, होम थिएटर, चांदी के आभूषण और भारी मात्रा में पीतल के बर्तन पार कर दिए थे।शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों—विवेक मिश्रा (20 वर्ष) और एस. जगन (19 वर्ष)—को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 45 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
continue reading
खनिज माफियाओं पर बड़ी चोट- डुभापानी में 5 वाहन एक साथ जब्त, मचा हड़कंप

खनिज माफियाओं पर बड़ी चोट- डुभापानी में 5 वाहन एक साथ जब्त, मचा हड़कंप

कोरिया, 20 मार्च 2026/* जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम डुभापानी, तहसील बैकुण्ठपुर में पांच वाहनों को जप्त किया गया है।

गश्त के दौरान इन वाहनों को अवैध रूप से खनिज बोल्डर एवं हैंडब्रोकन (गिट्टी) का परिवहन करते पाया गया। कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को मौके पर ही जप्त कर थाना बैकुण्ठपुर में अभिरक्षा में रखा गया है।
 
*जप्त किए गए वाहन*
 
सीजी  16 सीई  7100 मालिक श्री अशोक चौधरी, सीजी16 सीजी 8109 मालिक श्री सुशील यादव सीजी सीएम 4965 मालिक श्री अशोक चौधरी सीजी 16 सीटी 8629 मालिक श्री सुरेश कुमार। सीजी 16 सीपी 6892 मालिक श्री विनोद खलखो वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए नियमित जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
continue reading
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा प्रहार: एमसीबी जिले में 5 ट्रैक्टर जब्त, 82 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा प्रहार: एमसीबी जिले में 5 ट्रैक्टर जब्त, 82 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

एमसीबी/20 मार्च 2026/ जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर के निर्देश पर विभाग द्वारा लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण और निगरानी की जा रही है, जिसके तहत हसदेव नदी से लगे चैनपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन पर लगाम कसने की कोशिश की गई।

निरीक्षण के दौरान पिछले एक सप्ताह में मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करते पाए गए कुल 5 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत संबंधित प्रकरणों में कुल 82 हजार 750 रुपए की अर्थदंड एवं समझौता राशि वसूल कर शासन के खाते में जमा कराई गई है।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
 
continue reading
ATM से चल रहा था नशे का खेल! चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड समेत पूरा गिरोह गिरफ्तार

ATM से चल रहा था नशे का खेल! चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड समेत पूरा गिरोह गिरफ्तार

चिरमिरी | विशेष रिपोर्ट- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय नशा तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात रसल एक्का गैंग के सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 
???? ATM से चलता था पूरा नेटवर्क
 
जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा मिला कि नशे के इस अवैध कारोबार का पूरा फाइनेंशियल सिस्टम ATM के जरिए संचालित हो रहा था।
पुलिस ने गिरोह के अहम सदस्य रंजीत कुमार विश्वकर्मा (40 वर्ष), निवासी नवादा (गढ़वा) को गिरफ्तार किया, जिसके पास से हैदराबाद निवासी वैंदला वासु का ATM कार्ड बरामद हुआ।
इसी कार्ड के जरिए नशीले इंजेक्शनों की बिक्री से हुई रकम निकाली और ट्रांजेक्शन के माध्यम से पूरे नेटवर्क में बांटी जाती थी।
 
???? मास्टरमाइंड का खुलासा
 
पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे गिरोह का सरगना रसल एक्का (अंबिकापुर) है, जिसने खुद ATM कार्ड रंजीत को दिया था और पूरे नेटवर्क की फाइनेंशियल मैनेजमेंट संभाल रहा था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसल एक्का को रायपुर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हैदराबाद से सप्लायर वैंदला वासु और सूरजपुर निवासी रजत कुमार को भी दबोचा गया।
 
???? ऐसे खुली पूरी चेन
 
इस सनसनीखेज मामले की शुरुआत 7 अक्टूबर 2025 को हुई, जब पुलिस ने शेख अल्ताफ और किशन रजक को नशीले इंजेक्शन बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने:
शुभम यादव को हिरासत में लिया
फिर मास्टरमाइंड रसल एक्का तक पहुंची
और अंततः पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया
⚖️ सभी आरोपी जेल में
गिरफ्तार सभी 7 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी जिला जेल बैकुंठपुर में बंद हैं।
 
????‍♂️ पुलिस टीम की बड़ी भूमिका
इस पूरे ऑपरेशन को आईजी सरगुजा रेंज दीपक झा और एसपी एमसीबी रत्ना सिंह के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
कार्रवाई में:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक
नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी
थाना प्रभारी विजय सिंह
के नेतृत्व में टीम ने अहम भूमिका निभाई।
टीम में एएसआई नईम खान, आरक्षक राजीव रंजन तिवारी, अमित गुप्ता, सचिन खुरसेल एवं सैनिक प्रमोद साहू शामिल रहे।
???? निष्कर्ष
इस कार्रवाई से न केवल नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, बल्कि इसके पीछे छिपे फाइनेंशियल सिस्टम (ATM ट्रांजेक्शन) का भी पर्दाफाश हुआ है। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
continue reading
रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

रायगढ़,20 मार्च 2026।  राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को रायगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तमनार क्षेत्र में आमाघाट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत में छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुषमा खलखो पति मार्शल संगा झारखंड निवासी द्वारा अपने खेत में सब्जी की खेती के साथ अवैध रूप से अफ़ीम की खेती की जा रही थी।
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में एक एकड़ में यह खेती पाई गई है। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध अफ़ीम की खेती जैसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
continue reading
रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

रायगढ़,20 मार्च 2026।  राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को रायगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तमनार क्षेत्र में आमाघाट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत में छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुषमा खलखो पति मार्शल संगा झारखंड निवासी द्वारा अपने खेत में सब्जी की खेती के साथ अवैध रूप से अफ़ीम की खेती की जा रही थी।
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में एक एकड़ में यह खेती पाई गई है। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध अफ़ीम की खेती जैसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
continue reading
Previous123456789...3233Next
dpboss