CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राजनीति

जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन

जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन

चिरमिरी, एमसीबी।छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य को लेकर दिए गए बयान के विरोध में चिरमिरी में सनातन समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। श्रीराम कथा आयोजन समिति एवं सनातन धर्मावलंबियों ने हल्दीबाड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने विरोध सभा आयोजित कर डॉ. महंत का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान “महंत मुर्दाबाद”, “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “जगद्गुरु का अपमान बंद करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला सदस्य, युवा और आयोजन समिति के पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कई प्रदर्शनकारियों ने डॉ. चरणदास महंत की तस्वीर के साथ “रावण” लिखी तख्तियां दिखाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
 
बीते दिनों चिरमिरी में आयोजित भव्य श्रीराम कथा महोत्सव के दौरान एमसीबी प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का एक बयान राजनीतिक और धार्मिक विवाद का कारण बन गया। डॉ. महंत द्वारा जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य को लेकर की गई टिप्पणी को कथा आयोजन समिति और सनातन समाज ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर हमला बताया है।
इसी विरोध में कथा समाप्ति के बाद चिरमिरी के हल्दीबाड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी, महिला सदस्य और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य केवल एक संत नहीं बल्कि करोड़ों सनातनियों की श्रद्धा, आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना पूरे सनातन समाज का अपमान है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
श्री राम कथा आयोजन समिति चिरमिरी के अध्यक्ष डमरू बेहरा ने कहा कि
“इतने बड़े धार्मिक आयोजन में हम लोगों ने सभी को आमंत्रित किया था, क्योंकि जगद्गुरु द्वारा कथा का पान कर पाना सौभाग्य की बात है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष द्वारा जगद्गुरु के लिए इस तरह की टिप्पणी हम सनातनी बिल्कुल भी सहन नहीं कर सकते।”
 
वहीं समिति से जुड़े काकू अरोरा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि
“मैं उस शख्स का नाम भी नहीं लेना चाहता जिसने मेरे धर्मगुरु का अपमान किया और अमर्यादित टिप्पणी की। ऐसे लोगों का अंत निश्चित है।”
 
श्री राम कथा आयोजन समिति चिरमिरी के प्रचार-प्रसार प्रभारी रीत जैन ने कहा कि
“आपका बयान अधर्मी मानसिकता को दर्शाता है। सनातनियों का यह आक्रोश आने वाले चुनाव में भी देखने को मिलेगा। महंत जी, आपकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आपका यह बयान आपके हिंदू होने पर भी सवाल खड़ा करता है। क्या कांग्रेस के नेता यह मान चुके हैं कि अपनी राजनीतिक इच्छा के लिए हिंदू विरोधी बयान ही उन्हें जिंदा रख सकता है।”
 
सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि सनातन धर्म, संत-महात्माओं और धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी को समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने डॉ. चरणदास महंत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी दोहराई गई तो प्रदेशभर में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
 
विरोध सभा के अंत में आयोजन समिति के सदस्यों ने डॉ. चरणदास महंत का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भारी भीड़ और पुलिस की मौजूदगी रही।
 
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है, लेकिन श्रीराम कथा आयोजन समिति का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य के सम्मान और सनातन आस्था की रक्षा करना है।
 
 
---
 
मुख्य बिंदु (हाइलाइट्स)
 
जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन
 
चिरमिरी में चरणदास महंत का पुतला दहन
 
सनातन समाज और महिलाओं की बड़ी भागीदारी
 
सार्वजनिक माफी की मांग
 
“सनातन आस्था के अपमान” पर जताया रोष
 
श्रीराम कथा आयोजन समिति ने किया आयोजन
continue reading
संगठन मजबूती के संकल्प के साथ मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह संपन्न कांग्रेस ने भरी संगठन विस्तार की हुंकार, मनेंद्रगढ़ में बैठक व सम्मान समारोह आयोजित

संगठन मजबूती के संकल्प के साथ मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह संपन्न कांग्रेस ने भरी संगठन विस्तार की हुंकार, मनेंद्रगढ़ में बैठक व सम्मान समारोह आयोजित

मनेंद्रगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वॉर्ड, बूथ एवं पंचायत कमेटियों के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी माननीय श्री राजेश साहू के मार्गदर्शन में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरों, पूर्व विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह, वरिष्ठ नेत्री इंद्रा सेंगर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रफीक मेमन, पूनम सिंह, राजेश सिंह एवं चुन्नू त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष मो. रमीज, उपाध्यक्ष गिरधर जायसवाल, मो. इमरान खान, दीपक सिंह, राशिद अली, महामंत्री शोभना वर्मा, अनिल केरकेट्टा, खोनेश्वर प्रसाद (के.डी.), स्नेहिल शुक्ला, रंजीत सिंह रैना, रंजन शर्मा तथा सचिव मो. सफी, गुलबशिया, मोहिनी महतो, सितेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, गुलाम असगर, शुभम सिंह, नंद किशोर एवं संजय यादव उपस्थित रहे। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में धर्मपाल सिंह, हर्ष खटिक, विनोद जांगड़े, रामाकांत सिंह एवं प्रदीप सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने तथा आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करनी होगी। प्रभारी राजेश साहू ने कहा कि वॉर्ड, बूथ एवं पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन ही कांग्रेस की जीत का आधार बनेगा और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा जनता के हितों से जुड़ी है और इसे जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। पूर्व विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह ने संगठन की एकजुटता को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि मिलकर कार्य करने से ही सफलता सुनिश्चित होगी। वरिष्ठ नेत्री इंद्रा सेंगर ने महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन एवं समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
continue reading
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मानस एवं बक्सा विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में किया व्यापक जनसंपर्क और चुनावी सभा

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मानस एवं बक्सा विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में किया व्यापक जनसंपर्क और चुनावी सभा

कोकराझार/बक्सा (असम), 27 मार्च 2026, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने असम के मानस एवं बक्सा विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विभिन्न चुनावी सभाओं एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की।

मानस विधानसभा क्षेत्र के मथनगुरी मण्डल में आयोजित चुनावी सभा में श्री साहू ने एनडीए प्रत्याशी श्री थानेश्वर वसुमतारी , बक्सा विधानसभा के मुसलपुर मण्डल में अयोजित एनडीए प्रत्याशी श्री मोनेश्वर ब्रम्हा एवं मुसलपुर मण्डल अंतर्गत भूटान सीमा से सटे ग्राम कदमतला के बूथ स्तर पर भी जनसंपर्क अभियान में भाग लिया।उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मिलकर घर-घर संपर्क स्थापित करते हुए पार्टी के सभी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाया।
 
इन सभी कार्यक्रमों के दौरान श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की एकजुटता, संगठन की मजबूती एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता ही आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ तक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने, घर-घर संपर्क स्थापित करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
श्री साहू ने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास निरंतर सुदृढ़ हो रहा है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं संगठित प्रयासों के बल पर एनडीए प्रत्याशियों को मानस एवं बक्सा विधानसभा क्षेत्रों में प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त होगा।
continue reading
मर्डर का आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार  ₹50,000 के विवाद में ठेकेदार ने की युवक की हत्या

मर्डर का आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार ₹50,000 के विवाद में ठेकेदार ने की युवक की हत्या

रायपुर के टिकरापारा इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रावतपुरा फेज-2 में रहने वाले 34 वर्षीय अजय अग्रवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि, रायपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के महज 2 घंटे के भीतर ही आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार किया है।

 मृतक अजय अग्रवाल और आरोपी डोमेश्वर देवांगन के बीच कंस्ट्रक्शन के काम के पैसों को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। आरोपी डोमेश्वर, जो कि पेशे से ठेकेदार है, अपने बकाया 50,000 रुपये की मांग कर रहा था।
आज दोपहर जब डोमेश्वर पैसे मांगने अजय के घर पहुँचा और अजय ने पैसे देने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोपी ने घर के बाहर घात लगाकर इंतजार किया और जैसे ही अजय बाहर निकला, डोमेश्वर ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसके पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में अजय को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

टिकरापारा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सूचना मिलते ही घेराबंदी की। मृतक के मरणासन्न बयान (Dying Declaration) के आधार पर 18 वर्षीय आरोपी डोमेश्वर देवांगन को चांगोरभाठा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
continue reading
भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया

भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया

बैकुण्ठपुर - भारतीय जनता पार्टी मंडल बैकुण्ठपुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय एवं वृद्धा आश्रम में फल वितरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री साय के विजन ‘सुशासन’ को जन-जन तक पहुँचाना और अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है। मुख्यमंत्री श्री साय के 62वें जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ता गरीब कल्याण और छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित किया हैं। जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। किसान, महिला व युवा सहित हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि, भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। जिला मंत्री शारदा गुप्ता ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है, साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महिला मोर्चा जिला मंत्री आंचल सिंह, मंडल महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, अल्प संख्यक मोर्चा अरशद खान, स्वामीनाथ पटेल,संतोष राजवाड़े, हरिओम साहू,अभिनेन्द्र चंदेल, विकास दुबे सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने हनुमान चालीसा एवं वृ़क्षा रोपण किया-*
 छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरुकता के उद्देश्य से जीवनदायी पीपल एवं नीम के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता यादव, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी रेनु सिंह, जिला उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, महामंत्री पुष्पा राजवाड़े, ममता कुशवाहा, जिला मंत्री आंचल सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, पार्वती रजक, तोता रानी, सुनिता पैकरा, आशा काशी, संजू साहू, कमल यादव, पुष्पा पाल सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
continue reading
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री जावेद रब्बानी एकदिवसीय  प्रवास पर शाम 7:30 छत्तीसगढ़ भवन  पहुंचे

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री जावेद रब्बानी एकदिवसीय प्रवास पर शाम 7:30 छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे

  छत्तीसगढ़ भवन पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला शहर अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनीफ एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ भवन में मोर्चा की बैठक के दौरान  श्री रब्बानी ने कार्यकर्ताओं से परिचय संवाद किया ।एवं भाजपा के पक्ष में ज्यादा ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया । 
       भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ एवं मुशर्रफ़ खान के द्वारा भी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करने की बातकही गई।एवं संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करने का आह्वान किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ भवन एवं सीएमडी चौक स्थित अमर जवान चौक पर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
              प्रदेश महामंत्री का स्वागत करने वालों में प्रदेश पदाधिकारी सीबू फैजान, सिकंदर खान ,शानू खान, फिरोज रब्बानी , मोहम्मद हफीज,नवीन मसीह, सैय्यद गुलशेर,विकास एंथोनी, पवन छाबड़ा ,बासित अली, टीपू खान , मौसिम अली एवं महिला अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। बिलासपुर से सैयद गुलशेर अली की रिपोर्ट
continue reading
एसडीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेस का हल्का बोल

एसडीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेस का हल्का बोल

धमतरी ब्लॉक कांग्रेस ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय में किया नारेबाजी आरोप है कांग्रेसी जनप्रतिनिधि के साथ भेदभाव किया जा रहा बताया गया आमदी में एक कॉलेज की वार्षिक उत्सव पर कांग्रेस के विधायक को आमंत्रित न करके प्रोटोकॉल का उल्घन करने का आरोप लगाया है जबकि महापौर को आमंत्रित किया गया बल्कि उन्हें मुख्य अतिथि तक बनाया जबकि क्षेत्र का विधायक को पूछा तक नहीं गया ..
इस कांग्रेस की प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस ने sdm कार्यालय पहुंचकर नारीबाजी की वही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है ...कांग्रेस ने चेतावनी दिया है कि अगर भेदभाव करना बंद नहीं किया जाएगा तो आगे उग्र आंदोलन करने की बात कही है ..फिलहाल यह राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप आखिर कब तक चलता है यह देखने वाली बात होगी ...

 

continue reading
भाजपा में आज से ’नवीन’ युग का आगाज, नितिन नवीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा में आज से ’नवीन’ युग का आगाज, नितिन नवीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

बैकुण्ठपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से घड़ी चौक में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बनने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है और हर स्तर पर संगठन में मजबूती आएगी। 

इस अवसर पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, अनिल साहू, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवती राजवाडे, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, संजय चिकनजूरी, महामंत्री रमन गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा राजवाड़े, ममता कुशवाहा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, सुरेन्द्र चक्रधारी, बेगमती चिकनजूरी, बिजेन्द्र जायसवाल, पटेल,स्वामीनाथ पटेल, अन्नू दुबे, अभिनेन्द्र चंदेल, शहिद असरफी, अवधेश सिंह,झर्मिलादेवी, लक्ष्मी रवि, शिला राजवाड़े सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
continue reading
अंबिकापुर में समाजसेवी और अधिवक्ता शिल्पा पांडेय ने प्रेस वार्ता कर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने निरंतर संघर्ष को साझा किया

अंबिकापुर में समाजसेवी और अधिवक्ता शिल्पा पांडेय ने प्रेस वार्ता कर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने निरंतर संघर्ष को साझा किया

 अंबिकापुर में समाजसेवी और अधिवक्ता शिल्पा पांडेय ने प्रेस वार्ता कर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने निरंतर संघर्ष को साझा किया, माता बहादुर कलारिन राज्य अलंकरण से सम्मानित शिल्पा पांडेय ने कहा कि यह सम्मान सरगुजा की जनता को समर्पित है।उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्षों से वे महिलाओं, किशोरियों और मानव तस्करी की शिकार बालिकाओं के लिए जागरूकता, कानूनी सहायता और पुनर्वास के लिए काम कर रही हैं।

अंबिकापुर की सफाई दीदियों, आदिवासी पिंक साड़ी  महिलाओं और किन्नर समुदाय को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उनके प्रयास भी सराहनीय रहे हैं। वार्ता के अंत में उन्होंने अपने परिवार के सहयोग को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया।

 
continue reading
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा बलौदाबाजार पहुंचे जिला में अलग अलग जगहों पर हुआ स्वागत हर वार्ड तक पहुंचकर युवाओं को जोड़ने की अपील

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा बलौदाबाजार पहुंचे जिला में अलग अलग जगहों पर हुआ स्वागत हर वार्ड तक पहुंचकर युवाओं को जोड़ने की अपील

सिमगा : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा अपने प्रथम जिला बलौदाबाजार प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान जिलेभर में उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सुनील यदु  के नेतृत्व  में युवाओं ने बाइक रैली, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया।. टिकरिहा का स्वागत जिले के अम्बेडकर चौक  प्रमुख स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हुआ। भाजपा कार्यालय पर उन्हें  लड्डू से तौलकर और फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया गया। स्वागत रथ के साथ युवाओं का काफिला पूरे शहर में घूमा।
बलौदाबाजार  कसडोल से लेकर  गिरोदपूरी धाम  तक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त अवसर पर उपस्थित थें  भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील गोलू यदु. सिमगा जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला. जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे. भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष करन वर्मा. लोकेश साहू. प्रमोद निषाद. रोशन साहू. हेमंत साहू. अभिषेक साहू. नगर पालिका उपाध्यक्ष विकाश सोनकर. सत्यजोगी. हरिशंकार वर्मा. आदि सैकड़ो लोग रहे उपस्थित रहे
continue reading
यूनिटी मार्च में सांसद चिंतामणी महराज व विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते शामिल मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के पूरे टीम हर्ष उल्लास के साथ  बड़ चंड कर  pradarshan किये

यूनिटी मार्च में सांसद चिंतामणी महराज व विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते शामिल मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के पूरे टीम हर्ष उल्लास के साथ बड़ चंड कर pradarshan किये

 यूनिटी मार्च में सांसद चिंतामणी महराज व विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते शामिल मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के पूरे टीम हर्ष उल्लास के साथ  बड़ चंड कर  pradarshan किये

धान कटाई में भी लिया भाग, बसंतपुर कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं से नाराज़ पत्रकार लौटे
अधिकारीयों द्वारा भीड़ बढ़ाने के लिए  स्कूल छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था जिसकी चर्चा भी आम रही।

बलरामपुर ----लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के वाड्रफनगर अंतर्गत बसंतपुर में यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया।
देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाले इस मार्च में सांसद चिंतामणी महराज और विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते प्रमुख रूप से शामिल हुए।

मार्च 14 नवंबर को प्रेमनगर से बसंतपुर तक लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तक निकाला गया भव्य रैली, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विकास खण्ड स्तर के अधिकारीयों द्वारा भीड़ बढ़ाने के लिए  स्कूल छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था जिसकी चर्चा भी आम रही।

यूनिटी मार्च के बाद सांसद एवं विधायक ने धान खेत पहुंचकर धान फसल की पूजा-अर्चना कर प्रतीकात्मक कटाई भी की। इस दौरान किसानों के साथ संवाद भी हुआ।


अव्यवस्थित कार्यक्रम से पत्रकार नाराज़, कार्यक्रम बीच में ही छोड़ा

बसंतपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था साफ दिखाई दी। कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे असंतोष व्याप्त हुआ। जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ खड़े हुए।

यूनिटी मार्च का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, देशभक्ति, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
continue reading
सिमगा में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का जोरदार स्वागत

सिमगा में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का जोरदार स्वागत

सिमगा में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का जोरदार स्वागत।
आज भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का सिमगा आगमन हुआ जहां उनका आतिशी स्वागत किया गया, स्वागत देखकर वे काफी अभीभूत नजर आए, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, युवा मोर्चा नेता अविनाश शर्मा, किसान नेता अनिल पांडे, जनपद अध्यक्ष दौलत पाल, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला,जनपद सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित हुए।
continue reading
डुबान युवा बेरोजगार संघ का कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल जब तक प्रशासन सुन न ले तब तक बैठे रहने की बात

डुबान युवा बेरोजगार संघ का कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल जब तक प्रशासन सुन न ले तब तक बैठे रहने की बात

 डुबान युवा बेरोजगार संघ का कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल जब तक प्रशासन सुन न ले तब तक बैठे रहने की बात

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में डूबान युवा बेरोजगार संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल दिया रोजगार को लेकर प्रवेश गेट के बाहर ही धरना पर बैठ गई ..दरअसल धमतरी के गांधी मैदान से पद यात्रा करते हुए बड़ी संख्या में बेरोजगार संघ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहा प्रशासन के खिलाफ खूब नारे बाजी करते हुए धरना पर बैठ गई ...बताया गया पिछले 6 वर्षों से संघर्ष कर रहा है
अभी तक मांग पूरा नहीं हुए आज चार सौ से भी अधिक युवक युतियां बेरोजगार का मार झेल रहे है काम काज न मिलने के कारण से घर बार चलाना मुश्किल हो गया है ...मेंटनेंस काफी बिगड़ चुके लेकिन अभी तक डुबान के बेरोजगार संघ के लोगो को रोजगार नहीं मिल सका संघ का कहना है गंगरेल डेम दुधावा  मुरूमसिली डेम में रोजगार उपलब्ध कराए और बाहर के लोगों को डेम में काम दिया गया उसे हटाए ...बहरहाल प्रदर्शन जारी है जब तक प्रशासन मांग को सुन न ले तब तक धरना में बैठे रहने की बात कही जा रही ...
 

 

continue reading
वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ ने दी अहिवारा वासियों को   दी  एक बड़ी सौगात

वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ ने दी अहिवारा वासियों को दी एक बड़ी सौगात

  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने  अहिवारा को एक बड़ी सौगात दी। शहर में उप पंजीयक कार्यालय का विधिवत उद्घाटन उनके हाथों संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।।
  उद्घाटन कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कार्यकर्ताओं और जनता ने जोरदार स्वागत किया।

शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान वातावरण ‘जय छत्तीसगढ़, जय भाजपा’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पहले ही दिन एक व्यक्ति ने अपनी रजिस्ट्री कराई, जिससे उप पंजीयक कार्यालय के औपचारिक रूप से कार्य प्रारंभ होने का संदेश मिला।मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि अहिवारा में लंबे समय से उप पंजीयक कार्यालय की मांग की जा रही थी। जनता की सुविधा को देखते हुए अस्थायी भवन में यह कार्यालय प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के निर्माण के लिए पिछले बजट में प्रावधान किया जा चुका था और आज पूरी प्रक्रिया को पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आने वाले एक से दो वर्षों के भीतर इसका स्थायी भवन भी तैयार कर लिया जाएगा।वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और अगले तीन वर्षों में क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इस कार्यालय के शुरू होने से अहिवारा और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को अब पंजीयन कार्यों के लिए दुर्ग या अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा प्रशासनिक सुविधा सीधे लोगों तक पहुंचेगी।

                                               

 

continue reading
सिमगा में सचिन पायलट का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

सिमगा में सचिन पायलट का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

सिमगा में सचिन पायलट का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत। 
वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में आज बिलासपुर जाते समय एआईसीसी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का सिमगा में  प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।

सुनील माहेश्वरी ने कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता उपस्थित हो रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है, साथ ही भाजपा द्वारा वोट चोरी का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ देख व समझ रही है।
 
continue reading
तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, राष्ट्रभक्ति, एकता और संगठन की प्रतीक है - रामकिसुन सिंहतिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, राष्ट्रभक्ति, एकता और संगठन की प्रतीक है - रामकिसुन सिंह

तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, राष्ट्रभक्ति, एकता और संगठन की प्रतीक है - रामकिसुन सिंहतिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, राष्ट्रभक्ति, एकता और संगठन की प्रतीक है - रामकिसुन सिंह

बैकुण्ठपुर - देश व्यापी तिरंगा यात्रा को संदर्भ में भाजपा जिला कार्यालय छिंदडांड़ बैकुण्ठपुर में जिला कार्यशाला में हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में मुख्य रूप मे प्रभारी रामकिसुन सिंह, विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, संयोजक कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बसंत राय, राजेश सिंह, अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, नपाध्यक्ष अरूण जायसवाल, जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर, ईश्वर राजवाड़े, शारदा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा उपस्थित रहें।

 प्रभारी रामकिसुन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से ऑपरेशन सिंदूर पूर्णतः सफल रहा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत बना है, सभी को इस पर गर्व है, पूरे देश भर में हर्षोल्लास के हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा अभियान को देश भक्ति के साथ मनाएगें। 
 विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। 
 जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रमुख रूप से मंडल योजना बैठक 8 अगस्त को निर्धारित किया गया है एवं जिला स्तर 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। 13 से 14 अगस्त को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ता निभाएंगे।
 संयोजक कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान को जिला, मंडल व बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। जिला और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने मंडल प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक-सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर, गीता राजवाड़े, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, सह प्रभारी गणेश यादव, वर्षा साहू, सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, राकेश गुप्ता, भानू पाल, सुरेन्द्र चक्रधारी, सुभाष साहू, लक्ष्मण राजवाड़े, नरेश्वर रजक, जनपद सदस्य रंजीत मंडल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रामखलन यादव, महामंत्री सचिदानंद द्विवेदी, सत्यम साहू, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, महामंत्री मुन्ना चक्रधारी, सचिन मलिक, मंडल अध्यक्ष संजय चिकनजूरी महामंत्री सुशीला यादव, भरत यादव, मंडल अध्यक्ष किशोर सिरदार, महामंत्री दिनेश साहू, सुरेश सिरदार, मंडल अध्यक्ष मैनेजर राजवाड़े, महामंत्री रिता यादव, मनोज साहू, संगीता गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, प्रखर गुप्ता,रमेश तिवारी,सुनील सिंह, ज्योति देवांगन, रेखा वर्मा सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
continue reading
धर्मांतरण के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की आक्रोश रैली गांधी मैदान में किया पुतला दहन

धर्मांतरण के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की आक्रोश रैली गांधी मैदान में किया पुतला दहन

धर्मांतरण के खिलाफ एक बार फिर छत्तीसगढ़ में सियासी और सामाजिक हलचल तेज़ हो गई है विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आदिवासी समाज में हो रहे कथित धर्मांतरण को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया धमतरी के गांधी मैदान में आज विश्व हिंदू परिषद ने विरोध करते हुए कांग्रेस के राहुल गांधी सोनिया गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया और एक आक्रोश रैली निकाली संगठन का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में दो ननों क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर, लालच देकर धर्मांतरणकराया जा रहा है,
जिनका समर्थन जो भी कर रहा है उसका पुतला दहन किया गया बताया गया जो न केवल सामाजिक ताना-बाना तोड़ने की कोशिश है,  यह आक्रोश रैली मकई चौक से शुरू हुई और सदर बाजार होते हुए गांधी मैदान तक पहुँची रैली में शामिल कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लिए नारेबाज़ी करते हुए चल रहे थे गांधी मैदान में हुई सभा में सरकार से मांग की कि धर्मांतरण की घटनाओं पर सख्त रोक लगाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो..
continue reading
समर्पण भाव से करेंगे संगठन और समाज हित के कार्य-जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी

समर्पण भाव से करेंगे संगठन और समाज हित के कार्य-जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी

बैकुंठपुर- भारतीय जनता पार्टी मंडल शिवपुर-चरचा के स्थानीय जनप्रतिनिधि व मंडल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सर्टिक हॉउस चरचा मे संपन्न हुआ। 

   बैठक मे मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला महामंत्री कपिल जायसवाल, जिला मंत्री प्रदीप तिवारी, नपाध्यक्ष अरुण जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े उपस्थित रहें। 
   भाजपा जिलाध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से काम कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएँ। 
जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और कार्य योजना की समीक्षा कर आगामी कार्य योजनाओं के बारे मे मार्गदर्शन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को पार्टी संगठन के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। 
इस बैठक मे मंडल महामंत्री मुन्ना चक्रधारी, सचिन मलिक, श्याम नारायण यादव, धर्मपाल, संजय देवांगन, कुण्डल साय कुजूर, धनेश्वरी राजवाड़े, झर्मिला देवी, हरिनारायण अग्रवाल, विश्वनाथ,आदित्य जायसवाल,प्रदीप गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
continue reading
भाजपा नेता अनिल पांडे का जन्मदिन मनाया धूम धाम से मनाया गया कई युवकों ने किया भाजपा प्रवेश पूर्व विधायक सहित अन्य हुए उपस्थित

भाजपा नेता अनिल पांडे का जन्मदिन मनाया धूम धाम से मनाया गया कई युवकों ने किया भाजपा प्रवेश पूर्व विधायक सहित अन्य हुए उपस्थित

इस अवसर पर सिमगा नगर के युवाओं ने  भाजपा का दामन थामा है।  सैकड़ो युवाओं ने  भाजपा प्रवेश किया।
 भाजपा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा  एवं अनिल पांडेय  के नेतत्व में युवाओ ने  भाजपा का दामन थामा  है। 
उक्त अवसर पर  नगर पालिका अध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया,  जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविन्द वर्मा. रोहित साहू. अभिजीत अवस्थी. धीरज जैन. नीरज शर्मा. माया सलूजा. सरपंच पप्पू साहू. सूर्यकांत ताम्रकार. सामजिक कार्यकर्ता मनोज टोंडे. हेमसिंग चौहान. हेमंत साहू. छोटू यदु. जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे आदि सहित सैकड़ो लोग  उपस्थित थे।

 

continue reading
भाजपा के ट्रीपल इंजन की सरकार मे अपराधियों के हौसले बुलंद पुलिस नाकाम  नरेन्द्र देवांगन

भाजपा के ट्रीपल इंजन की सरकार मे अपराधियों के हौसले बुलंद पुलिस नाकाम नरेन्द्र देवांगन

कोंडागांव - कोंडागांव जिले मे हुई चाकू बाजी मर्डर सहित प्रदेश मे बढ़ती घटनाओं को देख कोंडागांव शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश मे जबसे भाजपा की सरकार आई है लगातार आये दिन घटनायें बढ़ गयी हैँ अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहा है यह कहीं न कहीं साय सरकार की नाकामी है पुलिस की कमजोरी है। प्रदेश मे लूट डकैत महिला संबंधी घटना तो आम सी हो गयी है राजधानी से लेकर छोटे छोटे शहरों मे खुलेआम गोलीबारी चाकूबाजी की घटनाएं सुनने देखने को मिल रही है आमजनता कहीं सुरक्षित नहीं है।मीडिया के माध्यम से पता चला है सोमवार रात कोंडागांव मे चाकूबाजी हुई है जिसमे अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गयी, कोंडागांव जैसे शहर मे ऐसी घटना घटित होना कई सवालों को जन्म देती है। जिस जगह घटना घटित होना बताया जा रहा है वहाँ पर पुलिस के कई बड़े अधिकारीयों का निवास है नगर पालिका कार्यालय है कुछ ही दुरी मे आईटीबीपी का कैम्प है ऐसे जगह पर आरोपी अगर इतने बड़े घटना को अंजाम देने की सोंचता है और कामयाब भी हो जाता है तो कहीं न कहीं पुलिस की नाकामी इसमें साफ प्रदर्शित होती है। कोंडागांव जिला मुख्यालय मे इस तरह की घटना के 40 घंटे बाद भी कोंडागांव पुलिस आरोपी को पकड़ने मे नाकामयाब है तो आमजन कैसे सुरक्षित महसूस कर सकता है। जिले के साथ साथ सम्पूर्ण प्रदेश मे युवा नशे की गिरफ्त मे हैँ गांव गांव मे शराब की अवैध बिक्री हो रही है एमपी ओड़िसा के शराब बिक रहें हैँ जगह जगह गांजा बिक रहा है छोटे छोटे बच्चे कई अन्य प्रकार की नशे के शिकार हो चुके हैँ कहीं न कहीं यह नशाखोरी भी अपराध को बढ़ावा दे रहा है,पर सवाल यह उठता है की क्या साय सरकार की पुलिस इन सभी नशे के कारोबारियों तक पहुंचने मे नाकामयाब है या फिर पुलिस के संरक्षण मे यह नशे का कारोबार फल फूल रहा है। घटना घटित होना बड़ी बात नहीं है बड़ी बात यह है की घटना को अंजाम देने की सोंच कैसे सका आरोपी क्या अपराधियों मे पुलिस व क़ानून का खौफ नहीं रहा? कारण चाहे जो भी हो आमजनमानस मे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है क्या यही है सफल पुलिसिंग?क्या केवल बस्तर की खनीज सम्पदा के दोहन की लम्बी प्लानिंग के तहत नक्सलीयों को रास्ते से हटाना ही सरकार का उद्देश्य है जनता को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है? छत्तीसगढ़ प्रदेश को शांति का टापू कहा जाता है परन्तु भाजपा के सरकार मे यहाँ कोई सुरक्षित नहीं है छत्तीसगढ़ जैसा शांत प्रदेश आज पूर्णतः अशांत हो चुका है कभी पुलिस द्वारा बिच बाजार मे आमजन से खुलेआम मारपीट की घटना देखने को मिलती है तो जगह जगह पत्रकारों के साथ मारपीट की बात सुनाई देती है क्या यही है विष्णु का सुशासन? रेत माफियायों के कारनामें हर दिन अख़बार मे पढ़ने को मिल रही है क्या यही है अच्छे दिन? सूरजपुर बलरामपुर हो या गरियाबंद धमतरी सुकमा कोंडागांव हर जगह रेत माफियाओं का आतंक है रेत को अन्य प्रदेश मे बेच रहें हैँ आवाज उठाने पर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहें हैँ, आखिर इन माफियायों को किसका संरक्षण है? भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठा रही है आमजन के बिच केवल एक ही बात चर्चा मे है क्या केवल महतारी वंदन के सहारे सरकार बनाना ही भाजपा का उद्देश्य था जनता से कोई सरोकार नहीं है?प्रदेश की जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है क्या यही है मोदी की गारंटी?छत्तीसगढ़ प्रदेश मे सुरक्षा तो नाम मात्र का नहीं रहा महिलाओ के साथ दिन प्रतिदिन हो रहे अनाचार अत्याचार,बढ़ती गुंडागर्दी, दिन प्रतिदिन बढ़ती घटनाएं बता रही है की विष्णुदेव साय सरकार चलाने मे असमर्थ है नैतिकता के आधार पर तत्काल स्तीफा दे देनी चाहिए।
continue reading


dpboss