सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़ – 94 साल की उम्र में सबसे खास रिश्ते ने हमेशा के लिए साथ छोड़ा
हैदराबाद : साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहीं कनकरत्नम ने शनिवार सुबह अपने हैदराबाद स्थित निवास पर दुनिया को अलविदा कह दिया।
परिवार के स्तंभ का निधन
अल्लू कनकरत्नम दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी थीं और अल्लू परिवार की रीढ़ मानी जाती थीं। उनका निधन पूरे अल्लू-कोनिडेला परिवार के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।
मुंबई से हैदराबाद पहुंचे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन अपनी दादी के बेहद करीब थे। जब उन्हें इस दुखद खबर की जानकारी मिली, तब वे मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। खबर सुनते ही वे तुरंत हैदराबाद रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उनका गमगीन चेहरा कैमरों में कैद हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
कोकापेट में होगा अंतिम संस्कार
अल्लू कनकरत्नम का अंतिम संस्कार 30 अगस्त की दोपहर को कोकापेट में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए अल्लू-कोनिडेला परिवार के सभी सदस्य अल्लू अरविंद के घर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स अल्लू अर्जुन को सांत्वना दे रहे हैं और उनकी दादी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

















