CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

आम मुद्दे

मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

एमसीबी/28 मई 2026/* मनेंद्रगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज प्रशासनिक अमले ने जमीनी निरीक्षण किया। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रहे प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया।


*इन ग्राम पंचायतों का हुआ औचक निरीक्षण*
प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखी:
ग्राम पंचायत सिरौली
ग्राम पंचायत सीरिया खोह
ग्राम पंचायत चिराईपानी
ग्राम पंचायत लोहारी एवं लाई

*इन प्रमुख विकास कार्यों की हुई समीक्षा*
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की आजीविका और जल संवर्धन से जुड़े निम्नलिखित निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया:
डबरी निर्माण: ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए।
जल संरक्षण: कन्टूर ट्रेंच (Contour Trench), स्टॉप डैम और सार्वजनिक रिचार्ज पिट का निर्माण।
ग्रामीण बुनियादी ढांचा: सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक कुआं और महतारी सदन का निर्माण कार्य।

*कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश*
कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने काम की गुणवत्ता को परखते हुए मौके पर ही अधिकारियों और तकनीकी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून को देखते हुए जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों को हर हाल में 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन किया जा सके।
इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी (po) सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

*समाचार क्रमांक/205/लोकेश/फोटो 01 से 02*
continue reading
मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मानवीय पहल, भटके मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मानवीय पहल, भटके मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

मनेंद्रगढ़। कोतवाली पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता की बदौलत रात में भगत सिंह चौक मनेंद्रगढ़ रोड पर भटक रहे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देश पर पैदल पेट्रोलिंग एवं यातायात व्यवस्था अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 8:40 बजे भगत सिंह चौक के पास एक छोटा बच्चा रोते हुए सड़क पर अकेला भटकता मिला। पुलिस टीम ने तत्काल बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसे शांत कराया और सुरक्षित थाना लाया।
बच्चा सदमे में होने के कारण अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देने के साथ ‘पुलिस मीडिया’ ग्रुप में बच्चे की तस्वीर साझा की। मीडिया के सहयोग से जानकारी बच्चे के परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद दादा रामप्रसाद सोनी और दादी कुसुम सोनी थाने पहुंचे।
आवश्यक पुष्टि के बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने पोते को सकुशल पाकर दादी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते पुलिस की नजर बच्चे पर नहीं पड़ती तो कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी। पुलिस की तत्परता से मासूम सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सका।
थाना प्रभारी विवेक पाटले ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और किसी भी लावारिस या संदिग्ध स्थिति में दिखने वाले बच्चे की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस सराहनीय कार्य में टीआई विवेक पाटले, एचसी सेन, एचसी प्रिन्स, सीओ अमित गुप्ता, एचसी रवि, एचसी राकेश, सीओ आजाद और सीओ विजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम 11 मई को प्रेमाबाग में

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम 11 मई को प्रेमाबाग में

कोरिया, 09 मई 2026/ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत 11 मई को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
का आयोजन प्रेमाशंकर महादेव मंदिर, प्रेमाबाग,बैकुंठपुर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, देवरहा बाबा समिति, प्रेमाशंकर मंदिर बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष से समन्वय से कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। 
 
इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी पर्यटन/पुरातत्व, जिला कोरिया तथा एसडीएम बैकुण्ठपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।
 
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां आपसी समन्वय एवं सहयोग से समयबद्ध तरीके से की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, यातायात एवं लाइव प्रसारण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का जिला स्तर पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित स्थल पर आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 11 मई 2026 को सोमनाथ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका राज्य एवं जिला स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
 
इस अवसर पर जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि इस पर्व का साक्षी बने और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
continue reading
जिले में SIS ग्रुप द्वारा पंजीयन शिविर का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार

जिले में SIS ग्रुप द्वारा पंजीयन शिविर का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार

एमसीबी/04 मई 2026/* SIS (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सुरक्षा सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिले के जनपद पंचायत व आई टी आई परिसरों में पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कमांडेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र परसवार, अनूपपुर के निर्देशानुसार यह पहल उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्थायी रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले के तीनों विकासखंड स्तर पर सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर केप

दों पर नियुक्ति की जाएगी। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होंगे जिसमें युवाओं का पंजीयन कर प्रशिक्षणोपरांत  SIS  ग्रुप में नियोजन किया जाएगा। शिविर की शुरुआत 18 एंव 19 मई 2026 को जनपद पंचायत भरतपुर से होगी, इसके बाद 25 मई 2026 को आई टी आई जनकपुर में, 20 एंव 21 मई 2026 को जनपद पंचायत खड़गवां में, 27 मई 2026 को आई टी आई चिरमिरी में, 22 मई 2026 को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ में, 27 मई 2026 को आई टी आई मनेन्द्रगढ़, में शिविर का आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को शिविर आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का लाभ मिल सके।

 
 
continue reading
गौरेला-पेंड्रा दर्दनाक सड़क हादसा मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार केम्पर पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

गौरेला-पेंड्रा दर्दनाक सड़क हादसा मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार केम्पर पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

ब्रेकिंग न्यूज़ | गौरेला-पेंड्रा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार केम्पर पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

 
यह घटना पेंड्रा-गौरेला बायपास रोड पर सुबह के समय हुई, जब महिलाएं रोज़ की तरह टहलने निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में मौजूद हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हेल्पर को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

continue reading
कोरिया में धूमधाम से मनाया गया चावल उत्सव 172 उचित मूल्य दुकानों में समय पर भंडारण, 664 कार्डधारियों को किया गया चावल वितरण

कोरिया में धूमधाम से मनाया गया चावल उत्सव 172 उचित मूल्य दुकानों में समय पर भंडारण, 664 कार्डधारियों को किया गया चावल वितरण

कोरिया, 08 अप्रैल 2026/* शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में माह की 7 तारीख को 'चावल उत्सव' का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी द्वारा समय-सीमा की बैठक में खाद्य अधिकारी एवं जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम को समय पर खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

 
इन निर्देशों के पालन में जिले की सभी 172 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अप्रैल माह का चावल समय पर भंडारित किया गया। इसके बाद 7 अप्रैल को जिले में 664 राशन कार्डधारियों को चावल का वितरण कर उत्सव मनाया गया। प्रशासन की  समयबद्ध व्यवस्था के कारण हितग्राहियों को बिना किसी परेशानी के खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से आम नागरिकों तक पहुंचा है।
continue reading
राजस्व पखवाड़ा शिविर में 51 आवेदन प्राप्त, कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण कलेक्टर ने कहा-जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता

राजस्व पखवाड़ा शिविर में 51 आवेदन प्राप्त, कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण कलेक्टर ने कहा-जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता

कोरिया, 03 अप्रैल 2026/* राजस्व विभाग द्वारा ग्राम पंचायत भवन खोंड में आयोजित राजस्व पखवाड़ा समाधान शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कार्रवाई की गई। शिविर में कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आय, जाति, निवास, फौती नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन से जुड़े प्रकरण शामिल थे।

 
शिविर में अधिकारियों ने मौके पर ही सुनवाई कर कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया तथा आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए। आय प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरणों का विशेष रूप से प्राथमिकता के साथ समाधान किया गया। इस दौरान प्रभुनाथ को आय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, वहीं उदयभान, श्यामवती एवं उर्मिला को किसान पुस्तिका वितरित की गई। मांगलेश्वर के प्रकरण में फौती नामांतरण आदेश जारी कर उसकी प्रति सौंपी गई।
इसी तरह विगत दिनों ग्राम नगर में आयोजित पखवाड़ा शिविर में विभिन्न राजस्व ग्रामों में बी-1 वाचन कराया गया। साथ ही फौती नामांतरण पूर्ण कर राम प्रकाश मिश्रा (ग्राम बिशनपुर) एवं लाल (ग्राम रटगा) को बी-1 वितरित किया गया। जिरजोधन  को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
 
खाता विभाजन के तहत रंगलाल, रामखेलावन एवं तिलकराम के खसरा नंबर  में विभाजन कर दस्तावेज सौंपे गए। वहीं राम लालू को किसान किताब वितरित की गई।
 
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए और किसी भी पात्र हितग्राही को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
 
*कलेक्टर की अपील*
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे शासन द्वारा आयोजित शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रूप से प्रस्तुत करें, ताकि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जा सके।
 
जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें एक ही स्थान पर त्वरित समाधान मिल रहा है।
continue reading
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

दिनांक 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को आज दिनाँक 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। 

सेवानिवृत्त होने वालों में श्री सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, श्री जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, श्री राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग , श्री राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे। 

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर
continue reading
चिरमिरी में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर का वार्षिक उत्सव भक्ति भाव के साथ सम्पन्न

चिरमिरी में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर का वार्षिक उत्सव भक्ति भाव के साथ सम्पन्न

चिरमिरी। श्री श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, चिरमिरी में आयोजित मंदिर का वार्षिक उत्सव, रामनवमी पर्व एवं गीता पारायण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मंदिर परिसर में उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से मंदिर परिसर में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत विधि-विधान से पूजा-अर्चना, गीता पारायण एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य मार्गदर्शक महंत श्री पुरुषोत्तम पुरी जी, अध्यक्ष श्री नारायण नायक, सचिव श्री बाबू राम सहित श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में सायं आरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ मंदिर का वार्षिक उत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, कीर्तन मंडलियों एवं भक्तगणों का आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार चिरमिरी के श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित यह धार्मिक आयोजन भक्तों के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना
continue reading
जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, 36 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश

जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, 36 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश

एमसीबी/24 मार्च 2026/* कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में आमजन ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए, जिस पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

इस जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, वन अधिकार पट्टा, रोजगार, जल व्यवस्था, आवास, योजनाओं के लाभ, विद्युत पोल स्थापना, हैंडपंप, नक्शा सीमांकन, किराया वसूली, जियो टैगिंग, मोटर खराबी और अन्य बुनियादी समस्याएं शामिल रहीं। चिरमिरी, खोंगापानी, शिवपुर, घघरा, नागपुर, साल्ही, मनेन्द्रगढ़, झगराखांड सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं।
कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, नीर योजना, आवास योजना जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर शीघ्र निराकरण की अपेक्षा जताई गई। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने, भूमि संबंधी विवादों के समाधान और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग भी प्रमुखता से सामने आई।
अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करें, ताकि लोगों को अनावश्यक भटकाव का सामना न करना पड़े और उन्हें समय पर राहत मिल सके।
 
*समाचार क्रमांक/237/लोकेश/महेन्द्र/फोटो 03*
continue reading
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

कोरिया 16 मार्च 2026/* कलेक्टर  श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एन.एस. रावटे के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन उन्नति महिला संकुल का संगठन बड़गाव में किया गया, जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया आज के कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा कुर्सी दौड़, नृत्य कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सभी कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह और मेडल भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अनुराधा तिवारी जेण्डर विशेषज्ञ, श्रीमती पुष्पा सिंह जेण्डर विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
continue reading
 ई-केवाईसी में कोरिया जिला प्रदेश में अव्वल मेहनतकश श्रमिकों के पसीने का सम्मान- कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी

ई-केवाईसी में कोरिया जिला प्रदेश में अव्वल मेहनतकश श्रमिकों के पसीने का सम्मान- कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी

कोरिया, 16 मार्च 2026/* ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से लागू की गई वीबीजी रामजी योजना के तहत कोरिया जिले ने तकनीकी पारदर्शिता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत सभी श्रमिकों का ई-केवाईसी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही कोरिया प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन गया है, जिसने निर्धारित समय में यह लक्ष्य हासिल किया है।
 
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और पंचायत अमले के समन्वित प्रयासों से जिले की सभी ग्राम पंचायतों के पंजीकृत श्रमिक परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आधार आधारित ई-केवाईसी कार्य पूरा किया गया। 
उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर अभी औसत ई-केवाईसी लगभग 92 प्रतिशत है, जबकि कोरिया जिले ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर नई मिसाल पेश की है।
 
*तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता*
मनरेगा से उन्नत होकर वीबीजी रामजी योजना की दिशा में आगे बढ़ते हुए योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों का आधार आधारित ई-केवाईसी किया गया है, जिससे अब ऑनलाइन पोर्टल पर दैनिक उपस्थिति आधार के अनुसार व्यक्ति-वार दर्ज की जाएगी।
 
*जिले के आंकड़े*
कोरिया जिले में कुल 80,226 पंजीकृत श्रमिक हैं। इनमें जनपद पंचायत सोनहत के अंतर्गत 22,306 श्रमिक जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 57,919 श्रमिक
पंजीकृत हैं। इन सभी का आधार के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
 
*श्रमिकों के पसीने का सम्मान*
कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के उन हजारों श्रमिकों के पसीने का सम्मान है। उन्होंने बताया कि वीबीजी रामजी योजना ग्रामीणों की तकदीर व तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
 
*दोनों जनपद पंचायतों ने हासिल किया लक्ष्य*
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में प्रदेश की 146 जनपद पंचायतों में सबसे पहले जनपद पंचायत सोनहत ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य पूरा किया। इसके बाद जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली।
 
दोनों जनपद पंचायतों के प्रयासों से अब कोरिया जिला शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जो वीबीजी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
continue reading
होटलों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर सख्त कार्रवाई खाद्य विभाग की टीम सक्रिय, जनकपुर में 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

होटलों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर सख्त कार्रवाई खाद्य विभाग की टीम सक्रिय, जनकपुर में 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

एमसीबी/14 मार्च 2026/* जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने जनकपुर नगर के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। इस पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं विनियमन) आदेश 2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

 
जब्त किए गए सिलेंडरों को ग्रामीण गैस वितरण एजेंसी जनकपुर को आगामी आदेश तक सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई विष्णु नारायण शुक्ला, जिला खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में की गई। संयुक्त जांच दल में प्रवीण मिश्रा, खाद्य निरीक्षक भरतपुर तथा सदानंद पैकरा, खाद्य निरीक्षक कोटाडोल शामिल थे।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध उपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने होटल संचालकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें तथा व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्धारित कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
 
continue reading
किसान कांग्रेस के पूनम तिग्गा प्रदेश सचिव बने

किसान कांग्रेस के पूनम तिग्गा प्रदेश सचिव बने

कोरिया/अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय प्रभारी किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला की सहमति में प्रभारी महासचिव सचिन पायलट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ डॉक्टर चरण दास महंत छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की अनुमति से राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नचार एवं राममोहन बरुवा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा द्वारा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गईl
इसमें कोरिया जिला बैकुंठपुर निवासी पूनम तिग्गा को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्ति किया गया है l उक्त नियुक्ति से संगठन कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यापत है l नवनियुक्त प्रदेश सचिव पूनम तिग्गा ने कहा है संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है,उसे मैं ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करूंगी l
continue reading
कोरिया जिले में भाजपा संगठन को मिली नई मजबूती रोशन राजवाड़े बने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

कोरिया जिले में भाजपा संगठन को मिली नई मजबूती रोशन राजवाड़े बने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

कोरिया/ भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और सामाजिक वर्गों तक अपनी पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी की सहमति से रोशन राजवाड़े को कोरिया जिले का झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

रोशन राजवाड़े एक साधारण और मध्यम वर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे लंबे समय से भाजपा संगठन के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और निरंतर सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
बताया जाता है कि रोशन राजवाड़े ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की शुरुआत बूथ स्तर से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने युवा टीम के साथ मिलकर संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई और जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया। संगठन के प्रति उनके समर्पित कार्य और अनुभव को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जैसे ही उनकी नियुक्ति की खबर सामने आई,युवा वर्ग और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठt संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की योजनाओं और विचारधारा को पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी रोशन राजवाड़े को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे अपने अनुभव और कार्यशैली के दम पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
रोशन राजवाड़े की इस नियुक्ति को भाजपा संगठन के विस्तार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिले में और अधिक सक्रिय होकर समाज के सभी वर्गों के बीच पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेगा।
continue reading
जिला कांग्रेस कमेटी ने की प्रेस वार्ता, प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर उठाए सवाल अफीम खेती में भाजपा नेताओं के नाम आने पर कांग्रेस का हमला

जिला कांग्रेस कमेटी ने की प्रेस वार्ता, प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर उठाए सवाल अफीम खेती में भाजपा नेताओं के नाम आने पर कांग्रेस का हमला

मनेंद्रगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, अवैध अफीम की खेती और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए।
 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी ने कहा कि प्रदेश में नशीली दवाइयों, प्रतिबंधित गोलियों और अवैध नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। बीते महीनों में नारकोटिक्स के हजारों मामले सामने आए हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में असफल साबित हो रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सत्ता के संरक्षण में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है।
 
भरतपुर सोनहत पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में फार्म हाउस के अंदर लगभग 10 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश नशे के कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।
 
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी ने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रही है। शराब, गांजा, अफीम और अन्य मादक पदार्थों का नेटवर्क गांव-गांव तक फैल चुका है, लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है।
 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि जिस भाजपा नेता के यहां अफीम की खेती का मामला सामने आया है, वह पहले भाजपा किसान मोर्चा के दुर्ग जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे नेता की तस्वीरें प्रदेश के बड़े-बड़े भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उक्त भाजपा नेता की तस्वीर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ भी सामने आई है। उल्लेखनीय है कि श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मिश्रा ने कहा कि जब भाजपा के बड़े नेताओं के साथ ऐसे लोगों की नजदीकियां सामने आ रही हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल  ने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सरकार को नशे के खिलाफ कठोर अभियान चलाना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
 
जिला कांग्रेस महामंत्री रफीक मेमन ने कहा कि बिना सत्ता के संरक्षण के प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर नशे का कारोबार संभव नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।
 
आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह  ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
continue reading
रतनपुर स्थित मंत्री निवास में होली मिलन समारोह पारंपरिक फाग गीतों पर थिरके स्वास्थ्य मंत्री

रतनपुर स्थित मंत्री निवास में होली मिलन समारोह पारंपरिक फाग गीतों पर थिरके स्वास्थ्य मंत्री

एमसीबी, रतनपुर। होली के पावन पर्व के अवसर पर रतनपुर स्थित स्वास्थ्य मंत्री के निज निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के परिवारजन, जिले के पत्रकार, स्थानीय व्यवसायी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

समारोह के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की मधुर धुनों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री भी फाग के पारंपरिक गीतों पर थिरकते नजर आए और कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों के साथ गुलाल उड़ाकर होली की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में रंग, उमंग और आपसी भाईचारे का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर रहने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
 
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना सदैव बनी रहे।
होली मिलन समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पत्रकार, व्यापारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक, भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
continue reading
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई से प्रभावित स्वच्छता दीदीयों ने किया चिरमिरी थाना प्रभारी का सम्मान

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई से प्रभावित स्वच्छता दीदीयों ने किया चिरमिरी थाना प्रभारी का सम्मान

चिरमिरी। पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी लगातार बढ़ रहा है।
इसी क्रम में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तथा बेहतर कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर आज लगभग 50 की संख्या में स्वच्छता दीदीयों ने थाना परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी का तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान स्वच्छता दीदीयों ने पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार, असामाजिक तत्वों तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई की सराहना की।
 
स्वच्छता दीदीयों ने कहा कि पुलिस की सक्रिय कार्यवाही से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने में भी मदद मिल रही है। पुलिस द्वारा समय-समय पर की जा रही कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और समाज में कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी ने सभी स्वच्छता दीदीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती के साथ जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करती रहेगी।
 
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशे के कारोबार या कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उस पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
continue reading
कोरिया जिले में ग्राम डकईपारा में तैयार “उजाला” से सजेगी हरित होली स्व सहायता समूह की 11 महिलाओं ने तैयार किया 100 किलो से ज्यादा हर्बल गुलाल

कोरिया जिले में ग्राम डकईपारा में तैयार “उजाला” से सजेगी हरित होली स्व सहायता समूह की 11 महिलाओं ने तैयार किया 100 किलो से ज्यादा हर्बल गुलाल

कोरिया 02 मार्च 2026 - कोरिया जिले के जनपद बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम डकईपारा में उजाला महिला स्वसहायता समूह के कुल 11 सदस्यों ने इस बार होली पर प्राकृतिक रंगों से बाजार में खास पहचान बनाई है। महज 10 दिन पहले शुरू हुई पहल आज 100 किलो से अधिक हर्बल गुलाल के उत्पादन तक पहुंच चुकी है, और निर्माण अभी भी जारी है। कलेक्टर कोरिया के श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बिहान की महिलाओं द्वारा तैयार यह हर्बल गुलाल आनलाइन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
 
*प्राकृतिक उत्पादों से हो रहा तैयार*
प्राकृतिक रंगों की खुशबू समेटते हुए बिहान समूह ने चुकंदर, हल्दी, पलास, पालक, लाल भाजी, एसेंशियल ऑयल और नेचुरल फूड कलर से त्वचा के अनुकूल, खुशबूदार और पर्यावरण के लिए हितैषी हर्बल गुलाल तैयार किया है। रासायनिक रंगों के दुष्प्रभावों के बीच यह पहल सुरक्षित और हरित होली का नया संदेश लेकर बाजार में उपलब्ध है।
*गुणवत्ता उच्च, कीमत है कम* 
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि बाजार में विक्रय के लिए इसे 300 रुपये किलो की दर पर बेचा जा रहा है। आनलाइन इस हर्बल गुलाल की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। हर्बल गुलाल 300 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते हुए मात्र दो दिनों में ही इस समूह ने 3,200 रुपये की आय अर्जित कर ली है। होली के पर्व पर बाजार की पसंद को देखते हुए मांग में और वृद्धि की उम्मीद है।
 
*बिहान से प्रशिक्षण*
हर्बल गुलाल तैयार करने वाले समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाफ मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। प्रोडक्ट तैयार होने के बाद बाजार की मांग के अनुरूप् सुंदर पैकेजिंग में बिहान स्टाफ ने समूह का सहयोग किया। इस कार्य की शुरुआत समूह ने आंतरिक ऋण लेकर की है। उनके आत्मविश्वास और उद्यमिता को बिहान की मदद से नया आयाम दिया गया है।
 
*कहां मिलेगा यह हर्बल गुलाल*
महिलाओं द्वारा तैयार किया गया यह गुलाल स्थानीय बाजार में जिला मुख्यालय में बैकुंठपुर नगरपालिका के पास तथा संयुक्त जिला कार्यालय के समीप स्थित कोरिया मिलेट्स कैफे के सामने स्टाल में उपलब्ध है। साथ ही इसे कोरियाअमृतडाटकाम वेबसाइट के माध्यम से भी आनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।
 
*महिलाओं के उत्पाद लेकर मनाएं होली*
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत डकईपारा की महिलाओं के संकल्प, सहयोग और मेहनत से तैयार हर्बल गुलाल लेकर होली मनाने का आवाहन किया है। उन्होने कहा कि प्रत्येक कोरिया वासी स्थानीय स्तर के उत्पाद लेकर गांव की नारी शक्ति के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया रंग भर सकते हैं। 
 
                                 --00--
continue reading
होली पर जिले में पूर्ण शुष्क दिवस घोषित 4 मार्च को मदिरा बिक्री और परोसने पर सख्त रोक

होली पर जिले में पूर्ण शुष्क दिवस घोषित 4 मार्च को मदिरा बिक्री और परोसने पर सख्त रोक

एमसीबी/26 फरवरी 2026/* होली पर्व के अवसर पर, जिस दिन रंग खेला जाएगा, राज्य शासन द्वारा 04 मार्च 2026 को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के साथ संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए “शुष्क दिवस” घोषित किया गया है। शासन के इस आदेश के अनुसार शुष्क दिवस की अवधि में प्रदेश में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, क्लब तथा मदिरा विक्रय एवं परोसने से संबंधित सभी प्रकार के लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान जैसे सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता), एफ.एल.1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.2क, एफ.एल.3, 3क, 3ख, 3ग, एफ.एल.4, 4क, एफ.एल.5, 5(क), एफ.एल.6, 7, 8, 9, 9(क) तथा सी.एस.1, सी.एस.1-ख, सी.एस.1-खख, सी.एस.1-ग, एफ.एल.10 के साथ-साथ भांग एवं भांग घोटा की सभी फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रखी जाएंगी। घोषित शुष्क दिवस के दौरान प्रदेश में किसी भी मदिरा दुकान, होटल, रेस्टॉरेंट, क्लब अथवा मदिरा बेचने या परोसने वाले किसी भी अन्य प्रतिष्ठान या व्यक्ति को, चाहे वह कोई भी हो, किसी भी रूप में मदिरा बेचने या परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अंतर्गत गैर मालिकाना क्लब, रेस्टॉरेंट, स्टार होटल तथा किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा संचालित होटल भी सम्मिलित होंगे, जिन्हें शुष्क दिवस में मदिरा विक्रय एवं परोसने से पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भंडारण पर तथा गैर-लाइसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भंडारण पर सख्त रोक रहेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मदिरा जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध मदिरा के परिवहन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समस्त जिला कार्यालयों, संभागीय उड़नदस्तों एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्तों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत विशेष जांच दल गठित कर अवैध मदिरा संग्रहण के संभावित ठिकानों और वाहनों की सघन जांच की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
continue reading
Previous123456789...1314Next


dpboss