ग्राम पंचायत दुलदुला में बिजली करंट से चार मवेशियों की मौत ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुलदुला में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है बिजली विभाग की लापरवाही के चलते दो भैंस और दो गायों की बिजली करंट से मौत हो गई है, आज सोमवार सुबह ग्रामीणों में भारी रोष बिजली विभाग के प्रति देखा गया एवं मुआवजे की मांग की जा रही है।
बता दें कि ग्राम दुलदुला में विगत लगभग एक सप्ताह पूर्व हाई टेंशन बिजली के तार खेत की जमीन पर गिर गए थे जिसकी जानकारी सरपंच द्वारा बिजली विभाग को लगभग एक सप्ताह पूर्व ही दे दिए थे, और उसे तत्काल हटाने या बनाने की मांग उनके द्वारा कही गई थी।
जिसमें जान माल का खतरा भी बताया गया था, लेकिन बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया है जिसमें चार मवेशी बिजली करंट की चपेट में आकर मारे गए हैं।
जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश आज देखा गया है ग्रामीणों ने कहा यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही है और उचित मुआवजा मवेशियों के मरने पर मिलना चाहिए।

ग्रामीणों बताया कि हाई टेंशन बिजली के तार खेत पर गिर गए थे जिसकी जानकारी सरपंच द्वारा पहले ही बिजली विभाग को दे दी गई थी लेकिन बिजली विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली वह अनदेखी अब भारी पड़ गया,
ग्रामीणों ने कहा कि इसमें जान माल की हानि का हवाला पहले ही बिजली विभाग को दे दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा इस पर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते यह हादसा हुआ है। गनीमत है किसी इंसान की जान नहीं गई।
साथ ही क्षेत्र के जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे ने भी कहा की जब से उक्त खार के खेत पर बिजली के तार गिर गए थे तभी से इसकी जानकारी विगत लगभग एक सप्ताह पहले ही बिजली विभाग को दे दिया था क्योंकि उसमें करंट दौड़ रहा था और गांव में अभी खेती बाड़ी करने का दिन है जिसके चलते ग्रामीणजन खेती करने अपने अपने खेतों में जा रहे हैं और किसी भी जान हानि की आशंका के चलते बिजली विभाग को पहले ही अवगत करवा दिया गया था , लेकिन बिजली विभाग किसी भी तरह से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और आज चार मवेशी बिजली करंट के चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।
सरपंच ने भी कहा की मवेशियों के मालिकों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

















