हमाम मिश्रा बने भारतीय जनता युवा मोर्चा चिरमिरी मंडल के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में उत्साह

हमाम मिश्रा बने भारतीय जनता युवा मोर्चा चिरमिरी मंडल के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में उत्साह

28-Oct-2026    8:41:30 am    47    सावन कुमार- संपादक

चिरमिरी/एमसीबी। भारतीय जनता युवा मोर्चा चिरमिरी मंडल के मंडल अध्यक्ष पद पर श्री हमाम मिश्रा की नियुक्ति पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


हमाम मिश्रा को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही, वे युवा साथियों को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने उनके सफल एवं गौरवशाली कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में नई पहल करेगा।

इस अवसर पर हमाम मिश्रा को उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।