नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में कार्यभार ग्रहण कर अधिकारियों की बैठक ली
कोण्डागांव से खिरेन्द्र यादव की रिपोर्ट- नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की एक परिचयात्मक बैठक ली*
2015 बैच की आई ए एस अधिकारी ने कोण्डागांव जिले के 10 कलेक्टर के रूप में पद भार ग्रहण किया । साथ ही नव नियुक्त कलेक्टर ने इस दौरान सभी विभागों की बैठक भी ली
इस बैठक में उन्होंने जिले के उन विकास कार्यों तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से उन्होंने व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों को एक टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।










-Banner.jpg)







