हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले ऑक्सीजन सैचुरेशन था 55 प्रतिशत, साथ ही थी हाइपरटेंशन की समस्या मेडिकल टीम द्वारा सामयिक इलाज एवं अथक मेहनत से 17 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटी कोविड मरीज
18-May-2021
12:20:38 pm
58
हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले ऑक्सीजन सैचुरेशन था 55 प्रतिशत, साथ ही थी हाइपरटेंशन की समस्या
मेडिकल टीम द्वारा सामयिक इलाज एवं अथक मेहनत से 17 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटी कोविड मरीज
कोरिया 17 मई 2021/ जब कोरोना संक्रमित मरीज माया जायसवाल कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित ईसीटीसी कोविड हॉस्पिटल, कंचनपुर आयी, तब उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन 55 प्रतिशत था, साथ ही उन्हें हाइपरटेंशन की भी समस्या थी। ऐसी कठिन स्थिति में इलाज करना मेडिकल टीम के लिए के मुश्किल था, पर चिकित्सकों और स्टाफ नर्स द्वारा सामयिक इलाज तथा कोविड संक्रमित मरीज ने दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को आसानी से पराजित किया।
ईसीटीसी कोविड हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ अमरदीप जायसवाल बताते हैं कि मनेन्द्रगढ़ निवासी माया जायसवाल को 13 अप्रैल को ऑक्सीजन सैचुरेशन 55 प्रतिशत की स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। भर्ती होने के समय माया घबरायी हुई थी। इस हालत में डॉक्टरों को परामर्श और नर्सिंग स्टाफ के नियमित संपर्क ने उनका हौसला बढ़ाया। ईसीटीसी के चिकित्सकों ने तत्काल माया को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा। जरूरी दवाइयां भी सामयिक रूप से दी गई। वे बताते हैं कि जब मरीज को अन्य स्वास्थ्य समस्या भी होती है जैसे कि इनको हाइपरटेंशन थी, ऐसे में मरीज के उपचार में और ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। पूरे 17 दिन हॉस्पिटल में माया का उपचार जारी रहा और 17 वें दिन में वे स्वस्थ होकर अपने घर वापस गयी। भर्ती होने के दौरान इनकी स्थिति बेहद नाजुक थी, पर डॉक्टरों, स्टाफ नर्स व अन्य कर्मियों की मेहनत से मरीज में दिनोंदिन सुधार होते गया और पूर्ण स्वस्थ होने पर 5 मई को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। समुचित ईलाज के लिए चिकित्सकों सहित पूरे मेडिकल स्टाफ के प्रति माया ने आभार व्यक्त किया।