'रन फॉर सीजी प्राइड' 2021: ' स्वाभिमान और गर्व की' सीएम भूपेश बघेल सहित कई मंत्रियों ने लगाई दौड़...

'रन फॉर सीजी प्राइड' 2021: ' स्वाभिमान और गर्व की' सीएम भूपेश बघेल सहित कई मंत्रियों ने लगाई दौड़...

14-Dec-2021    10:13:18 am    31    Ibtesam Deshmukh

 छत्तीसगढ़ में आगामी 17 दिसंबर को नई सरकार के गठन को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर और संस्कृति की समृद्धि की दिशा में नई पहल कर राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई अलख जगाई है। ऐसे मौके पर आज 'रन फॉर सीजी प्राइड' (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़ लगाई। “रन फॉर सीजी प्राइड” (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) के लिए रायपुर के गांधी उद्यान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने भी दौड़ लगाई।