अवैध रूप से विक्रय हेतु शराब परिवहन करते 01 शराब सप्लायर गिरफ्तार/घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया गया जप्त
अवैध रूप से विक्रय हेतु शराब परिवहन करते 01 शराब सप्लायर गिरफ्तार/घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया गया जप्त
सिमगा/श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा जिले में , अवैध शराब , जुआ, सट्टा के धंधे में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखी जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुसंता लकडा के नेतृत्व में निपनिया सहायता केंद्र प्रभारी किशन कुंभकार द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया!
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 13.01.2024 को मुखबिर की सूचना पर, आरोपी दिलीप वर्मा पिता लखन लाल वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण को मोटरसाइकिल क्र CG-04-LS-8701 में 20 पौवा देसी मदिरा मसाला, एवं 10 पावा अंग्रेजी गोवा शराब कुल 5.400 बल्क लीटर कीमती ₹3700 को, अवैध रूप से परिवहन करते मिलने पर उक्त शराब व घटना में प्रयुक्त वाहन को गवाहों के समक्ष वजह सबूत मे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध देहाती नालसी पर से अपराध धारा 34-2 आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया

















