बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड को लेकर अभियान चलाया जा रहा है
बेमेतरा/बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले में आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसमें 5 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाकर घर-घर में वितरण किया जाएगा इसके साथ ही बेमेतरा जिला के सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरो में प्रत्येक शनिवार को आयुष्मान मेला का आयोजन किया जाएगा जहां विभिन्न प्रकार के बीमारियों का उपचार किया जा रहा है इसके साथ ही मातृत्व एवं शिशु संबंधी उपचार और आंख और सिकलिन के भी मरीजों की उपचार किया जाएगा। बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा जानकारी देते हुए कहा कि जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केदो में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा जहां विशेषज्ञ टीम के द्वारा स्त्री रोग नेत्र रोग मनोरोग इत्यादि का उपचार किया जाना है वहीं 2 अक्टूबर को सभी गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जहां स्वास्थ्य से संबंधी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।

















