आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कटिया पंचायत में संपन्न हुआ
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कटिया पंचायत में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, जिला परिषद केदारनाथ यादव, स्थानीय मुखिया रेखा देवी, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम ,झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक अमन चंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उपस्थित अतिथियों को माला पहनकर सम्मानित किया गया। प्रमुख अंजू देवी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को हर एक लाभुकों घर घर तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। स्थानीय मुखिया रेखा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार ने जो बीड़ा उठाया है उसे पूरा करने में हमारे साथ-साथ क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि को पूरा करके दिखाना है। ताकि कोई भी गरीब सरकार की योजना से वंचित न रहे। वृद्ध महिलाओं को एवं बुजुर्गों को बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल एवं धोती साड़ी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक प्रबंधक के द्वारा जीवन ज्योति बीमा के तहत दो लोगों के नॉमिनी को बुद्ध लाल विश्वकर्मा एवं शांति देवी को 436 रु सालाना बीमा के तहत 2 लख रुपए का चेक शाखा प्रबंधक अमन चंद द्वारा भुगतान किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 वृक्ष के पौधे बांटे गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि हिंद किशोर राम , बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी रामजी यादव, मुखिया राजकुमार यादव, गोविंद बिहारीएमो महेश प्रसाद, पंचायत सेवक विजय शर्मा सुपरवाइजर शीतल पिंगुवा, सहीया साथी उमा कुमारी , सुलेखा देवी प्रखंड सभागार के सभी सदस्य, स्वास्थ्य टीम, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट










-Banner.jpg)







