92 लाख रुपये का धोखाधड़ी कर फरार आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

92 लाख रुपये का धोखाधड़ी कर फरार आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

07-Feb-2024    4:24:07 pm    142    सावन कुमार- संपादक

चिरमिरी। थाना चिरमिरी अपराध क्रमांक 265 / 23 धारा 420, 34 भादवि में प्रार्थी ओमप्रकाश
अग्रवाल पिता स्व. रामदास अग्रवाल उम्र 64 वर्ष निवासी बड़ी बाजार चिरमिरी के पुत्र सुमित अग्रवाल
का मित्र देव कुमार सोनकर उर्फ शानु निवासी बड़ा बाजार चिरमिरी हाल मुकाम विजय नगर इन्दौर
(मध्यप्रदेश) के द्वारा प्रार्थी को पेट्रोल पंप खुलवाने का आश्वास देकर देव कुमार सोनकर के द्वारा अपने
पंजाब नेशनल बैंक के एकाउण्ट पर प्रार्थी से वर्ष 2018 से वर्ष 2021 तक लगातार भिन्न भिन्न तारीख
में कुल 92 लाख रुपये ट्रांसफर करवाता रहा, प्रार्थी के द्वारा जब भी पेट्रोल पंप के संबंध में पुछताछ
किया जाता तो देव कुमार सोनकर प्रार्थी को पेट्रोल पपं का काम चालु है वर्ष 2022 में तैयार होकर
मिलने का आश्वान देता था तथा दस्तावेज की मांग पर भी टाल मटोल करता था जिसके बाद प्रार्थी को
शक होने पर दिये हुये पैसा का मांग किया जाने लगा तो देव कुमार सोनकर अपना मोबाईल बंद कर
दिया जिसके बाद प्रार्थी के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट करने पर आरोपी देव कुमार सोनकर तथा रवि
चौहान के विरुद्ध थाना चिरमिरी में धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण
में आरोपी देव कुमार सोनकर उर्फ शानु सोनकर व रवि चौहान घटना के उपरांत से ही चिरमिरी तथा
इन्दौर से अन्यंत्र स्थान पर लुक छिपकर रह रहे थे । फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु
पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
श्री निमेश बरैया तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में फरार आरोपी
जो घटना कारित कर लगातर गिरफ्तारी से बचने के लिये स्थान बदलकर रह रहा था जिसे थाना प्रभारी
चिरमिरी निरीक्षक दीपेश सैनी के नेतृत्व में सायबर सेल मनेन्द्रगढ़ के मदद से बड़ी मशक्कत के बाद
थाना अशोका गार्डन भोपाल के सहयोग से थाना चिरमिरी लाकर आरोपी देव सोनकर उर्फ देव कुमार
सोनकर उर्फ देव उर्फ शानु पिता किशोरी लाल सोनकर उम्र 25 वर्ष निवासी बड़ी बाजार चिरमिरी थाना
चिरमिरी जिला एमसीबी. हाल मुकाम पंजाबी बाग नियर मोना हास्पीटल भोपाल थाना अशोका गार्डन
भोपाल जिला भोपाल (मध्यप्रदेश) से दिनांक 04.02.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा
गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश सैनी थाना प्रभारी चिरमिरी, सउनि. शेष नारायण सिंह, प्र.
आर. संजय पाण्डेय, पुष्कल सिन्हा, नीरज पढियार, आरक्षक जसप्रीत सिंह तथा थाना अशोका गार्डन
भोपाल से आरक्षक अविनाश यादव व राहुल राणा की सराहनीय भूमिका रही।