मादक पदार्थ तस्करों पर बलरामपुर पुलिस की कार्यवाही
बलरामपुर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके बाद से जिले मादक पदार्थ तस्करों पर बलरामपुर पुलिस की कार्यवाही लगातार देखने को मिल रही है,
.वहीं जिले के बसंतपुर पुलिस ने किराना दुकान के आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री करने के मामले में कार्यवाही की है। बसंतपुर पुलिस ने ग्राम स्याही में छापेमार कार्यवाही में किराना दुकान के अंदर से अवैध रूप से रखे 22 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद किया है। आपको बता दे की बलरामपुर जिला उत्तर प्रदेश झारखंड और मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है जहां अवैध मादक पदार्थों का परिवहन एवं बिक्री की शिकायतें पुलिस को मिलती रहती है। जिसको देखते हुए जिले में पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी के द्वारा किराना दुकान में रखकर अवैध शराब की बिक्री करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए दुकान के अंदर से अवैध अंग्रेजी शराब वा बियर को जप्त किया है। वहीं आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

















