वीर बाल दिवस
सिमगा/ उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त पत्र के तारतम्य में दसवे सिख गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों साहबजादो बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की याद में वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादो बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस 26 दिसंबर 2023 को मनाया जाता है दोनों बालकों की वीरता की संक्षिप्त कहानी आनंदपुर छोड़ते समय सरसा नदी पार करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार बिछड़ गया ।
महाविद्यालय के प्रचार डॉ. बीरू लाल बरगाह जी के द्वारा उनके शहादत के बारे में सारगर्भित व्याख्यान दिया गया कृपाल सिंह एम ए हिंदी के छात्र द्वारा वीर तुम बढ़े चलो कविता, पोषण सिंह साहू द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत उठे समाज के लिए उठे उठे, अंकित ताम्रकार के द्वारा वीर बाल दिवस शीर्षक पर भाषण दिया।
नगर पंचायत सिमगा के अध्यक्ष आदरणीय श्री भागवत सोनकर जी एवं उपाध्यक्ष आदरणीय श्री अविनाश दास जी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, लगभग 55 छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण कविता प्रस्तुत किया गया, सभी की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।।

















