नावी कार्य में लगे केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों को मिलेगा निशुल्क उपचार/आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से होगा इलाज

नावी कार्य में लगे केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों को मिलेगा निशुल्क उपचार/आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से होगा इलाज

20-Oct-2023    5:49:05 pm    93    Ibtesam Deshmukh

कोरिया/ प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत कोरिया जिले में द्वितीय चरण में मतदान होगा। इसी कड़ी में शान्ति पूर्वक निर्वाचन कार्य सम्पन्न हो इसके लिए जिले में अस्थायी तौर पर केंद्रीय सशत्र बल के जवानों को तैनात किया जाएगा।
निर्वाचन के दौरान कोई अप्रिय घटना होने की स्थिति में जवानों के घायल होने पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से निःशुल्क उपचार प्रदान कराने की व्यवस्था की गई है। घायल जवानों के उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम अनुबंधित अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाएगी ताकि जवानों को उपचार संबंधित किसी तरह की दिक्कत ना हो।