चिरमिरी /तीन दिवसीय उर्स ख़्वाज़गान-ए-चिश्त का कार्यक्रम आयोजित/ विदाई महफ़िल के साथ उर्स का समापन

चिरमिरी /तीन दिवसीय उर्स ख़्वाज़गान-ए-चिश्त का कार्यक्रम आयोजित/ विदाई महफ़िल के साथ उर्स का समापन

16-Sep-2023    4:40:40 pm    49    Ibtesam Deshmukh

 एमसीबी जिले के चिरमिरी छोटी बाज़ार में तीन दिवसीय उर्स ख़्वाज़गान-ए-चिश्त का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शनिवार को विदाई महफ़िल के साथ उर्स का समापन हुआ कार्यक्रम का आयोजन हजरत सैय्यदी शाह मोहम्मद उबैदुल्लाह क़ादरी चिश्ती रदी अल्लाहो अन्हो की याद में किया जाता है। चिरमिरी के छोटी बाजार में हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय उर्स ख़्वाज़गान-ए-चिश्त का आयोजन किया गया। जिसमे उत्तरप्रदेश के लखनऊ व मध्यप्रदेश जबलपुर के कव्वालों ने रंग, शमा और विदाई महफ़िल में खूबसूरत सूफियाना कलाम पढ़े। विदाई महफ़िल शनिवार को सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई  जिसका समापन गुलाब की होली अपने पीर के साथ खेलकर दोपहर 2 बजे हुआ। जिसमें नियाज़ी सिलसिले सहित क्षेत्र के सैकड़ों मुस्लिम शामिल हुए और अपने पीर के आसपास बैठकर सूफियाना कव्वाली में मंत्रमुग्ध हो गए कार्यक्रम में महिलाएं और पुरुष सभी सम्मिलित रहे। यह उर्स वर्ष 1996 से लगातार 27 वर्षों से बदस्तूर जारी है। चिरमिरी में आयोजित होने वाले उर्स को हजरत सैय्यदी शाह मोहम्मद उबैदुल्लाह क़ादरी चिश्ती रदी अल्लाहो अन्हो फुलपुरी की याद में आयोजित किया जाता है।