कलेक्टर ने अवैध कोयला खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करने किया जांच दल का गठन

कलेक्टर ने अवैध कोयला खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करने किया जांच दल का गठन

14-Feb-2024    5:00:12 pm    52    Ibtesam Deshmukh

मनेन्द्रगढ़ जिले में कोयला के अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आदेश जारी कर जांच दल का गठन किया है। जांच दल में श्रीमती दीपिका मिंज नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, नीरज कांत तिवारी तहसीलदार मनेंद्रगढ़, शशि शेखर मिश्रा तहसीलदार चिरमिरी तथा खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर शामिल हैं। संबंधित अधिकारी कोयला के अवैध खनन एवं परिवहन के संबंध में समय-समय पर आवश्यक जांच करेंगे एवं जांच प्रतिवेदन मय स्पष्ट अभिमत सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।