कलेक्टर ने जिले के सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के दिन ही दिया पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान का आदेश

कलेक्टर ने जिले के सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के दिन ही दिया पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान का आदेश

02-Nov-2023    5:04:05 pm    399    Ibtesam Deshmukh

 मनेन्द्रगढ़/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा जिला कोषालय के माध्यम से जिले के सेवानिवृत कर्मचारी श्री दीनबंधु दत्त मिश्रा, प्रधान पाठक शिक्षा विभाग को पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान आदेश अपने हाथों से देकर सम्मानित किया और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। श्री  दीनबंधु दत्त मिश्रा ने  39 वर्ष 09 माह 12 दिन की सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए हैं। पेंशन प्रकरण की जानकारी देते हुए जिला कोषालय अधिकारी श्री चन्द्र शेखर सर्राफ ने बताया कि श्री मिश्रा 31 अक्टूबर 2023 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाली श्रीमती उषा रानी वर्मन, प्रधान पाठक का भी पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी कर दिया गया है।

इस दौरान कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों को देय पेंशन हितलाभ का भुगतान, नियमानुसार समय-सीमा में पूर्ण करें। कोषालय अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, सेवा पुस्तिका एवं कार्मिक संपदा में समस्त कर्मचारियों का नाम व जन्मतिथि हिन्दी व अंग्रेजी में एक समान हो, इसका सत्यापन कर आवश्यक सुधार करा लें ताकि पेंशन प्रकरण के निराकरण में विलंब न हो।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा, जिला सहायक कोषालय अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र प्रजापति, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र जायसवाल तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।