महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह संपन्न
सिमगा
चंद्रप्रकाश टोंडे : नई शिक्षा नीति के तहत हुए बदलाव, पाठ्य चयन और मूल्यांकन प्रणाली के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी”.राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में सोमवार 05 अगस्त 2024 को दीक्षारंभ समारोह का आयोजन हुआ। नव प्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण, विभागों, शैक्षणिक सुविधाओं और एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस जैसी सहगामी गतिविधियों से परिचित कराया गया।
समारोह में अतिथियों का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत से हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भागवत सोनकर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, साथ ही विशिष्ठ अतिथिगणों में पार्षद श्रीमति स्वेता अभिजीत अवस्थी, कान्हा यदु, अब्दुल खान, चंद्रकुमार साहू पत्रकार चंद्रप्रकाश टोंडे ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य श्री बी एल बर्गह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य, मुख्य प्रावधान और नवीन अनुसंधान प्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न कोर्सेज जैसे डीएससी, डीएसई, जीई, एईसी, वीएसी और एसईसी के बारे में जानकारी दी। बढ़ते क्रम में, जेनेरिक इलेक्टिव और वैल्यू एडिशन कोर्स समूहों की व्याख्या की। ताकि, विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार करियर विकल्प चुन सकें। हालिया बदलावों में क्रेडिट आधारित पाठ्यक्रम, सतत आंतरिक मूल्यांकन और अंत सेमेस्टर परीक्षा से संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। समारोह के अंत में, सहायक प्राध्यापक श्री आशीष यादव सहा. प्राध्यापक इतिहास और श्री विकास रात्रे सहा. प्राध्यापक वाणिज्य ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इस सत्र में विद्यार्थियों को उनकी शंकाओं का समाधान मिला और वे महाविद्यालय की विभिन्न प्रक्रियाओं एवम सुविधाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सके।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में सु श्री अर्चना कुजूर सहा. प्राध्यापक वाणिज्य, सु श्री सुनीता साकेत सहा. प्राध्यापक वाणिज्य, श्री मति श्वेता एक्का सहा. प्राध्यापक रसायन शास्त्र, डॉ. मीना मेश्राम सहा. प्राध्यापक राजनीति विज्ञान, डॉ संजोगीता तिवारी सहा. प्राध्यापक अंग्रेजी, एवं निकटस्थ ग्रामीण अंचलों से आए विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।










-Banner.jpg)







