भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया गया

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया गया

10-Oct-2023    12:58:27 pm    88    Ibtesam Deshmukh

राजनांदगांव/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया गया!जहां छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे, पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा!वही राजनांदगांव जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी विधानसभा निर्वाचन संबंधी जानकारी साझा की! आपको बता दें कि राजनांदगांव जिले में सभी 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग पहले चरण में 7 नवंबर को संपन्न होगी!जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने बताया की अधिसूचना का प्रकाशन 13 अक्टूबर को होगा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है वही नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक होगी!वही इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जो दिव्यांग वोटिंग सेंटर तक जाकर वोटिंग करने में असमर्थ है उन्हें इस बार होम वोटिंग की सुविधा भी मिलने वाली है! वहीं जिले के  एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में नक्सल प्रभावित बूथों की संख्या 166 है जिसमे संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ शामिल है, जिसके लिए 44 कंपनियां बाहर से मिली है और दो कंपनी सीएएफ की के साथ 1700 का बल डीएफ का होगा जो पूरे निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा!