नम आंखों से दी गई मां को विदाई
जयनगर प्रखंड के सभी पंचायत में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण से संपन्न हुई। प्रशासन सभी जगह मुस्तैद एवं पेट्रोलिंग करते दिखे। प्रशासन की इस कड़ी निगरानी ड्यूटी करते हुए देख पंचायत के सभी कमेटी के अध्यक्ष ने प्रशासन के पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी को बधाई दी। वही देखा गया कि परसाबाद में मेले में काफी भीड़ देखा गया। जिसको लेकर प्रशासन सभी जगह अलर्ट दिखे।

परसाबाद पूजा कमेटी के अध्यक्ष दीपक सिंह एवं कमेटी के सभी सदस्यों ने पूजा के मेले के भीड़ को नियंत्रित कर देखते हुए जयनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार अंचलाधिकारी ओमप्रकाश बडाईक जयनगर थाना प्रभारी उमाकांत सिंह परसाबाद पुलिस पीकेट प्रभारी इस्लाम अंसारी रेलवे सुरक्षा प्रधान आरक्षी आरपीएफ सचिन कुमार पांडे एवं आरपीएफ परवेज आलम को अपनी सूझबूझ से भीड़भाड़ को नियंत्रण करने को इस भव्य दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं रेलवे क्रॉसिंग के पास मेले को लेकर काफी भीड़भाड़ जाम को नियंत्रण करके मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराया। इसके लिए पूजा कमेटी सभी पदाधिकारी को धन्यवाद दिया। इस भव्य दुर्गा पूजा मे सम्मिलित हुए बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव अपनी माता एवं पूरे परिवार के साथ उपस्थित हुए। पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव जिला परिषद केदारनाथ यादव पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, सम्मिलित हुए










-Banner.jpg)







