खाद्य एवं औषधि विभाग ने की कार्रवाई/त्यौहारी सीजन आते ही सतर्क हुआ प्रशासन/सेम्पल जांच के लिए भेजा राज्य औषधी परीक्षण केन्द्र रायपुर

खाद्य एवं औषधि विभाग ने की कार्रवाई/त्यौहारी सीजन आते ही सतर्क हुआ प्रशासन/सेम्पल जांच के लिए भेजा राज्य औषधी परीक्षण केन्द्र रायपुर

09-Nov-2023    11:09:33 am    45    Ibtesam Deshmukh

मनेन्द्रगढ़/ नियंत्रकआयुक्त खाद्य संरक्षा छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार जिले के समस्त मिठाई दुकानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिकी की संभावना बढ़ जाती है। सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवामावाकुंदा इत्यादि खाद्य की आपूर्ति की आशंका होती हैजिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। मिलावट की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व टीम द्वारा मेसर्स पेड़ा भण्डारगांधी चौकमनेन्द्रगढ़ से मिठाई पेड़ा का मेसर्स राहुल स्वीट्सझगराखण्डमनेन्द्रगढ़ से रसगुल्ला और मैसर्स गणेश ट्रेडर्सगोदरीपारा चिरमिरी से गुड़ का विधिक नमूना जब्त कर परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर से परीक्षण तथा विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।