सामान्य पर्यवेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार ने लिया मतदान केन्द्रों का जायजा

सामान्य पर्यवेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार ने लिया मतदान केन्द्रों का जायजा

01-Nov-2023    11:13:41 am    77    Ibtesam Deshmukh

कोरिया /विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 सामान्य पर्यवेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार (आई.ए.एस.) ने मतदान केंद्र खरवत, पटना, रनई बासनपारा व कुड़ेली जाकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
श्री सरकार ने स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम खरवत के मतदान केन्द्र क्रमांक 15,16, पटना में मतदान केन्द्र क्रमांक 55 ग्राम पंचायत भवन, शायकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनई के मतदान केन्द्र क्रमांक 77,78, प्राथमिक शाला बरपारा के मतदान केन्द्र क्रमांक 90 व प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला कुडेली मतदान केन्द्र क्रमांक 91, 92 का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारियों को तत्काल मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा दिव्यांग, 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर, पानी, बिजली आदि सुविधाएं व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही संबंधित बीएलओ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने व कराने के लिए प्रेरित भी किया।