बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गरियाबंद पहुंचे गोवर्धन मांझी

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गरियाबंद पहुंचे गोवर्धन मांझी

18-Oct-2023    11:40:44 am    159    Ibtesam Deshmukh

 गरियाबंद/ गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी का नाम घोषित होने के बाद पहली बार गरियाबंद पहुंचे गोवर्धन मांझी का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोर शोर से स्वागत किया। गोवर्धन माँझी को बिंद्रनावगढ़ से तीसरी बार भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी, इस दौरान भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने माँझी के काफिले को रोककर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान गोवर्धन माँझी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास जाताया है और वे अपनी पूरी मेहनत के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं उन्होंने अपने जीत का दावा करते हुए कहा कि 2013 की तरह 2023 में भी बिंद्रानवागढ़ विधान सभा क्षेत्र मे भाजपा अपना परचम लहराएगा।

भाजपा से बागी हुए भागीरथी माँझी के बाग़ी होकर चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किए जाने पर गोवर्धन माँझी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव जीतते आई है और भाजपा के सभी कार्यकर्तापार्टी के साथ हैं । उन्होंने कहा कि जो भी साथी पार्टी से बागी हुए हैं उन्हें पार्टी अपने स्तर पर मानने की पूरी कोशिश कर रही है और बाग़ियो को मना भी लिया जाएगा।