न्योता भोज का कार्यक्रम मोटियारिडीह  स्कूल में किया गया

न्योता भोज का कार्यक्रम मोटियारिडीह स्कूल में किया गया

30-Mar-2024    1:29:30 pm    70    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

चंद्रप्रकाश टोंडे : विकासखंड सिमगा के संकुल केन्द मनोहरा के स्थित शा,प्रा, शाला मोटियारीडीह में 30/03/2024 को न्योता भोज का आयोजन कराया गया।यह भोज गा्म मोटियारीडीह के श्री बंशी लाल यदु सुपुत्र श्री ईश्वरी यदू द्वारा अपनी सुपुत्री कु, अनुकृति के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में व शाला के समस्त शिछक के सहयोग से आयोजित किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए संकुल समन्वयक प्यारे लाल ध्रुव ने मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश प्रदान किए। 
   न्योता भोज में खीर पुडी केला अंगुर मिठाई आचार पापड एवं
 सलाद वितरण किया गया।  न्योता भोज में आज 61 बच्चे शामिल हुए इस भोज कार्यक्रम में   SMC के अध्यक्ष महेत्तर  लाल धु्व तोरन लाल यदु कला बाई निषाद प्रधानपाठक श्री उमेश कुमार वर्मा  संदीप कुमार साहु  के साथ संस्था के शिछकगण भी उपस्थित हुए। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम के उपस्थित हुए गणमान्य लोगों ने शिछको का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में इस प्रकार के आयोजन करते रहने हेतु आवश्यक सुझाव सह दिशानिर्देश प्रदान किया गया।