जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) नामांकन दाखिल

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) नामांकन दाखिल

30-Oct-2023    4:17:33 pm    65    Ibtesam Deshmukh

 जांजगीर चाम्पा /छत्तीसगढ़ /जांजगीर चांपा जिला के तीनो विधानसभा क्षेत्र जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशियो ने नामांकन दाखिल किया,जिसमे अकलतरा विधानसभा सभा से ऋचा जोगी, पामगढ विधानसभा से गोरे लाल बर्मन और जांजगीर चाम्पा विधानसभा से रविन्द्र द्विवेदी ने नामांकन दाखिल किया,, नामांकन के पहले जोगी कांग्रेस ने नगर में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया,, अकलतरा विधानसभा सभा के दावेदारी कर रहे ऋचा जोगी ने कहा कि अकलतरा कि जनता पांच साल से मुलभुत सुविधाओं के आभाव से जूझ रही है, और जनता से लगातार जुड़ाव बना कर रखी है, अब समय आ गया है चाहे कितने भी दावेदार क्यों ना उतरे जीत जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की होंगी, वही पामगढ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गोरे लाल बर्मन ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए जनता से हुए सर्वे को नाकारने का आरोप लगाया और अपने पसंद के दावेदार को मैदान में उतारने का आरोप लगाया,, गोरे लाल बर्मन ने बताया कि 20 साल से कांग्रेस में सेवा देने के बाद जनादेश को कांग्रेस के नेताओं ने ठुकरा दिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी भी उनके गाए गए गीतों से प्राचार कर रहीं है, गोरेलाल बर्मन ने कहा कि अब काग्रेस उन गीतों को बजाना बंद कर दे नहीं तो निर्वाचन आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जायगी,