सिमगा के जयेश पंजवानी ने किया राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2024 में दो स्वर्ण पदक अपने नाम

सिमगा के जयेश पंजवानी ने किया राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2024 में दो स्वर्ण पदक अपने नाम

03-May-2024    6:18:14 pm    96    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

सिमगा 
24 वी राज्य स्तरीय ओपन बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप (रां )2024 सब जूनियर, जूनियर ,सीनियर एवं मास्टर ( महिला एवं पुरुष ) की प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर - 6 में छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंर्स एसोसिएशन एवं भिलाई पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन (राॅ ) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था.
इस प्रतियोगिता में धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली एवं अन्य जिलों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. इस प्रतियोगिता में सिमगा के जयेश पंजवानी ने ओपन बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक एवं ओपन डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक प्राप्त करके सिमगा का नाम रोशन किया.
दो स्वर्ण पदक पाकर जयेश ने अपने मेहनत का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सर्टिफाइड कोच उत्तम कुमार साहू को दिया है.
यह चैंपियनशिप नेशनल सिलेक्शन के लिए भी आवश्यक था. नेशनल चैंपियनशिप गुजरात में आयोजित होने वाली है.
पूर्व में भी जयेश पंजवानी ने मुंबई में हुए राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता में भी अपना जौहर दिखा चुके हैं तथा अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन हो चुके है जिसकी तैयारी वह गंगाश्री जिम में दिन प्रतिदिन कर रहे है.
इस चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री अरविंद सिंह, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक श्री महेंद्र टेकम ,राष्ट्रीय निर्णायक श्री मनीष जॅघेल,वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री राजेश जॅघेल ,भिलाई टाइम्स के संपादक श्री यशवंत साहू एवं छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री राकेश साहू  उपस्थित थे.