परसाबाद प्राचीन दुर्गा मंडप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष को स्वागत को लेकर भजन कीर्तन का आयोजन किया
जयनगर प्रखंड अंतर्गत परसाबाद प्राचीन दुर्गा मंडप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष को स्वागत को लेकर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। दुर्गा मंडप में परसाबाद कटिया गडगी परसाबाद रेलवे स्टेशन घुरमुंडा घरौंजा बाजार के सभी लोगों ने नववर्ष के अवसर पर दुर्गा मंडप भजन कीर्तन में शामिल हुए। पूजा अर्चना किया गया, खीर पुरी का वितरण किया गया। पूछे जाने पर उप मुखिया प्रतिनिधि अविनाश प्रिंस मोदी ने कहा कि हम सभी ग्रामवासी प्रत्येक वर्ष नए साल का आगमन एवं पुराने साल की विदाई को लेकर इस प्राचीन दुर्गा मंडप में धूमधाम से भजन कीर्तन करते हैं। माता रानी से विनती करते हैं, आचना करते हैं, कि हमारा क्षेत्र में शांति बनी रहे, सभी निरोग हो, आपसी भाईचारा बना रहे, लोग भक्तिमय बने रहे। यही हमारी आरजू विनती प्रत्येक वर्ष रहती है। हजारों की संख्या में लोग खीर पुरी का प्रसाद ग्रहण किये। उपस्थित उप मुखिया नीलू भदानी उप मुखिया प्रतिनिधि अविनाश भदानी टिकी भदानी बीएसभी विद्यालय के शिक्षक आशीष सेठ मधुप भदानी आदर्श भदानी राहुल कसेरा चंदन बरनवाल प्रिंस मोदी राजेश सिंह मिंटू कसेरा चंदन कसेरा बल्लू कसेरा यश कुमार गुप्ता उर्फ हर्ष गुप्ता शौर्य गुप्ता मुनिता देवी रीना देवी प्रभा देवी रेणु देवी सरवन कसेरा कृष्ण कसेरा चिंटू कसेरा एवं काफी संख्या में ग्रामीण महिला बच्चे बड़े उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।










-Banner.jpg)







