गीता पब्लिक स्कूल में मनाया गया नववर्ष एवं फ़ूड फेस्टिवल
गीता पब्लिक स्कूल में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था जिसमें सभी छात्रों और अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती माता की पूजा से हुई। छात्रों और अभिभावकों के द्वारा अलग अलग तरह के स्वादिष्ट भोजन बना कर लाया गया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया गया। छात्रों और अभिभावकों के बीच इस कार्यक्रम के लिए उत्साह भरपूर देखा गया और साथ ही अभिभावकों के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया था जिसमें क्रिकेट, म्यूजिकल चेयर, स्पून रनिंग आदि खेल शामिल थे जिसमें अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवम विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टी आई तिवारी सर, अनिल पाण्डेय जी, धीरज जैन, आनंद यादव आए हुए थे । सभी छात्रों और आए हुए अभिभावकों को स्कूल के प्रिंसिपल सौरभ दुबे सर के द्वारा नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गई तथा वार्षिक खेल में भाग लिए गए छात्रों को मेडल और ट्रॉफी देकर के कार्यक्रम का समापन किया गया।

















