92 किलो, गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

92 किलो, गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

11-Oct-2023    6:09:39 pm    141    Ibtesam Deshmukh

एक आरोपी सहित ट्रक वाहन भी किया गया जप्त
बलरामपुर/जिले के थाना बसंतपुर पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा धनवार चेक पोस्ट नाका पर ट्रक वाहन में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तानव पदस्थ थाना प्रभारी बसंतपुर कुमार चंदन सिंह द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन के विरूद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही, कुछ दिन पूर्व भी घनवार नाका से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरफ व टैबलेट भी किया गया था बरामद.
नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर लगातार की जा रही है सघन चेकिंग
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा  अंकित गर्ग एवं  पुलिस अधीक्षक  डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में  चन्द्रेश सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं  रामअवतार ध्रुव, एसडीओपी वाड्रफनगर के दिशा निर्देशन में जिले में नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर पूर्णतः अकुंश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर नियमानुसार वाहनों की चेकिंग करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 11.10.2023 को सुबह में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, उप निरीक्षक विजय दुबे, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह के द्वारा  उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा धनवार बार्डर नाका में एमसीपी लगाकर वाहनों को चेक किया जा रहा था। उसी दौरान उड़ीसा से चलगर उत्तर प्रदेश की ओर से जा रही आइसर ट्रक वाहन क्रमांक ओ.डी. 17-जेड 1158 के चालक पंकज कुमार गुप्ता पिता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी कालापानी, थाना बरगढ़, जिला बरगढ़, उड़ीसा को रोककर, वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन के ट्रॉली में मादक पदार्थ गांजा 92 किलो पाया गया। जिसकी सूचना वरिष्ट अधिकारियों को देकर आरोपी वाहन चालक पंकज कुमार गुप्ता पिता राजेन्द्र प्रसाद, उम्र 48 वर्ष, निवासी कालापानी, थाना बरगढ़, जिला बरगढ़, उड़ीसा का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) NDPS ACT का पाये जाने से थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक-154/2023, धारा-20 (ख) NDPS ACT दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के पास से मादक पदार्थ गांजा 92 किलो, कीमती 13,80,000/- रूपये, घटना में प्रयुक्त ट्रक वाहन क्रमांक
जे ड 1158 कीमती 20,00000/- रूपये एवं आरोपी के पास से नगदी 1900/- रूपये कुल 13.81,900 जप्त किया गया है। आरोपी वाहन चालक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है