पुलिस और प्रशासन हुई अलर्ट : SDM और SDOP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

पुलिस और प्रशासन हुई अलर्ट : SDM और SDOP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

11-Oct-2023    2:22:29 pm    86    Ibtesam Deshmukh

 धरमजयगढ़/छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को आचार संहिता लागू कर दी गई। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन में आ गया है, उसी के मद्देनजर सोमवार की शाम धरमजयगढ़ में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला।नगर में फ्लैग मार्च पुलिस थाने के परिसर से प्रारंभ की गई जो बस स्टैंड होते हुए पोस्ट ऑफिस के रास्ते राजीव गांधी चौक पहुंचीं जहां से हॉस्पिटल होते हुए गांधी चौक और फिर पीपरमार तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च किया 

आपको बता दे की चुनाव आचार संहिता लागू लगते ही नगर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट हैं. चुनाव को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है और नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की चौकसी बढ़ाई जा रही है. इसके साथ ही पूरे नगर में पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर संदेश दिया कि उपद्रवी तत्वों पर हमारी नजर है और नागरिक अमन चैन से रहें.