अनिवार्य सेवा के कर्मियों के लिए कलेक्ट्रेट में मतदान केन्द्र स्थापित
कोरिया/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने अनिवार्य सेवाओं के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग को अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित किया गया है। अधिसूचित विभाग के अनुपस्थित मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर 03 बैकुण्ठपुर में 09 नवम्बर से 11 नवम्बर तक सुबह 09 से सायं 05 बजे तक कार्यालय कलेक्ट्रेट में स्थापित मतदान केन्द्र में पोटल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा दी गई है।

















