प्रकाशन विभाग ने 75वें फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले में भागीदारी की

प्रकाशन विभाग ने 75वें फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले में भागीदारी की

20-Oct-2023    2:13:02 pm    208    Ibtesam Deshmukh

 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन विभाग, इंडिया नेशनल स्‍टैंड के रूप में 75वें फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले में भागीदार कर रहा है। प्रकाशन विभाग के स्टॉल के साथ-साथ इंडिया नेशनल स्‍टैंड का उद्घाटन 18 अक्टूबर, 2023 को फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास के कॉन्‍सुलेट कॉमर्स श्री विनोद कुमार द्वारा किया गया। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2023 तक  आयोजित किया जा रहा फ्रैंकफर्ट बुचमेस दुनिया के सबसे प्रशंसित पुस्तक मेलों में से एक है। इस मेले में दुनिया भर से आने वाले बहुत से प्रतिभागियों और आगंतुकों का स्‍वागत किया जा रहा है।

अपने उत्‍कृष्‍ट साहित्यिक भंडार से प्रकाशन विभाग ने कला और संस्कृतिइतिहाससिनेमाव्यक्तित्व और जीवनियांभूमि और लोगगांधीवादी साहित्य और बच्चों के साहित्य जैसे व्यापक विषयों पर पुस्तकों का अपना समृद्ध संग्रह मेले में प्रस्‍तुत किया है। मेले में रखी गई पुस्तकें आगंतुकों और पुस्तक प्रेमियों का मन मोह लेंगी। प्रकाशन विभाग द्वारा राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के भाषणों पर विशेष रूप से प्रकाशित प्रीमियम पुस्तकें भी यहां प्रस्तुत की गई हैं।  पुस्तकों के अलावाआगंतुक स्टॉल पर संभाग की लोकप्रिय और व्यापक रूप से प्रसारित पत्रिकाएं जैसे योजनाकुरूक्षेत्रआजकल और बाल भारती को भी देख सकते हैं।फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले में प्रकाशन विभाग अपने प्रकाशनों को स्टॉल नंबर बी 35/34, हॉल नंबर 6.0, प्रदर्शित कर रहा है।प्रकाशन निदेशालय पुस्तकों और पत्रिकाओं का एक भंडार है जो राष्ट्रीय महत्व के विषयों और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है। 1941 में स्थापितप्रकाशन विभागभारत सरकार का एक प्रमुख प्रकाशन गृह है और यह विभिन्न भाषाओं में भारतीय इतिहाससंस्कृतिसाहित्यजीवनियांविज्ञानप्रौद्योगिकीपर्यावरण एवं रोजगार जैसे विविध विषयों पर किताबें और पत्रिकाएं प्रस्‍तुत करता है। यह विभाग पाठकों और प्रकाशकों के बीच विश्वसनीयता का भी एक उदाहरण है और सामग्री की प्रामाणिकता के साथ-साथ अपने प्रकाशनों के उचित मूल्‍य के लिए बेहतर रूप से जाना जाता है।