राहुल गांधी का कवर्धा दौरा
कबीरधाम/कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर है जहां उन्होंने अपने दौरे के दूसरे दिन जिला मुख्यालय के सरदार पटेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया, इस दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, सहित कांग्रेस के प्रत्याशी मौजूद रहे।
बतादे की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कवर्धा व पंडरिया के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूर्व की भांति इस बार भी किसानों का कर्जा माफी किया जायेगा, भूमिहीन खेतीहर मजदूरों को मिलने वाली 07 हजार रूपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार करने, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 04 हजार हजार रूपए सालाना बोनस, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा निःशुल्क करने, जातिगत जनगणना कराने और गांवों में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की घोषणा की। वही गांधी ने अपने पूरे भाषण में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्योगपतियों मित्रों का 14 लाख करोड़ रूपए का कर्जा माफ किया है। कांग्रेस गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों का इतना ही कर्जा माफ करेगी। राहुल गांधी की सभा में भीड़ का यह आलम था कि सरदार पटेल मैदान में जितनी भीड़ थी उतनी ही भीड़ मैदान की बाहर मौजुद थी। राहुल गांधी की सभा से कांग्रेस पार्टी के पक्ष मंे माहौल बन गया है।

















