मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण/बलरामपुर
छत्तीसगढ़ सरकार जहां एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे करती है वहीं दूसरी तरफ धरातल पर विकास कहीं दूर तक नजर नहीं आता है एक ऐसा ही मामला बलरामपुर जिले से सामने निकलकर आया है जहां एक तरफ देश आजादी का 75 वा महोत्सव मना रहा है वही आजादी के 76 साल बाद भी जौराही के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ग्रामीण सड़क जैसी सुविधाओं से कोसों दूर है
आपको बता दे की बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर के पंचायत जौराही का यह पूरा मामला है जहां के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है हालांकि ग्रामीणों ने इसके बारे में पंचायत को कई बार सूचना किया सूचना होने के बाद पंचायत रोड जैसी सुविधाओं को उपलब्ध नहीं करा पाया
वहीं स्कूली छात्राओं ने बताया कि रोड खराब होने की वजह से हम स्कूल सही समय पर पहुंच नहीं पाते हैं वही स्कूल की जो गाड़ियां होती है हमारे घर तक नहीं पहुंच पाती है जिससे हमें बहुत नुकसान होता है हमारा शिक्षा भी प्रभावित हो रहा है
जब इसके बारे में पंचायत सचिव से बात की गई तो उन्होंने बताया की जो रोड की समस्या सामने निकल के आ रही है उसे पंचायत एजेंसी के द्वारा मरम्मत कराया जाएगा










-Banner.jpg)







