विधिवत पूर्ण की गयी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षाविस क्षेत्र क्र्र 01 से 09 तथा विस क्षेत्र क्र् 02 से 11 नाम फाइनल
मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत (अ.ज.जा.) के लिए नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा उपरांत कुल 09 अभ्यर्थी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गुलाब कमरो, भारतीय जनता पार्टी से रेणुका सिंह, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से सुखमंती सिंह, समाजवादी पार्टी से फूलमती गोंड, गण सुरक्षा पार्टी से लल्ला बैगा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्याम सिंह मरकाम, छत्तीसगढ़िया पार्टी से संतोषी, निर्दलीय से शिमला चेरवा तथा शुभाष शरण सिंह है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा उपरांत विधिमान्य नाम निर्देशन अभ्यर्थी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से रमेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी से श्याम बिहारी जायसवाल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से आदित्य राज डेविड, गण सुरक्षा पार्टी से अरूणा पनिका, पीपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया डेमोक्रेटिक से ओम प्रकाश अहिरवार, भारतीय चेतना शक्ति पार्टी से महेश प्रसाद, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से शेख स्माइल, निर्दलीय से डॉ. एल.एस. उदय, मनराज मौर्य तथा सुनीता वर्मा का नाम शामिल है।










-Banner.jpg)







