प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइज़ेशन सम्पन्न

प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइज़ेशन सम्पन्न

04-Nov-2023    3:11:27 pm    75    Ibtesam Deshmukh

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-01 भरतपुर सोनहत एवं क्षेत्र-02 मनेंद्रगढ़ के सामान्य प्रेक्षक श्री ललीत मोहन रयाल, व्यय प्रेक्षक श्री सौरभ नारायण नायक तथा कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार दुग्गा की उपस्थिति में शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में एमसीबी के 388 मतदान केन्द्रों में निर्वाचन कराने हेतु मतदान दलों का द्वितीय  जिला स्तरीय रेण्डमाईजेशन किया गया। जिले के 388 मतदान दलों में से पिंक मतदान दल 30, दिव्यांग मतदान दल 2 और युवा मतदान दल 2 का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। 110 मतदान केंद्रों में मतदान अधिकारी क्रमांक 3 के रूप में महिलाओं को नियोजित किया जाएगा। मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुमार सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, रिटर्निंग आफिसर श्रीमती अभिलाषा पैकरा एवं श्री मूलचंद चोपड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण भगत, श्री प्रीतेश राजपूत एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। रेंडमाईजेशन की समस्त कार्यवाही डीआईओ श्री अभिजीत कौशिक के द्वारा किया गया।