तेतरोन पंचायत के ग्राम अंबाडीह में श्री श्री 108 श्री एकादशी व्रतोद्यापन गृहप्रवेश सह श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ किया जा रहा है ।
जयनगर/जयनगर प्रखंड अंतर्गत तेतरोन पंचायत के ग्राम अंबाडीह में श्री श्री 108 श्री एकादशी व्रतोद्यापन गृहप्रवेश सह श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ किया जा रहा है ।। यह यज्ञ गोहाल ग्राम निवासी आचार्य बसंत शास्त्री महाराज के आचार्यत्व में विधिवत् रूप से संपन्न की जा रही है ।। इस यज्ञ में वाराणसी एवम् देवघर से आए विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञपुरुष भगवान की भव्य आराधना की जा रही है ।।साथ ही यज्ञ में मिथिला कुंज से पधारे उपाचार्य पंडित विष्णु कांत पाण्डेय जी ने एकादशी व्रत जो की व्रतों में श्रेष्ठ व्रत की ढेरों महिमा कही साथ ही साथ पूरे सनातन धर्मियों को एकादशी व्रत करने का आग्रह भी किया ।।










-Banner.jpg)







