गणेशपुर मे लगातार दबिश से सिमगा पुलिस क़ो मिली बड़ी सफलता/अवैध कच्ची महुवा शराब की बड़ी मात्रा 80 लीटर बरामद 03 आरोपी गिरफ्तार

गणेशपुर मे लगातार दबिश से सिमगा पुलिस क़ो मिली बड़ी सफलता/अवैध कच्ची महुवा शराब की बड़ी मात्रा 80 लीटर बरामद 03 आरोपी गिरफ्तार

01-Feb-2024    1:32:16 pm    106    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

 गणेशपुर मे लगातार दबिश से सिमगा पुलिस क़ो मिली बड़ी सफलता/अवैध कच्ची महुवा शराब की बड़ी मात्रा 80 लीटर बरामद 03 आरोपी गिरफ्तार 

सिमगा  /02 प्रकरण मे 03 आरोपी से 80 लीटर अवैध शराब जप्त

● थाना सिमगा पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु कच्ची महुआ शराब बनाकर रखे गए 03 शराब कोचिओ को दबोचा गया ।  

● तीनो आरोपीयो से 16000 रूपये कीमत के कुल 80 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब को जप्त किया गया ।

● तीनो आरोपीयो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।  
     
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा द्वारा जिले मे चल रहे जुआ शराब पर रेड कार्यवाही करने का सख्त निर्देश दिये गये है, जिसके परिपालन मे श्रीमान अति0पुलिस अधीक्षक एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिमगा परिवेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना सिमगा के अपराध क्रमांक 53/2024, 54/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट  की कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया ।

 नाम आरोपी :- 01 .याकुब मसीह पिता सरूप मसीह उम्र 35 वर्ष साकिन गणेशपुर थाना सिमगा 
  02 . रिशब मसीह पिता संजय मसीह उम्र 28 साल साकिन गणेशपुर थाना सिमगा
    03 . प्रिंस लाल पिता युनस लाल उम्र 27 साल साकिनान गणेशपुर थाना सिमगा

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31/01/2024 को मुखबिर सूचना मिला की ग्राम गणेशपुर में कुछ लोगो द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु महुआ शराब बनाकर रखे है कि सूचना पर सउनि एस के कुरैशी, प्रआर.88 संतोष वर्मा, आरक्षक 543, 547, 606, 739 के साथ रवाना होकर गणेशपुर पहुंचकर नाला के पास कुछ व्यक्तियो का भीड़ लगा था, गवाहो के साथ घेराबंदी करने पर मौके पर 03 व्यक्ति पकड़ा गया, जिसका नाम पता पुछने पर 01.याकुब मसीह पिता सरूप मसीह उम्र 35 वर्ष  02. रिशब मसीह पिता संजय मसीह उम्र 28 साल 03. प्रिंस लाल पिता युनस लाल उम्र 27 साल साकिनान गणेशपुर थाना का रहने वाला बताया जिनके तलाशी लेने पर आरोपीयो के कब्जे से कुल 08 प्लास्टिक डिब्बा में कुल 80 लीटर हाथ भठ्ठी से बना कच्ची महुआ शराब कीमती 16000 रखे हुए मिला जिसे बरामद कर गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।

 आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । 

सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सिमगा के मार्गदर्शन में सउनि एस के कुरैशी, प्रआर.88 संतोष वर्मा आर.बिरेंद्र सिन्हा, बब्बू साहू, राजेंद्र ठाकुर, हेमंत राजपुत तथा समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा है ।