जिले में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें’

जिले में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें’

22-Jan-2024    11:44:24 am    57    Ibtesam Deshmukh

कोरिया 21 जनवरी 2024/ जिले में 22 जनवरी को पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें बंद रहेंगे। नगरीय प्रशासन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी किया है।
जन आस्था को ध्यान रखते हुए 22 जनवरी, सोमवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सम्पूर्ण कोरिया जिले में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकान बंद रखा जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इसे कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।