दो माह से सोनोग्राफी की मशीन  बंद है,मरीज हो रहे हैं परेशान भाजपा महिला मोर्चा ने दी शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

दो माह से सोनोग्राफी की मशीन बंद है,मरीज हो रहे हैं परेशान भाजपा महिला मोर्चा ने दी शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

13-Sep-2023    3:50:33 pm    73    Ibtesam Deshmukh

बेमेतरा/बेमेतरा जिला अस्पताल में पिछले दो माह से सोनोग्राफी की मशीन  बंद है,मरीज हो रहे हैं परेशान भाजपा महिला मोर्चा ने दी शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी
जिला मुख्यालय में स्थित 100 बिस्तर हॉस्पिटल में अवस्था का आलम है पिछले दो महीने से सोनोग्राफी की  मशीन धूल खा रही है और इसका लाभ मरीज को नहीं मिल रहा है जिसके चलते उन्हें निजी नर्सिंग होम में जाकर अधिक शुल्क देकर सोनोग्राफी करनी पड़ रही है, भाजपा महिला मोर्चा  संध्या परघनिया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौपातें हुवे चेतावनी दी है कि दो दिवस में मरीजों को सेवा उपलब्ध नहीं कराई जाती तो महिला मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी आपको बता दें कि अस्पताल प्रबंधन ने सोनोग्राफी के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने का हवाला देते हुए हाथ खड़ा कर दिया है दरअसल दिसंबर 2022 में रेडियोलॉजिस्ट की अनुबंध समाप्त हो गया था जिसके बाद पीपीपी मॉडल के तहत एक रेडियोलॉजिस्ट की  नियुक्त की गई थी लेकिन पिछले दो माह से उन्होंने भी यहां अपनी सेवाएं देने से इनकार कर दिया है जिसके बाद से सोनोग्राफी मशीन पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है और लोगों को मजबूरी में बाहर जाकर सोनोग्राफी करना पड़ रहा है जहां पर उन्हें ₹1200 से लेकर ₹2000 देना पड़ता है इसी बात से महिला मोर्चा के पदाधिकारी नाराज हैं उनका कहना है कि अस्पताल में जब सारी सुविधाएं हैं तो उसका उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है...