स्टैंड में चार्जिंग पॉइंट को लेकर ई रिक्शा संध विधायक और कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

स्टैंड में चार्जिंग पॉइंट को लेकर ई रिक्शा संध विधायक और कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

18-Sep-2023    12:33:26 pm    87    Ibtesam Deshmukh

 बेमेतरा/ बेमेतरा जिला में नगर पालिका प्रशासन के द्वारा ई-रिक्शा स्टैंड के लिए 6 स्थान का चयन तो कर दिया गया है परंतु अभी तक चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे ई-रिक्शा चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और चार्ज के लिए उन्हें वापस अपने घर जाने पड़ते हैं जिसमें आने जाने में अधिक समय बीत जाता है और ई-रिक्शा का अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिल पाता है इन्हीं सब तमाम परेशानियों को लेकर ई रिक्शा संचालकगण ने विधायक पत्र देकर अपने समस्या को अवगत कराया वही  कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा को ज्ञापन सौपा है और ई-रिक्शा के चिन्हाकित सभी 6 स्टैंड में चार्जिंग पॉइंट बनाने की बात कही है।