26 से 28 फरवरी तक खड़गवां विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों में होगा विशेष ग्रामसभा

26 से 28 फरवरी तक खड़गवां विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों में होगा विशेष ग्रामसभा

21-Feb-2024    5:41:10 pm    60    सावन कुमार- संपादक

मनेन्द्रगढ़/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के खड़गवां विकासखंड के समस्त ग्रामों में 26 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक मनेन्द्रगढ़ जिले के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) “बैगा” समुदाय का ग्राम पंचायत द्वारा तैयार सूची का सत्यापन एवं अनुमोदन कराने तथा ग्राम सभा अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषय के एजेण्डा अनुसार विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का आदेश जारी किया है।

 

खड़गवां के सभी पंचायतों में तीन चरणों में होगा विशेष  “ग्राम सभा”

 

“पहला चरण” 26 फरवरी 2024 को ग्राम पंचायत बारी, गोविंदपुर, फुगना, करदेवा,  मेंड्रा, नेवरी, पैनारी, बरमपुर, करवा, भुकुभुरी, देवाडांड (कोचका), रतनपुर, बेलकामार में “दूसरा चरण” में 27 फरवरी 2024 को कटकोना, बोड़ेमुड़ा, दुग्गी, धनपुर, सिंघत, जिलीबांध, तामडांड, बड़ेसाल्ही, दुबछोला, एवं “तीसरा चरण” में 28 फरवरी 2024 को गेजी, जरौधा, गढ़तर एवं अमका में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा ।

 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट छ.ग. ने पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 (2) (क) के तहत गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा में सदस्यों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति कराने का दायित्व सरपंच, पंच एव सचिव का होगा। ग्राम सभा की कार्यवाही छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129 ख (3) अनुसार संचालित होगी।

 

समाचार क्रमांक/40/2024 /लोकेश/