आपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान नाबालिग अपहृता को बरामद करने में मिली सफलता/अपहृता को आरोपी के कब्जे से रायपुर से किया गया बरामद
आपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान नाबालिग अपहृता को बरामद करने में मिली सफलता/अपहृता को आरोपी के कब्जे से रायपुर से किया गया बरामद।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा श्री दीपक कुमार झा द्वारा नाबालिग धारा 363 के अपहृताओं तथा गुम इंसान के प्रकरणों में दस्तायाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक गुमशुदाओं को खोजबीन कर दस्तयाब करने निर्देश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुहेला निरीक्षक अजय झा' के नेतृत्व में थाना में पंजीबध्द लंबित 363 भा.द.वि. एवं गुम इंसानों की पतासाजी की जा रही है कि दौरान पतासाजी थाना में पंजीबध्द अपराध कमांक 194/2022 धारा 363 भा.द.वि. की नाबालिग अपहृता जिसे दिनांक 21.07.2022 को अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने की आशंका पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबध्द कर पता तलाश की जा रही थी नाबालिग अपहृता को आपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान आज दिनांक 12.01.2024 को आरोपी पिसनव्रत केल कोशले के कब्जे से रायपुर से बरामद कर विधि अनुसार कार्यवाही कर पीड़िता को अस्थायी रूप से उनके माता पिता को संरक्षण हेतु सौंपा गया तथा मामले में धारा 366क, 376 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी पिसनव्रत केल कोशले पिता पीला राम कोशले उम्र 28 वर्ष साकिन तेलाशी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ.ग. को 12.01.2024 को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण के नाबालिग अपहृता को आरोपी के कब्जे से बरामद कर प्रकरण में सफलता प्राप्त करने में थाना प्रभारी सुहेला निरीक्षक अजय झा, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार सिन्हा,प्रआर 954 संजय सोनी, प्रआर 464 पुरेन्द्र साहू की सराहनीय भूमिका रही।

















