प्राथमिक शाला बिनैका में समर कैंप का आयोजन बच्चे सीख रहे  कई गतिविधियां

प्राथमिक शाला बिनैका में समर कैंप का आयोजन बच्चे सीख रहे कई गतिविधियां

24-May-2024    3:03:24 pm    124    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

सिमगा - प्राथमिक शाला बिनैका में ग्रीष्मकाल में बच्चों को सक्रिय रखने के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने हिस्सा लिया । ग्रीष्म अवकाश में बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही है । जिसमें बच्चे उत्साह के साथ हर गतिविधि में हिस्सा ले रहे हैं । समर कैंप में प्रत्येक दिन समय सारणी बनाकर उसके अनुसार अलग-अलग गतिविधियां बच्चों के द्वारा करवाई गई । सर्वप्रथम बच्चे गोला बनाकर अपना परिचय दिए अंग्रेजी और हिंदी दोनों में तत्पश्चात अलग-अलग दिन नए-नए बाल गीत में बच्चों ने हाव भाव के साथ प्रदर्शन किया । अंग्रेजी गीत सर्किल बनाकर हावभाव के साथ  गाये और मजे लिए । अजीम प्रेमजी फाउंडेशन श्रीमान आभार सर शाला आकर बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करवाये साथ में बच्चों को बिस्किट भी दिए ।
 
समर कैंप में बच्चों के द्वारा चित्रकारी, डांस , म्यूजिक  ,अंताक्षरी , रंगोली  ,मेहंदी , अंताक्षरी , मिट्टी के विभिन्न प्रकार के खिलौने का निर्माण करना , कागज के खिलौने बनाना  ,कार्डबोर्ड से घर  ,सोफा सेट का निर्माण करना , थर्माकोल से विभिन्न सजावटी सामान बनाना  , पत्तियों को विभिन्न प्रकार से जोड़कर मोर का निर्माण , गणेश भगवान का निर्माण , चिड़िया का निर्माण  ,गुब्बारा आदि बनाएं । स्किल बेस्ड एक्टिविटी , फिजिकल एक्टिविटी , योग  ,व्यायाम  ,भाषा की दुनिया  ,गणितीय संक्रियाएं , रोचक गतिविधियां आयोजित करके बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा दिया जा रहा है । ताकि बच्चे नए-नए सामान और खेल , गीत आदि सीख सके और छुट्टी का बेहतर सदुपयोग हो ।बच्चों की हर दिन की गतिविधियों को संकलित करने के लिए डायरी उपलब्ध कराया गया है । जिसमें प्रत्येक दिन की गतिविधि को बच्चे डायरी में लिखते है । सीख रहे हैं जिससे उसके मन में उत्साह बना हुआ है
बच्चों का मन बना रहे इसलिए उन्हें कुछ ना कुछ खाद्य सामग्री और पानी उपलब्ध कराया कराया गया है । बिनैका स्कूल का .शाला प्रांगण प्रिंट रिच होने के कारण बच्चे खुशनुमा माहौल में , शैक्षिक वातावरण में  ,सीखने में दिलचस्पी लेते हैं और बच्चे स्वतंत्रता पूर्वक, निर्भीक होकर सीखते हैं शाला आने में उनकी रुचि में बढ़ोतरी होती है । समर कैंप .का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा हुआ जिसमें बच्चों ने एकल युगल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किये ।