किराना दुकान के ठेला में ताला तोडकर चोरी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
किराना दुकान के ठेला में ताला तोडकर चोरी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
नाम आरोपी* :-
करण साहू पिता सरवन साहू उम्र 22 साल निवासी भवानी नगर सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार बाजार भाटापारा छ0ग0 मामले का विवरण इस प्रकार प्रार्थी दिनांक 02.01.2023 को आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22/12/2023 के रात्रि करीबन 10.00 बजे प्रार्थी अपने किराना दुकान ठेला को बंद कर ताला लगाकर अपने घर सोने के लिये चला गया दिनांक 23/12/2023 को सुबह करीबन 06.00 बजे किराना दुकान ठेला को खोलने के लिये गया तो देखा कि प्रार्थी के दुकान ठेला के साईड दरवाजा के सीटकीनी गुर्जर टुटा हुआ था तब मै अपने दुकान को पुरा खोल कर देखा तो दुकान अंदर रखे विल्स फ्लेक कंपनी का सिगरेट 15 पैकेट कीमती 1500 रूपये तथा राजश्री गुटखा 05 पैकेट एवं विमल गुटखा 05 पैकेट कुल कीमती 1500 रूपये एवं दुकान के गल्ला में रखे नगदी रकम 4000 रूपये नही था ।कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में प्रार्थी के किराना दुकान ठेला के साईड दरवाजा के सीटकीनी गुर्जर को तोड़कर अंदर प्रवेश कर मेरे किराना समान सिगरेट 15 पैकेट कीमती 1500 रूपये, राजश्री गुटखा 05 पैकेट व विमल गुटखा 05 पैकेट कुल 10 पैकेट कीमती 1500 रूपये जुमला कीमती 7000 रूपये को चोरी कर ले गया है,जिस पर थाना सिमगा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 461 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया...* अपराध विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला है 02 अपचारी बालक व अन्य 01 व्यक्ति प्रार्थी रविंद्र यादव के दुकान का ताला तोडकर चोरी किये है, जिस पर थाना सिमगा पुलिस के द्वारा 02 अपचारी बालक से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया,जिससे 02 अपचारी बालको को पुलिस संरक्षण लेकर किशोर न्यायालय बोर्ड बलौदाबाजार पेश किया गया था एवं प्रकरण में फरार एक आरोपी करण साहू पिता सरवन साहू उम्र 22 साल निवासी भवानी नगर सिमगा को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी घर में आने की सूचना पर हमराह स्टाफ की घेराबंदी कर करण साहू को हिरासत में लिया गया आरोपी करण साहू को पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी करण साहू व 02 अपचारी बालक मिलकर प्रार्थी की दुकान से ताला तोडकर सिगरेट गुटखा एवं पैसे 4000 रू चोरी किये थे एवं आपस मे पैसे को बांट लिये थे तथा सिगरेट गुटखा को आपस में मिलकर खा पी लिये थे अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी करण साहू को आज दिनांक 06.01.2024 के 12.30 बजें गिरफतार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया।-: सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी सिमगा के मार्गदर्शन में सउनि विष्णु टंडन प्रआर रामनारायण वर्मा आरक्षक बब्बू साहू तथा समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान है ।

















